logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जोधपुर में सफेद जहर के सिंडिकेट पर काल बनकर टूटी एजीटीएफ; 48 घंटे में दूसरी बड़ी स्ट्राइक, करोड़ों की ड्रग्स बरामद बनाड़ के बाद अब पॉश सोसाइटी में मिली नशे की फैक्ट्री; तैयार एमडी से भी घातक मिला 1.1 किलो से ज्यादा हाई-ग्रेड केमिकल राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और जोधपुर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में शहर की एक पॉश सोसाइटी आशापूर्णा प्लेटिनम के फ्लैट में चल रही एक अन्य ड्रग फैक्ट्री का खुलासा कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एमडी ड्रग, नशीली गोलियां और मादक पदार्थ बनाने का जखीरा बरामद किया है।* *इस पूरे ऑपरेशन की रूपरेखा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एमएन के निर्देशन में तैयार की गई थी। एसपी ज्ञानचंद यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के सुपरविजन में टीमों को सक्रिय किया गया, जिसमें सहायक उप निरीक्षक राकेश जाखड़ व कांस्टेबल सुमेर सिंह की सटीक सूचनाओं ने इस ड्रग फैक्ट्री के केंद्र तक पहुँचने का रास्ता साफ किया।* *गणपतराम का कबूलनामा* *कहानी की शुरुआत 2 अप्रेल को हुई गणपतराम विश्नोई की गिरफ्तारी से, बनाड़ क्षेत्र में एजीटीएफ ने आरोपी की मकान की छत पर बनी एक अन्य ड्रग फैक्ट्री का खुलासा करते हुए 3 किलो से अधिक एमडी और 55 किलो से अधिक केमिकल बरामद किया था। पुलिस कस्टडी में अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृतलाल जीनगर की मनोवैज्ञानिक पूछताछ के सामने गणपतराम का हौसला टूट गया। उसने खुलासा किया कि वह तो महज एक मोहरा है; असली मास्टरमाइंड भरत विश्नोई उर्फ आसुराम उर्फ लक्की है, जो अपनी पहचान छुपाकर आशापूर्णा प्लेटिनम के फ्लैट नंबर A-803 में महिला के साथ रहता है और सफेद जहर तैयार कर रहा है।* *जब पुलिस टीम ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर अलमारी में रखा एक UMMUL लिखा बैग बरामद हुआ। इस बैग के अंदर नशे का ऐसा जखीरा था जो किसी मिनी फैक्ट्री से कम नहीं था*। *तैयार ड्रग्स से भी घातक निकला कच्चा माल* *मौके पर बुलाई गई एफएसएल और एनसीबी की टीमों ने पुष्टि की कि बरामद सामान न केवल घातक मेफेड्रोन है, बल्कि उसमें उच्च गुणवत्ता वाला केमिकल भी शामिल है।* ~ *1 किलो 544 ग्राम एमडी और प्रीमियम केमिकल*: *पुलिस ने 366 ग्राम शुद्ध एमडी बरामद की। इसके साथ ही 1.178 किलोग्राम ऐसा संदिग्ध केमिकल और पाउडर मिला जो तैयार एमडी से भी अधिक उच्च श्रेणी का था।* *नशीली टेबलेट्स का जखीरा: अल्ट्राटेक सीमेंट की पीली टेप से लिपटे पैकेटों और जीपर पाउच में 2000 से अधिक कुल 3.663 किलोग्राम नशीली गोलियाँ बरामद हुईं।* *फैक्ट्री के उपकरण: मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, टेप रोल और आरोपी के बच्चों के आधार कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज जप्त किए गए।* *लालच की भेंट चढ़ा गणपतराम* *पूछताछ के दौरान गणपतराम ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि उसकी माली हालत बेहद खराब थी और भारी कर्ज था। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर भरत विश्नोई ने उसे कर्ज उतारने का लालच दिया और इस गंदे धंधे में धकेल दिया।* *इस सफल दबिश ने न केवल 5 किलो से ज्यादा नशीले पदार्थों को बाजार में जाने से रोका, बल्कि जोधपुर में फैल रहे नशे के एक बड़े नेटवर्क की कमर भी तोड़ दी है। फिलहाल मुख्य आरोपी भरत विश्नोई फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।* ------------

20 hrs ago
user_Dharmendra kumar
Dharmendra kumar
जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
20 hrs ago
cb1c107f-0627-4ae2-8547-94c337308e96

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस चालक की लापरवाही से युवक की मौत
    1
    जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस चालक की लापरवाही से युवक की मौत
    user_Chandrabhan Solanki Journalist
    Chandrabhan Solanki Journalist
    Local News Reporter जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9 _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa
    1
    _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9  _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa
    user_Ravindra singh bhati
    Ravindra singh bhati
    Baytoo, Barmer, Rajasthan, India बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सेवनियाला गांव के पास खेत में लगी आग बायतु उपखंड क्षेत्र के सेवनियाला गांव के पास खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवनियाला गांव के पास एक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत लाइन टूटने से आग लग गई। वही खेत मे तारबंदी में भी करंट प्रवाहित हो गया। वही ग्रामीणों ने विधुत विभाग को अवगत करवाया। वही विधुत सप्लाई बंद करवाई। वही सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही पुलिस को भी सूचित किया गया।
    1
    सेवनियाला गांव के पास खेत में लगी आग
बायतु 
उपखंड क्षेत्र के सेवनियाला गांव के पास खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि  सेवनियाला गांव के पास एक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत लाइन टूटने से आग लग गई। वही खेत मे तारबंदी में भी करंट प्रवाहित हो गया। वही ग्रामीणों ने विधुत विभाग को अवगत करवाया। वही विधुत सप्लाई बंद करवाई। वही सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही पुलिस को भी सूचित किया गया।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Jodhpur news
    4
    Post by Jodhpur news
    user_Jodhpur news
    Jodhpur news
    Photographer बाप, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    1
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भगत की कोठी चेन्नई एक्सप्रेस मोकलसर रेल्वे स्टेशन पर ठहराव होने से लोगों में खुशी का माहौल है
    1
    भगत की कोठी चेन्नई एक्सप्रेस मोकलसर रेल्वे स्टेशन पर ठहराव होने से लोगों में खुशी का माहौल है
    user_Dilip Singh Rajpurohit
    Dilip Singh Rajpurohit
    Local News Reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.