logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवारा का समापन, अग्रणी महिलाओं को ‘महिला शक्ति सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित प्रयागराज। विश्व युवक केन्द्र, वसेरा तथा श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, शिवकुटी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवारा का समापन सेमिनार, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी, प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार), पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं पूर्व उपमहापौर प्रयागराज ने कहा कि आज भी महिलाओं के सामने अनेक चुनौतियां मौजूद हैं। इन चुनौतियों का समाधान महिलाओं और पुरुषों को मिलकर निकालना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया जा सकता है। विशिष्ट वक्ता प्रभा अग्रवाल, सचिव श्री नारायण आश्रम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी सही ढंग से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे शिक्षा के बाद महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर मिले और उसके बाद नौकरी की आयु सीमा 35 वर्ष तक निर्धारित की जा सके। मुख्य वक्ता डॉ. विनीता विश्वकर्मा, प्रबंध निदेशक विनीता हॉस्पिटल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलम सिंह, प्रमुख विधि संकाय एडीसी (ईवीवी) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संविधान में अनेक अधिकार और कानून मौजूद हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर उनमें संशोधन भी किए जाते हैं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. विनीता विश्वकर्मा, डॉ. नीलम सिंह, रविंदर पाल कौर बिरदी, शिवांगी सिंह, अर्चना शुक्ला, स्मृति मालवीया, प्रिया श्रीवास्तव, नीलिमा रावत, सरिता मिश्रा, प्रभा अग्रवाल, मुन्नी गुप्ता, जूही जायसवाल, रूबी खरे और परिधि घोष को सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रताप सिंह स्मृति महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण में सहयोग और प्रेरक भूमिका निभाने के लिए जगत नारायण यादव, डॉ. बाल कृष्ण पाण्डेय, डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, ईश्वर शरण शुक्ल, आलोक मालवीय, आशीष कुमार शर्मा, संजय कुमार यादव, उमा शंकर गुप्ता, पवनेश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद मिश्र, दिलीप चंद्र पाण्डेय, अंकित तिवारी, बृजेश केसरवानी, राजेन्द्र पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार दुबे, नीरज खरे, प्रमोद कुमार घोष और रमाकांत दुबे को महिला शक्ति प्रेरक सम्मान 2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि श्री नारायण आश्रम की स्थापना का उद्देश्य ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है।

2 hrs ago
user_N24 MEDIA
N24 MEDIA
News Anchor इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
4752acd8-b7bc-4dab-bcd8-9928ff9d8273

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवारा का समापन, अग्रणी महिलाओं को ‘महिला शक्ति सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित प्रयागराज। विश्व युवक केन्द्र, वसेरा तथा श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, शिवकुटी प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवारा का समापन सेमिनार, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी, प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार), पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं पूर्व उपमहापौर प्रयागराज ने कहा कि आज भी महिलाओं के सामने अनेक चुनौतियां मौजूद हैं। इन चुनौतियों का समाधान महिलाओं और पुरुषों को मिलकर निकालना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया जा सकता है। विशिष्ट वक्ता प्रभा अग्रवाल, सचिव श्री नारायण आश्रम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों का भी सही ढंग से

3ca2e282-da09-475f-9547-ea4fe1400025

निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे शिक्षा के बाद महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर मिले और उसके बाद नौकरी की आयु सीमा 35 वर्ष तक निर्धारित की जा सके। मुख्य वक्ता डॉ. विनीता विश्वकर्मा, प्रबंध निदेशक विनीता हॉस्पिटल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलम सिंह, प्रमुख विधि संकाय एडीसी (ईवीवी) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संविधान में अनेक अधिकार और कानून मौजूद हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर उनमें संशोधन भी किए जाते हैं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. विनीता विश्वकर्मा, डॉ. नीलम सिंह, रविंदर पाल कौर बिरदी, शिवांगी सिंह, अर्चना शुक्ला, स्मृति मालवीया, प्रिया श्रीवास्तव, नीलिमा रावत, सरिता मिश्रा, प्रभा अग्रवाल, मुन्नी गुप्ता, जूही जायसवाल, रूबी खरे और परिधि घोष को सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रताप सिंह स्मृति महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण में सहयोग

