Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज शुक्रवार को एरियल सर्वे के माध्यम से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, दिये निर्देश Mukhiyajee Reporter | Patna मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज शुक्रवार को एरियल सर्वे के माध्यम से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को हरसंभव सहायता समय पर मिले, किसी को कोई परेशानी ना हो तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसके लिए अधिकारी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करें।
Mukhiyajee Reporter
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज शुक्रवार को एरियल सर्वे के माध्यम से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, दिये निर्देश Mukhiyajee Reporter | Patna मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज शुक्रवार को एरियल सर्वे के माध्यम से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को हरसंभव सहायता समय पर मिले, किसी को कोई परेशानी ना हो तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसके लिए अधिकारी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करें।
More news from बिहार and nearby areas
- खुसरूपुर- बैकटपुर धाम में पुलिस ओपी का उद्घाटन, डीजीपी विनय कुमार ने किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम। खुसरूपुर। राज्य के प्रसिद्ध गौरी शंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए नवनिर्मित पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) का उद्घाटन बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने किया। उद्घाटन से पूर्व डीजीपी ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया तथा बिहार में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लंबे समय से पुलिस ओपी की मांग की जा रही थी। मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा विशेष पर्वों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ओपी की स्थापना की गई है। पुलिस ओपी के शुरू होने से मंदिर परिसर के साथ-साथ हरदास बीघा और बैकटपुर पंचायत के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर पुलिस सहायता आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, एसडीपीओ संजीव कुमार, एसडीपीओ अवधेश कुमार सहित धर्मरक्षिणी पंडा संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नई पुलिस ओपी के साथ बैकुंठनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।1
- shikshakon ke hak AVN Samman ki ladai ladne a rahi hain daw Divya Jyoti शिक्षकों के हक एवं उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने को आगामी एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर दिव्या ज्योति आ रही क्या कुछ कहा सुनते हैं....!!1
- दनियावां और फतुहा में हजारों एकड़ में लगी दर्जनों गांवों की ढन की फसल डूबी। पटना/दनियावां। दनियावां प्रखंड के किस्मिरिया-घोरनपुरा गांव के बीच ग्यारह बिगहवा खंधा में लोकाइन और महात्माइन नदी का तटबंध शुक्रवार की अहले सुबह टूट गया। तटबंध टूटने से आसपास के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया और सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गयी। तटबंध टूटने के बाद बाकीपुर-मछरियावां पंचायत के मुरेरा-बांकीपुर जाने वाली चहबचवा खंधा का भी अलंग टूट गया। इससे बाकीपुर-मछरियावां और मोहिउद्दीनपुर पंचायत समेत फतुहा प्रखंड के कई गांवों में खेतों में पानी फैल गया। फसल डूबने से आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने ढीबर हाईस्कूल के समीप बिहटा-दनियावां एसएच-78 को जाम कर दिया। इससे सड़क पर घंटों यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इधर, सूचना मिलने पर जल संसाधन विभाग की टीम एसडीओ अरविंद कुमार और जेई की देखरेख में मौके पर पहुंची। टीम ने टूटे तटबंध की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग ने करीब दो माह पहले ही तटबंध की मरम्मत करायी थी, लेकिन काम महज खानापूर्ति तक सीमित रहा। इसी कारण तटबंध दोबारा टूट गया और किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गयी। किसानों ने टूटे तटबंध की जल्द स्थायी मरम्मत कराने और फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।4
- पटना के शिवम् हॉस्पिटल में बड़े धूमधाम से मनाया गया कृष्णा जन्मआष्टमी दिखा उत्साह। राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉक्टर सारिका राय ने अपने अस्पताल शिवम हॉस्पिटल में मनाया जन्माष्टमी का महोत्सव....!1
- इस जन्मआष्टमी 50 बच्चों को मिला जीवन, शिवम् हॉस्पिटल मे जश्न का माहौल आज जन्मआष्टमी पटना के मशहूर गायनॉकलोजिस्ट डॉ शारिका रॉय के शिवम् हॉस्पिटल मे दिखा उत्साह का माहौल...1
- डीजीपी विनय कुमार ने किया मन्दिर में थाना का इद्घाटन/अन्य पदाधिकारी भी रहे शामिल। डीजीपी ने किया बैकुंठनाथ धाम ओपी का उद्घाटन/भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी की। पटनासिटी, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने आज खुशरूपुर स्थित बैकटपुर मंदिर में बैकुंठधाम ओपी का उद्घाटन किया। डीजीपी के साथ सीनियर एसपी,आई जी जितेंद्र राणा,ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार सहित तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान डीजीपी विनय कुमार ने भोलेनाथ के दरबार मे पूजा अर्चना भी की।1
- तमिलनाडु CM विजय के काफिले की सुरक्षा में बड़ी चूक, 6 लोग हिरासत में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के काफिले की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। चेन्नई में राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा पार कर मुख्यमंत्री के काफिले के बेहद करीब पहुंच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के अचानक आगे बढ़ने से कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। इस घटना ने मुख्यमंत्री जैसे संवेदनशील पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।1
- दनियावां में नदी के तटबंध टूटने के बाद दनियावां और फतुहा के कई गांवों के किसानों ने एसएच 78 को जाम किया. दनियावां में नदी के तटबंध टूटने से नाराज किसानों ने पांच घंटे तक दनियावां बिहटा सड़क मार्ग को जाम कर दिया । घटना स्थल पर डीएम और एसडीएम की आने की मांग कर रहे थे किसान। दनियावां।दनियावां में नदी के तटबंध टूटने से नाराज किसानों ने पांच घंटे तक दनियावां बिहटा सड़क मार्ग को जाम कर दिया । करें कि इस तटबंध टूटने से बाकीपुर-मछरियावां पंचायत के मुरेरा-बांकीपुर जाने वाली चहबचवा खंधा का भी अलंग टूट गया। इससे बाकीपुर-मछरियावां और मोहिउद्दीनपुर पंचायत समेत फतुहा प्रखंड के कई गांवों में खेतों में पानी फैल गया। फसल डूबने से किश्मिरिया,बांकीपुर और मोहिउद्दीनपुर के किसानों ने ढीबर हाईस्कूल के समीप बिहटा-दनियावां एसएच-78 को जाम कर दिया। सुबह नौ बजे किसान सड़क पर उतरकर करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रखा, जिससे एसएच-78 पर दोनों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। किसान किसी भी जनप्रतिनिधि की बात नहीं मन रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि जलसंसाधन विभाग के धाधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर तटबंध बाधने के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर सरकार के करोड़ों रूपये की बंदर बाट कर लेते हैं।लगभ दो बजे के बाद पटना एडीएम संजय कुमार, दनियावां बीडीओ प्रियंका कुमारी,फतुहा सीओ मुकेश कुमार, फतुहा बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि आनंद मधुकर और मोहिउद्दीनपुर पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने मौके पर पहुँचे और किसानों को समझा बुझाकर सड़क जाम को ढाई बजे के बाद खत्म कराया। तब जाकर दनियावां बिहटा सरमेरा सड़क मार्ग पर पार्चलन शुरू हुआ।4