logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मैहर सर्किट हाउस में विकास मुद्दों पर मंथन, नई बस स्टैंड और सड़क निर्माण पर हुई अमरेली: अमरेली ज़िले में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी.. मतदान के दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जोश हाई.. मोटा अंकड़िया सीट पर AAP और BJP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.. मोटा अंकड़िया पोलिंग स्टेशन पर BJP के पास 'डुप्लीकेट' वोटिंग एजेंट होने का आरोप.. AAP कार्यकर्ता हार्दिक वघासिया ने इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर लाइव-स्ट्रीम किया... तेज़ गर्मी के चलते कार्यकर्ताओं के बीच भी गरमा-गरमी हो गई.. AAP और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की भी खबरें आईं.. हालांकि, पुलिस ने मामले को शांत करा दिया.. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ

8 hrs ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Amarpatan, Satna•
8 hrs ago

*मैहर सर्किट हाउस में विकास मुद्दों पर मंथन, नई बस स्टैंड और सड़क निर्माण पर हुई अमरेली: अमरेली ज़िले में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी.. मतदान के दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जोश हाई.. मोटा अंकड़िया सीट पर AAP और BJP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.. मोटा अंकड़िया पोलिंग स्टेशन पर BJP के पास 'डुप्लीकेट' वोटिंग एजेंट होने का आरोप.. AAP कार्यकर्ता हार्दिक वघासिया ने इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर लाइव-स्ट्रीम किया... तेज़ गर्मी के चलते कार्यकर्ताओं के बीच भी गरमा-गरमी हो गई.. AAP और BJP कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की भी खबरें आईं.. हालांकि, पुलिस ने मामले को शांत करा दिया.. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व बूचड़खाने बंद करवाने गौसेवकों ने मैहर नगर में निकाली गई रैली। सैदव भगवन राम धर्म कर्म के साथ गौमाता की बात करने वाली भाजपा की सरकार में अभी तक गौमाता की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंजाम नही किये गए है। कांग्रेस की सरकार में जरूर मध्य प्रदेश राज्य की ग्राम पंचायतों में शाशकीय गौशालाएं खुली थी।जो 18 माह तक बराबर चली भी।लेकिन सरकार बदलते ही अधिकांश गौशालाओं में ताला जड़ चुका है।जिस बात की नाराजगी गौसेवकों के साथ विश्वहिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी वर्षो से नजर आ रही है। उसी कड़ी में गौसेवकों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व बूचड़ खाने बंद करवाने की आवाज बुलंद करते हुए घंटा घर से कलेक्ट्रेट भवन तक रैली निकाल राज्य पाल एव राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर मैहर को सोमवार की शाम सौपा ज्ञापन।
    1
    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व बूचड़खाने बंद करवाने गौसेवकों ने मैहर नगर में निकाली गई रैली।
सैदव भगवन राम धर्म कर्म के साथ गौमाता की बात करने वाली भाजपा की सरकार में अभी तक गौमाता की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंजाम नही किये गए है।
कांग्रेस की सरकार में जरूर मध्य प्रदेश राज्य की ग्राम पंचायतों में शाशकीय गौशालाएं खुली थी।जो 18 माह तक बराबर चली भी।लेकिन सरकार बदलते ही अधिकांश गौशालाओं में ताला जड़ चुका है।जिस बात की नाराजगी गौसेवकों के साथ विश्वहिंदू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी वर्षो से नजर आ रही है।
उसी कड़ी में गौसेवकों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व बूचड़ खाने बंद करवाने की आवाज बुलंद करते हुए घंटा घर से कलेक्ट्रेट भवन तक रैली निकाल राज्य पाल एव राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर मैहर को सोमवार की शाम सौपा ज्ञापन।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    1
    Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    2
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ​मुरैना, मध्य प्रदेश मुरैना जिले के जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला बस के टायरों के बीच फंस गई और चालक ने बस रोकने के बजाय उसे करीब 30 फीट तक घसीटा। ​घटना का विवरण ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP06P-1655 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए 40 वर्षीय महिला को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब महिला टायर के नीचे फंसी, तो लोग चिल्लाते रहे और बस को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गति कम करने के बजाय बस को आगे बढ़ा दिया। ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: जौरा रोड बैरियर चौराहा, मुरैना। ​वाहन: यात्री बस (MP06P-1655)। ​हताहत: 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत। ​क्रूरता: टायर में फंसी महिला को चालक ने करीब 30 फीट तक सड़क पर घसीटा। ​प्रशासनिक कार्रवाई ​घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। ​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    1
    ​मुरैना, मध्य प्रदेश
मुरैना जिले के जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला बस के टायरों के बीच फंस गई और चालक ने बस रोकने के बजाय उसे करीब 30 फीट तक घसीटा।
​घटना का विवरण
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक MP06P-1655 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए 40 वर्षीय महिला को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब महिला टायर के नीचे फंसी, तो लोग चिल्लाते रहे और बस को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गति कम करने के बजाय बस को आगे बढ़ा दिया।
