Shuru
Apke Nagar Ki App…
विकास कार्यों का भुगतान अटका, संवेदकों ने अधिकारियों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम "पाकुड़ में विकास योजनाओं का काम पूरा होने के बावजूद भुगतान अटकने से संवेदक भारी आर्थिक संकट में हैं। मार्च महीने से पैसा नहीं मिलने के कारण मजदूरों की मजदूरी और निर्माण सामग्री का बकाया चुकाना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत के नेतृत्व में संवेदकों ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर जल्द भुगतान की मांग की है। अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। वहीं, संवेदकों ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में पैसा नहीं मिला, तो वे सीधे उपायुक्त से शिकायत करेंगे।"
Himanshi Singh
विकास कार्यों का भुगतान अटका, संवेदकों ने अधिकारियों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम "पाकुड़ में विकास योजनाओं का काम पूरा होने के बावजूद भुगतान अटकने से संवेदक भारी आर्थिक संकट में हैं। मार्च महीने से पैसा नहीं मिलने के कारण मजदूरों की मजदूरी और निर्माण सामग्री का बकाया चुकाना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत के नेतृत्व में संवेदकों ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर जल्द भुगतान की मांग की है। अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। वहीं, संवेदकों ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में पैसा नहीं मिला, तो वे सीधे उपायुक्त से शिकायत करेंगे।"
More news from बिहार and nearby areas
- महाराष्ट्र के छात्रों ने एक लड़ाई जीत ली है। MPSC की ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा और पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द हुई - यह सरकार की मेहरबानी नहीं, उन छात्रों की जीत है जो मार्च में ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के पेपर लीक के बाद से डटे रहे। दबाव झेला, तानें सुने, महीनों इंतज़ार किया - पर आवाज़ उठाना नहीं छोड़ा। आप सब पर गर्व है। पर याद रखिए - एक परीक्षा रद्द होना जीत है, न्याय नहीं। जब तक लीक कराने वालों को सज़ा नहीं मिलती, यह लड़ाई अधूरी है। आगे और लड़ाइयां हैं। और हर एक में मैं आपके साथ हूं। हमें इस पूरे system को ठीक करना है - ताकि हर बच्चे के लिए शिक्षा बेहतर हो, और मेहनत का दाम हर किसी को मिले। #ChhatronKiGoonj1
- बांका में लगा आधे घंटे तक जाम =====================9999999991
- 🔥 बड़ी राहत! अब 25 दिन में ही दोबारा बुक होगा LPG सिलेंडर, ग्रामीण उपभोक्ताओं का 45 दिन का इंतजार खत्म! 🛢️ घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। LPG सिलेंडर की दोबारा बुकिंग को लेकर नियम में बदलाव की जानकारी सामने आई है। 👉 अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिन बाद दोबारा LPG सिलेंडर बुक करा सकेंगे। 📌 पहले ग्रामीण उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ता था। अब यह अवधि घटाकर 25 दिन किए जाने की बात कही जा रही है। 🏠 इस बदलाव से खासकर ग्रामीण इलाकों के उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां गैस की खपत अधिक होती है। 📢 आपके घर में LPG सिलेंडर कितने दिनों में खत्म होता है? कमेंट करके बताएं। 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र पर गोद भराई रस्म का आयोजन, पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए1
- युवा शक्ति के संकल्प से मजबूत होगा संगठन, सशक्त होगा बिहार : जितेंद्र सिंह कटिहार युवा शक्ति के संकल्प से मजबूत होगा संगठन, सशक्त होगा बिहार : जितेंद्र सिंह कटिहार। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिला कार्यालय में युवा शक्ति संपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम के साथ किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कुर्सेला से डूमर, गेड़ाबाड़ी आंबेडकर चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय तक युवाओं ने उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जितेंद्र सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं की ऊर्जा, सोच और नेतृत्व क्षमता समाज और देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की ताकत और देश के विकास का मजबूत आधार है। युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक सरोकार, राष्ट्र सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ाना ही युवा शक्ति संपर्क अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवा सशक्त होंगे तो बिहार सशक्त होगा और युवा शक्ति संगठित होगी तो राष्ट्र और मजबूत होगा। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर सशक्त युवा, समृद्ध बिहार और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करनी है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि युवा शक्ति जब संगठित होती है तो बदलाव की नई कहानी लिखती है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा झा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा मोर्चा के महामंत्री जोक्शन यादव, सोनू सिन्हा सहित सभी 34 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।1
- बांका में रेलखंड के अंडरपास के पास युवक का शव बरामद।बांका पुलिस हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है1
- बिहार में चीनी के कीमत क़ो लेकर सरकार का बड़ा एक्शन? हमारे पेज को फॉलो करें 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- 406 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 30 से 32 लाख रुपये 406 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 30 से 32 लाख रुपये कटिहार। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 406 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 30 से 32 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर कटिहार की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सरबसा सर्विस रोड के पास पहुंचे और वाहन जांच अभियान शुरू किया। वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शुभम यादव (25), पिता राजेश कुमार यादव, निवासी खुदना, थाना रौतारा, जिला कटिहार के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 406 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 30 से 32 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपित शुभम यादव को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित स्मैक कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।1
- गाय के लतार मारने से बाइक सवार दो डाककर्मी घायल, अनुमंडल अस्पताल में इलाज कहलगांव। मंगलवार को करीब 1 बजे कहलगांव पोस्ट ऑफिस में मीटिंग समाप्त करने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार दो डाककर्मी रामजानीपुर के समीप एनएच-80 पर हादसे का शिकार हो गए। सड़क पर अचानक आई गाय के लतार मारने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडल अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टर पवन कुमार गुप्ता ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में पीरपैंती थाना क्षेत्र के प्यालापुर गांव निवासी विपिन कुमार और वीरबल कुमार शामिल हैं। दोनों की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। बताया गया कि दोनों कहलगांव पोस्ट ऑफिस में डाककर्मी (पोस्टमैन) के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को पोस्ट ऑफिस में मीटिंग में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामजानीपुर के पास अचानक सड़क पर आई गाय की चपेट में आने से दुर्घटना हो गई। हादसे में दोनों को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। अस्पताल में उपचार के बाद उनकी स्थिति परिजनों की निगरानी में बताई गई।1