logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर के उपरांत शाखावार किया गया मुआयना* *🔶🔶तत्पश्चात थाना चोपन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी* दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र, अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा दिनांक 05.05.2026 को जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस बल द्वारा उन्हें सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई, जिसे उनके द्वारा स्वीकार करते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का अभिवादन ग्रहण किया गया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, सोनभद्र में उपस्थित होकर समस्त शाखाओं का शाखावार विस्तृत मुआयना किया गया। इस दौरान पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं के अभिलेखों, पंजिकाओं एवं कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया गया। मुआयना के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, अद्यतन प्रविष्टियों, लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, विवेचना की प्रगति तथा अभियोजन कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं डीसीआरबी शाखा का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं कार्यप्रणाली की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। *थाना चोपन का वार्षिक निरीक्षण* ----------------------------------- थाना चोपन पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय का आगमन होने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें विधिवत सलामी दी गई, जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया। तत्पश्चात थाना चोपन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सी0सी0 टी0वी0, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाने के समस्त अभिलेखों/रजिस्टरों का विस्तृत अवलोकन किया गया तथा उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन करने, प्रविष्टियों की शुद्धता एवं समयबद्ध अभिलेखीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही गैंग पंजीकरण की कार्यवाही को प्रभावी बनाने, सक्रिय/अपराधिक गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने, मालखाने में जमा माल के शीघ्र एवं विधिसम्मत निस्तारण, तथा पुलिस वेलफेयर से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, फरार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी दबिश कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी रखने तथा क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय करते हुए सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया गया। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा मिशन शक्ति रजिस्टर एवं महिला बीट रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महिला बीट कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। मिशन शक्ति केन्द्र निरीक्षण के दौरान म0आ0 प्राची शुक्ला को महिला बीट के सम्बन्ध में उत्कृष्ट जानकारी होने पर पुरस्कृत किया गया। साथ ही महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने, महिला सहायता हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने, पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करते हुए जनसामान्य में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी भूमिका एवं योगदान की सराहना की गई तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु उन्हें साफा भेंट किया गया। अंत में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

2 hrs ago
user_पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)
Local News Reporter रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
e2bef94e-dc04-46c9-a86a-628b1fc48178

*पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर के उपरांत शाखावार किया गया मुआयना* *🔶🔶तत्पश्चात थाना चोपन का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी* दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र, अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा दिनांक 05.05.2026 को जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस बल द्वारा उन्हें सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई, जिसे उनके द्वारा स्वीकार करते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का अभिवादन ग्रहण किया गया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय, सोनभद्र में उपस्थित होकर समस्त शाखाओं का शाखावार विस्तृत मुआयना किया गया। इस दौरान पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं के अभिलेखों, पंजिकाओं एवं कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया गया। मुआयना के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, अद्यतन प्रविष्टियों, लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, विवेचना की प्रगति तथा अभियोजन कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

bfb564dc-da53-49b3-9de3-f2a8380e03b5

साथ ही महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ एवं डीसीआरबी शाखा का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं कार्यप्रणाली की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। *थाना चोपन का वार्षिक निरीक्षण* ----------------------------------- थाना चोपन पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय का आगमन होने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें विधिवत सलामी दी गई, जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया। तत्पश्चात थाना चोपन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सी0सी0 टी0वी0, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाने के समस्त अभिलेखों/रजिस्टरों का विस्तृत अवलोकन किया गया तथा उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन करने, प्रविष्टियों की शुद्धता एवं समयबद्ध अभिलेखीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही गैंग पंजीकरण की कार्यवाही को प्रभावी बनाने, सक्रिय/अपराधिक गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने, मालखाने में जमा माल के शीघ्र

cb342f98-a2b8-435d-9692-25d8c67b518a

एवं विधिसम्मत निस्तारण, तथा पुलिस वेलफेयर से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, फरार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी दबिश कार्यवाही करने, हिस्ट्रीशीटरों की सतत निगरानी रखने तथा क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय करते हुए सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया गया। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा मिशन शक्ति रजिस्टर एवं महिला बीट रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महिला बीट कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। मिशन शक्ति केन्द्र निरीक्षण के दौरान म0आ0 प्राची शुक्ला को महिला बीट के सम्बन्ध में उत्कृष्ट जानकारी होने पर पुरस्कृत किया गया।