205ef84d-bcab-47f0-98d8-50155c79784e

और प्रेरक भूमिका निभाने के लिए जगत नारायण यादव, डॉ. बाल कृष्ण पाण्डेय, डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, ईश्वर शरण शुक्ल, आलोक मालवीय, आशीष कुमार शर्मा, संजय कुमार यादव, उमा शंकर गुप्ता, पवनेश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद मिश्र, दिलीप चंद्र पाण्डेय, अंकित तिवारी, बृजेश केसरवानी, राजेन्द्र पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार दुबे, नीरज खरे, प्रमोद कुमार घोष और रमाकांत दुबे को महिला शक्ति प्रेरक सम्मान 2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि श्री नारायण आश्रम की स्थापना का उद्देश्य ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुझे दिक्कत भाजपा सपा कांग्रेस से नहीं है मुझे दिक्कत है महंगाई से #todaynew
    1
    मुझे दिक्कत भाजपा सपा कांग्रेस से नहीं है मुझे दिक्कत है महंगाई से #todaynew
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कुम्भ-2031 की तैयारियों को लेकर रेलवे प्रशासन एवं सिविल प्रशासन के मध्य समन्वय बैठक आयोजित। प्रयागराज। आगामी कुम्भ-2031 की तैयारियों को सुव्यवस्थित एवं समन्वित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 10.03.2026 को प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में रेलवे प्रशासन एवं सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुम्भ-2031 के दौरान संभावित विशाल यात्री एवं श्रद्धालु आवागमन को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक, मध्यम अवधि तथा अल्पकालिक विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी/प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा तथा अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सा. प्रशा. दीपक कुमार, उपाध्यक्ष PDA ऋषि राज सहित रेलवे एवं सिविल प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रयागराज क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इस क्रम में वर्तमान अवसंरचना का गैप एनालिसिस करने के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने पर सहमति बनी। इसके अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन के साथ-साथ सूबेदारगंज, नैनी, छिवकी, झूंसी तथा फाफामऊ स्टेशनों को भी आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त विकसित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। साथ ही प्लेटफार्म विस्तार, फुटओवर ब्रिज निर्माण, प्रवेश-निकास मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा सर्कुलेटिंग एरिया के विकास जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशनों और मेला क्षेत्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया। इस दिशा में बस, ई-रिक्शा एवं अन्य परिवहन साधनों के समन्वित संचालन के साथ एक डेडिकेटेड सर्कुलर रोड कॉरिडोर विकसित करने पर चर्चा की गई, जिससे मेला क्षेत्र, रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों के बीच आवागमन और अधिक सुगम बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र और स्टेशनों के मध्य स्थायी यात्री आश्रय स्थलों के निर्माण का भी सुझाव दिया गया। भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया, जिससे मेला अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या का सटीक आकलन कर व्यवस्थाओं को उसी अनुरूप संचालित किया जा सके। साथ ही यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए समेकित संचार व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया, जिसमें घोषणाएँ, साइनेज, डिजिटल डिस्प्ले एवं अन्य सूचना प्रणालियाँ शामिल होंगी। अवसंरचनात्मक विकास के अंतर्गत यमुना नदी पर नए रेलवे नैनी ब्रिज का निर्माण, प्रयागराज क्षेत्र में इरादतगंज तथा पानी की टंकी के समीप नए ROB/RUB, जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सूबेदारगंज स्टेशन को जी.टी. रोड से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सिविल लाइंस साइड स्थित नवाब यूसुफ रोड के चौड़ीकरण तथा रेलवे अस्पताल चौराहा पर गोल चक्कर के निर्माण जैसे विषय भी विचाराधीन रहे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कुम्भ-2031 के लिए बाह्य एवं आंतरिक यातायात योजना को कम से कम एक वर्ष पूर्व अंतिम रूप दिया जाएगा तथा सभी कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए उनका चरणबद्ध क्रियान्वयन और नियमित प्रगति समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के अंत में दोनों प्रशासनिक तंत्रों ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से कुम्भ-2031 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    1
    कुम्भ-2031 की तैयारियों को लेकर रेलवे प्रशासन एवं सिविल प्रशासन के मध्य समन्वय बैठक आयोजित।
