संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी गर्माहट और शिक्षा का संबल, विद्यार्थियों को वितरित किए स्वेटर व स्टेशनरी संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, जखराना की ओर से शहीद राम सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्लामपुर (बहरोड़) में विद्यार्थियों को स्वेटर एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शानू यादव, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (राजस्थान) उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा देवी ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का साफा, शॉल, स्मृति चिह्न एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विकास समिति के सदस्य, अभिभावकगण एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। डॉ. शानू यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य उषा देवी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में इंद्राज, रामनमक्खन सौदागर, रामअवतार, रामकिशन, पंकज कुमार, सुरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, संतोष देवी, सुनीता, मुकेश देवी, नरेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी गर्माहट और शिक्षा का संबल, विद्यार्थियों को वितरित किए स्वेटर व स्टेशनरी संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, जखराना की ओर से शहीद राम सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्लामपुर (बहरोड़) में विद्यार्थियों को स्वेटर एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शानू यादव, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (राजस्थान) उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा देवी ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का साफा, शॉल, स्मृति चिह्न एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विकास समिति के सदस्य, अभिभावकगण एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। डॉ. शानू यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित
करते हुए बताया कि संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने ट्रस्ट के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य उषा देवी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में इंद्राज, रामनमक्खन सौदागर, रामअवतार, रामकिशन, पंकज कुमार, सुरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, संतोष देवी, सुनीता, मुकेश देवी, नरेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Shahpura Shahar mein firing,🥷1
- खैरथल-तिजारा, 5 फरवरी। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त पूनम ने गुरुवार को जिले के ततारपुर एवं मांचा गिरदावर सर्कल पर आयोजित विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में पहुंचते ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजन से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा शिविरों की प्रगति निरंतर बढ़ाई जाए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि शिविरों में 12 विभागों द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में गिरते जल स्तर के कारण किसानों को हो रही पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म पॉण्ड योजना तथा विद्युत विभाग की कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सोलर पंप अपनाने का आह्वान किया, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर किसानों को लाभान्वित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचीं और विभागीय अधिकारियों से शिविर की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि 12 विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया जाए। इसी क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सहमति बंटवारे के कई प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर में संभागीय आयुक्त पूनम एवं जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित की गईं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबियां सौंपकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई। इसके अलावा गोवर्धन योजना, कृषि उपकरण अनुदान योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक के माध्यम से अनुदान प्रदान किया गया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए राजीविका समूहों को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के गठन को प्रोत्साहित करने की बात कही, ताकि किसान बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी उपज सीधे बाजार में उचित मूल्य पर बेच सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला ने आमजन से फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का संतोषजनक समाधान होने के बाद ही शिविर का समापन किया जाए। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव एवं सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, उप निदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया, जिससे ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास और जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।1
- तिजारा: शहर में सब्जी मंडी से अनाज मंडी तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वर्तमान में इस मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर1
- प्रियंका गांधी1
- Tijara Se Beryaki Bas Alapur mew ko Jane Wala Rasta hai juki kafi Sukda he Esko Bada Karaya jaye1
- मनरेगा खत्म करने की साजिश? जींद में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सिर पर तसला-कस्सी रख किया प्रदर्शन! जींद में आज मनरेगा (MNREGA) योजना में केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार द्वारा किए जा रहे बदलावों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने सिर पर तसला और हाथों में कस्सी लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 👉🏻इस वीडियो में देखें: जींद में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन और रोष मार्च। क्यों कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी मनरेगा को खत्म करना चाहती है? मजदूरों की रोजी-रोटी पर क्या असर पड़ेगा? जिला अध्यक्ष ऋषिपाल और अन्य नेताओं का तीखा हमला। राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन और आगे की रणनीति। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवन रेखा है और इसके प्रावधानों को कमजोर करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ये बदलाव वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महत्वपूर्ण लिंक: 📌 लेटेस्ट खबरों के लिए हमें सम्पर्क करें 8059423143 Video Highlights: 0:00 - प्रदर्शन की मुख्य झलकियां 1:20 - क्यों हो रहा है विरोध? (मनरेगा बदलाव) 2:45 - कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन (तसला-कस्सी) 4:10 - कांग्रेस जिला अध्यक्ष का बयान 5:30 - राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन #MNREGA #CongressProtest #JindNews #HaryanaPolitics #BJPvsCongress #LabourRights #LatestHindiNews #BreakingNews #RuralIndia #मनरेगा #जींद #कांग्रेस1
- विजय बैंसला ने जताया गहरा शोक, हेमसिंह भड़ाना को बताया विराट व्यक्तित्व गुर्जर नेता विजय बैंसला ने दिवंगत हेमसिंह भड़ाना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज और राजनीति दोनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि हेमसिंह भड़ाना एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे और गुर्जर समाज की सशक्त आवाज के रूप में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे। विजय बैंसला ने उन्हें संघर्षों का मजबूत साथी बताते हुए कहा कि भड़ाना ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाई। वे सत्ता में रहते हुए भी जमीनी मुद्दों से जुड़े रहे और समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते थे। उन्होंने कहा कि हेमसिंह भड़ाना जैसा नेतृत्व विरले ही देखने को मिलता है। उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई किसी भी रूप में संभव नहीं है। उनके विचार, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।1
- There is no question of anybody raising a hand against the Prime Minister or hurting him, or of anything like that. There is no question. So, it is absolutely wrong for anyone to say that there was any such plan. The Prime Minister is hiding behind the Speaker. PM Modi did not have the guts to come to the House because three women were standing in front of his bench. What nonsense is this?1
- वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवानपुरा (जिला कोटपूतली–बहरोड़) का भव्य वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला की अध्यक्षता में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष (शराबबंदी आंदोलन) श्रीमती पूजा भारती छाबड़ा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि युवा नेता अमन खोजा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस शानदार समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान तथा हमें प्रदान किए गए स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए विद्यालय के निदेशक श्रीमान अर्जुन लाल यादव जी का हार्दिक आभार। इस अवसर पर विराटनगर ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य, समाजसेवी, महिला-पुरुष, बच्चे एवं हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी को हार्दिक बधाइयाँ। विशेष धन्यवाद वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल बुनकर का। इस मौके पर संस्थान की ओर से राजीव वर्मा अध्यापक मौजूद रहे1