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: जौरा रोड बैरियर चौराहा, मुरैना।
​वाहन: यात्री बस (MP06P-1655)।
​हताहत: 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत।
​क्रूरता: टायर में फंसी महिला को चालक ने करीब 30 फीट तक सड़क पर घसीटा।
​प्रशासनिक कार्रवाई
​घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
​ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. 27 अप्रैल *प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन।* जय माई की 🙏🏻
    1
    जगत जननी माँ "शारदा भवानी" जी के मैहर स्थित *श्री शारदा शक्तिपीठ* में आज दि. 27 अप्रैल *प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन।* जय माई की 🙏🏻
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    14 hrs ago
  • स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जालौन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार पदक जीते लखनऊ में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया। कराटे ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चौक स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जालौन डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन के अंतर्गत हयात कराटे क्लब से चार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में श्रीम तिवारी ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि समीर अहमद और अंश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की। अन्य प्रतिभागी ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। परिजनों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में कराटे सहित अन्य खेलों के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलने पर जिले के खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकते हैं।
    2
    स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जालौन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, चार पदक जीते
लखनऊ में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया। कराटे ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चौक स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जालौन डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन के अंतर्गत हयात कराटे क्लब से चार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में श्रीम तिवारी ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि समीर अहमद और अंश कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की। अन्य प्रतिभागी ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। परिजनों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में कराटे सहित अन्य खेलों के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलने पर जिले के खिलाड़ी प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकते हैं।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    8 hrs ago
  • *जिला पुलिस बल मैहर द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग ₹14 लाख 35 हजार मूल्य के 85 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए।* पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा CEIR पोर्टल में गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल मैहर एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों को ऐसे प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में जिला साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर विभिन्न कंपनियों के कुल 85 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रियलमी, एमआई, इंफिनिक्स, लावा आदि कंपनियों के हैं, जिन्हें मैहर, सतना, रीवा, पन्ना, छतरपुर, चित्रकूट, मऊगंज, टीकमगढ़, गुजरात , दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर प्राप्त किया गया। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में उक्त मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल एवं संबंधित थाना स्टाफ के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
    1
    *जिला पुलिस बल मैहर द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगभग ₹14 लाख 35 हजार मूल्य के 85 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए।*
पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा CEIR पोर्टल में गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल मैहर एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों को ऐसे प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन में जिला साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर विभिन्न कंपनियों के कुल 85 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए।
बरामद किए गए मोबाइल फोन सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रियलमी, एमआई, इंफिनिक्स, लावा आदि कंपनियों के हैं, जिन्हें मैहर, सतना, रीवा, पन्ना, छतरपुर, चित्रकूट, मऊगंज, टीकमगढ़, गुजरात , दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न स्थानों से ट्रेस कर प्राप्त किया गया।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में उक्त मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल एवं संबंधित थाना स्टाफ के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.