f21d5245-0161-4634-b625-90c81aaa62b1

साथ ही महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने, महिला सहायता हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने, पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करते हुए जनसामान्य में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी भूमिका एवं योगदान की सराहना की गई तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु उन्हें साफा भेंट किया गया। अंत में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के भिंड में स्थित गोहद किला, जिसे 1505 में बामरोलिया जाट शासक महाराजा सिंहदेव द्वितीय द्वारा बनवाया गया था, वैशाली नदी के किनारे स्थित 500 वर्ष पुराना किला है। यह जाट शासकों का गढ़ था, जिसमें सात द्वार और विशाल प्राचीरें हैं। इस स्थल की प्रमुख विशेषताओं में नयागंज (नया महल) और आंशिक रूप से खंडहर हो चुके, ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण परिवेश में अद्वितीय स्थापत्य कला का प्रभाव शामिल है।
    1
    मध्य प्रदेश के भिंड में स्थित गोहद किला, जिसे 1505 में बामरोलिया जाट शासक महाराजा सिंहदेव द्वितीय द्वारा बनवाया गया था, वैशाली नदी के किनारे स्थित 500 वर्ष पुराना किला है। यह जाट शासकों का गढ़ था, जिसमें सात द्वार और विशाल प्राचीरें हैं। इस स्थल की प्रमुख विशेषताओं में नयागंज (नया महल) और आंशिक रूप से खंडहर हो चुके, ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण परिवेश में अद्वितीय स्थापत्य कला का प्रभाव शामिल है।
    user_Aniket Prajapati
    Aniket Prajapati
    ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बिसहार में
    4
    ग्राम पंचायत बिसहार में
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 05.05.2026* *🚨 थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़🚨* *🚨 चोरी के आभूषण व पीतल के बर्तन बरामद, 03 नफर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-🚨* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 04.05.2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी अपने साथियों के साथ ग्राम बहुआर स्थित तालाब के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से महिलाओं के आभूषण (पायल व बिछिया) एवं नगद धनराशि बरामद हुई। साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे गए पीतल के बर्तन (बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि) भी बरामद किए गए। उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2), 329(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजे जा रहा है। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथी श्वेत पाठक के साथ मिलकर वादी बिजेश्वर तिवारी के घर में रात्रि के समय घुसकर चोरी की थी तथा चोरी का माल आपस में छिपाकर रख लिया था। आज उक्त माल को बांटने एवं बेचने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अन्य सहअभियुक्त श्वेत पाठक की संलिप्तता प्रकाश में आई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—* 01. प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी पुत्र राकेश त्रिपाठी निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष 02. आनन्द शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार त्रिपाठी निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 38 वर्ष 03. योगेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा पुत्र स्व0 रमाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष *बरामदगी का विवरण—* • 02 अदद पायल (सफेद धातु) • 09 अदद बिछिया (महिलाओं के आभूषण) • पीतल के बर्तन (बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि) • 490 नगद धनराशि *पंजीकृत अभियोग—* मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305(ए), 317(2), 329(2)बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 01. उ0नि0 शाहिद खान, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। 02. हे0का0 हेमन्त बारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। 03. का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। 04. का0 देवेन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। *➡️ जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।*
    1
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 05.05.2026*
*🚨 थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़🚨*
*🚨 चोरी के आभूषण व पीतल के बर्तन बरामद, 03 नफर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-🚨*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 04.05.2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी अपने साथियों के साथ ग्राम बहुआर स्थित तालाब के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से महिलाओं के आभूषण (पायल व बिछिया) एवं नगद धनराशि बरामद हुई। साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे गए पीतल के बर्तन (बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि) भी बरामद किए गए। उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2), 329(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजे जा रहा है।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथी श्वेत पाठक के साथ मिलकर वादी बिजेश्वर तिवारी के घर में रात्रि के समय घुसकर चोरी की थी तथा चोरी का माल आपस में छिपाकर रख लिया था। आज उक्त माल को बांटने एवं बेचने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण में अन्य सहअभियुक्त श्वेत पाठक की संलिप्तता प्रकाश में आई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
01. प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी पुत्र राकेश त्रिपाठी निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष
02. आनन्द शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार त्रिपाठी निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 38 वर्ष
03. योगेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा पुत्र स्व0 रमाशंकर मिश्रा निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 40 वर्ष
*बरामदगी का विवरण—*
• 02 अदद पायल (सफेद धातु)
• 09 अदद बिछिया (महिलाओं के आभूषण)
• पीतल के बर्तन (बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि)
• 490 नगद धनराशि
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 355/2026 धारा 305(ए), 317(2), 329(2)बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
01. उ0नि0 शाहिद खान, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 हेमन्त बारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
03. का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
04. का0 देवेन्द्र कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
*➡️ जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • मंगल के मढ़वा बुद्ध के बरतिया बीफे के परतों सिंदूर
    1
    मंगल के मढ़वा बुद्ध के बरतिया बीफे के परतों सिंदूर
    user_Raghuvir
    Raghuvir
    Artist Sonbhadra, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भारत में सभी जगह पर बीजेपी की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में अपार खुशी इसी श्रृंखला में रेणुकूट पिपरी में भी बीजेपी के कार्यकर्ता एवं नारी सशक्तिकरण की प्रबल दावेदारी करने वाली महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया यहां पर लोगों ने जमकर के लड्डुओं का वितरण किया और आतिशबाजी भी खूब किया लिए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें
    1
    बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भारत में सभी जगह पर बीजेपी की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में अपार खुशी इसी श्रृंखला में रेणुकूट पिपरी में भी बीजेपी के कार्यकर्ता एवं नारी सशक्तिकरण की प्रबल दावेदारी करने वाली महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया यहां पर लोगों ने जमकर के लड्डुओं का वितरण किया और आतिशबाजी भी खूब किया लिए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    2 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पिपरी सोनभद्र, मनोनीत किए गए सभासद शपथ ग्रहण समारोह पिपरी नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुआ उप जिलाधिकारी महोदय के द्वारा तीन सभासदों को शपथ दिलाई गई लिए देखते हैं वीडियो में कुछ झलकियां चैनल को सब्सक्राइब करके चैनल से जरूर जुड़े धन्यवाद
    1
    पिपरी सोनभद्र, मनोनीत किए गए सभासद शपथ ग्रहण समारोह पिपरी नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुआ उप जिलाधिकारी महोदय के द्वारा तीन सभासदों को शपथ दिलाई गई लिए देखते हैं वीडियो में कुछ झलकियां चैनल को सब्सक्राइब करके चैनल से जरूर जुड़े धन्यवाद
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.