प्रयागराज। आगामी कुम्भ-2031 की तैयारियों को सुव्यवस्थित एवं समन्वित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 10.03.2026 को प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में रेलवे प्रशासन एवं सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुम्भ-2031 के दौरान संभावित विशाल यात्री एवं श्रद्धालु आवागमन को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक, मध्यम अवधि तथा अल्पकालिक विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी/प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा तथा अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सा. प्रशा. दीपक कुमार, उपाध्यक्ष PDA ऋषि राज सहित रेलवे एवं सिविल प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रयागराज क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इस क्रम में वर्तमान अवसंरचना का गैप एनालिसिस करने के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने पर सहमति बनी। इसके अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन के साथ-साथ सूबेदारगंज, नैनी, छिवकी, झूंसी तथा फाफामऊ स्टेशनों को भी आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त विकसित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। साथ ही प्लेटफार्म विस्तार, फुटओवर ब्रिज निर्माण, प्रवेश-निकास मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा सर्कुलेटिंग एरिया के विकास जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशनों और मेला क्षेत्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया। इस दिशा में बस, ई-रिक्शा एवं अन्य परिवहन साधनों के समन्वित संचालन के साथ एक डेडिकेटेड सर्कुलर रोड कॉरिडोर विकसित करने पर चर्चा की गई, जिससे मेला क्षेत्र, रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों के बीच आवागमन और अधिक सुगम बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र और स्टेशनों के मध्य स्थायी यात्री आश्रय स्थलों के निर्माण का भी सुझाव दिया गया।
भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया, जिससे मेला अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या का सटीक आकलन कर व्यवस्थाओं को उसी अनुरूप संचालित किया जा सके। साथ ही यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए समेकित संचार व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया, जिसमें घोषणाएँ, साइनेज, डिजिटल डिस्प्ले एवं अन्य सूचना प्रणालियाँ शामिल होंगी।
अवसंरचनात्मक विकास के अंतर्गत यमुना नदी पर नए रेलवे नैनी ब्रिज का निर्माण, प्रयागराज क्षेत्र में इरादतगंज तथा पानी की टंकी के समीप नए ROB/RUB, जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सूबेदारगंज स्टेशन को जी.टी. रोड से जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सिविल लाइंस साइड स्थित नवाब यूसुफ रोड के चौड़ीकरण तथा रेलवे अस्पताल चौराहा पर गोल चक्कर के निर्माण जैसे विषय भी विचाराधीन रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कुम्भ-2031 के लिए बाह्य एवं आंतरिक यातायात योजना को कम से कम एक वर्ष पूर्व अंतिम रूप दिया जाएगा तथा सभी कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए उनका चरणबद्ध क्रियान्वयन और नियमित प्रगति समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक के अंत में दोनों प्रशासनिक तंत्रों ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से कुम्भ-2031 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्वरूप रानी नेहरू (SRN) चिकित्सालय में अव्यवस्था लगातार बनी हुई है। यहां आने वाले गंभीर मरीज और उनके तीमारदार खामियों के चलते बेहाल हैं। अस्पताल की लिफ्ट लंबे समय से खराब है। मंगलवार को सुलेम सराय के रहने वाले अमृत पटेल अपने परिजनों के साथ डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे।
    1
    प्रयागराज के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्वरूप रानी नेहरू (SRN) चिकित्सालय में अव्यवस्था लगातार बनी हुई है। यहां आने वाले गंभीर मरीज और उनके तीमारदार खामियों के चलते बेहाल हैं। अस्पताल की लिफ्ट लंबे समय से खराब है। मंगलवार को सुलेम सराय के रहने वाले अमृत पटेल अपने परिजनों के साथ डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by JGE News
    1
    Post by JGE News
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रतन सिंह यादव सरकार को घेरा जताई नाराजगी उन्होंने कहा सरकार विकास शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर सफल रही
    1
    रतन सिंह यादव सरकार को घेरा जताई नाराजगी उन्होंने कहा सरकार विकास शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर सफल रही
    user_Mahendar Yadav
    Mahendar Yadav
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.