जमीन विवाद में चरथावल पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कला में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को जमीन की हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह ने मय फोर्स कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत इमरान पुत्र शमीम, गुल्लू पुत्र इकलाक, सारिक पुत्र सरताज एवं सहजाद पुत्र सगीर, निवासीगण ग्राम दधेडू कला, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी दधेडू) हे0का0 510 सुशील कसाना, कांस्टेबल अमित शामिल रहे, पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लेने की चेतावनी दी है।

- किया फ्लैग मार्च मुजफ्फरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया, वहीं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई की गई। शनिवार को शिवचौक से अस्पताल तिराहा चौक तक निकाले गए फ्लैग मार्च में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील बिंदुओं का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अतिक्रमण पर चला अभियान फ्लैग मार्च के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटवाया गया। दुकानदारों, ठेला एवं फेरी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि सार्वजनिक मार्गों और चौराहों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी। नियमित गश्त और चेकिंग के निर्देश एसपी सिटी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और अतिक्रमण विरोधी अभियान निरंतर जारी रखा जाए, ताकि आमजन को सुगम यातायात सुविधा मिल सके और कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। पुलिस की आमजन से अपील मुजफ्फरनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़कों पर अवैध अतिक्रमण न करें तथा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। महाशिवरात्रि से पहले पुलिस की सख्ती ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया1
- अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी ने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद अंजुम खान को हराकर पद को की अपने नाम । महासचिव पद पर सुरेंद्र मलिक ने की जीत हासिल । वसरिष्टम उपाध्यक्ष पद पर चंद्रवीर चौधरी विजय हुए कोषाध्यक्ष पद पर निशुकांत शर्मा ने की जीत हासिल प्रमोद त्यागी की जीत के ऐलान के बादप्रमोद त्यागी के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला समर्थकों ने आतिशबाजी चला कर मनाया जीत का जशन1
- मुजफ्फरनगर बाद संघ के नए अध्यक्ष चुने गए प्रमोद त्यागी महासचिव पद पर सुरेंद्र मलिक का दबदबा जारी1
- मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर एवं थाना प्रभारी चरथावल सत्य नारायण दहिया के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कदम उठाए। थाना चरथावल पर पंजीकृत अभियोग संख्या 18/2026, धारा 352/353(2) बीएनएस के तहत विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान जितेन्द्र पुत्र चंद्र, निवासी ग्राम घिस्सूखेड़ा, थाना चरथावल के रूप में हुई। आरोप है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे क्षेत्रीय जनता एवं एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे दोपहर 1:25 बजे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक गोविन्द्र चौधरी (चौकी प्रभारी कुटेसरा) एवं कांस्टेबल रजत। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- मुजफ्फरनगर बार संघ के नए अध्यक्ष चुने गए प्रमोद त्यागी महासचिव पद पर सुरेंद्र मलिक का दबदबा जारी1
- मुजफ्फरनगर बार संघ चुनाव: प्रमोद त्यागी अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक महासचिव निर्वाचित।1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- -महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने को लेकर बम भोले की गूंज -हरिद्वार से जल लेकर हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली के लिए डाक कावड़ हुए निकल रहे -माह शिवरात्रि पर जलाभिषेक कर करेंगे यात्रा पुरी मुजफ्फरनगर, संवाददाता। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली में मेरठ सहित उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में कावरीयां पहुंचने लगे हैं। छपार में भी डाक कावड़ियों की खूब धूम देखने को मिल रही है।2