Shuru
Apke Nagar Ki App…
#यह रेट माफिया नहीं पेट माफिया है बेचारे क्या करें पेट पाल रहे हैं गीत की बजाय मंत्री जी का था बयान जो कर रहे हैं लोगों का निकलना रास्ता मुश्किल#💯
Bhaiji Thakur er
#यह रेट माफिया नहीं पेट माफिया है बेचारे क्या करें पेट पाल रहे हैं गीत की बजाय मंत्री जी का था बयान जो कर रहे हैं लोगों का निकलना रास्ता मुश्किल#💯
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- Post by NATION MEDIA AB1
- धौलपुर। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 5 अप्रैल को जन आशीर्वाद पदयात्रा का आयोजन न्यू वाटर पार्क घाटोली सैंपऊ रोड़ रूपवास से ऐतिहासिक राणा सांगा स्मारक खानवा तक किया जा रहा है । जिसको लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत भारत के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के नेतृत्व में ब्लॉक रूपवास के ग्राम धाना, खेरली एवं अन्य सीमावर्ती गांवों में पदयात्रा पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णा परमार ने कहा कि संगठन ने पिछले दो वर्षों में क्षत्रिय युवाओं को एकजुट करने और समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। 5 अप्रैल की पदयात्रा जन-जन के आशीर्वाद और समाज की शक्ति का प्रतीक होगी। जिला अध्यक्ष सुखवेद्र सिंह परमार ने भरतपुर, धौलपुर ,आगरा के क्षत्रिय समाज से अपील करते हुए कहा कि 5 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे घाटोली रोड़ रूपवास पर क्षत्रिय समाज ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर जन आशीर्वाद पदयात्रा को सफल बनाएं । इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भरतपुर बब्लू सिंह परमार ,जिला सचिव भरतपुर भरत सिंह ब्लॉक, अध्यक्ष रुपवास हेमराज सिंह परमार, एवं अन्य संगठन कार्यकर्ता ग्राम वासी मौजूद रहे ।4
- ग्राम बिलपुर (मल्हान का पूरा) में नाम नीरोती के झोपड़ी में आग लग गई है एक भैंस का पड़ा जल गया है l तहसील अंबाह मुरैना1
- समाचार संवाददाता मुरैना । सोमवार को जिले में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के खिलाफ किसानों का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखा गया। प्रभावित किसानों में से सैकड़ों लोग विश्राम गृह परिसर में एकत्रित हुए, जहां कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। जनसभा के बाद, किसानों और नेताओं ने शहर में रैली निकाली, कलेक्ट्रेट पहुंचे, जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों की मुख्य मांगें ये हैं कि अधिग्रहित भूमि के लिए चार गुना मुआवजा दिया जाए, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के स्थान पर एक सामान्य राजमार्ग का निर्माण किया जाए, और जिन किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं उन्हें फसल क्षति के लिए मुआवजा दिया जाए, और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर विधायक दिनेश गुर्जर, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, बैजनाथ कुशवाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, सीपीआईएम जिला सचिव मुरारी लाल धाकड़ समेत कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया और किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की. किसान नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जल्द ही एक विशाल पंचायत का आयोजन किया जाएगा और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उचित मुआवज़ा दिए बिना भूमि अधिग्रहण अन्यायपूर्ण है: बादल जनसभा को संबोधित करते हुए किसान नेता बादल सरोज (अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव) ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड परियोजना किसानों के हितों के खिलाफ है और उचित मुआवजा दिए बिना भूमि अधिग्रहण करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- Post by Zassu1
- शिकायत के बावजूद भी नगर परिषद प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई1
- Post by Zassu1
- वार्ड 58 की बदहाल सड़कों पर बह रहा खून नगर सरकार को कोसती भाजपा पार्षद1