logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुमेरपुर विधायक ओर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महिला विधेयक को लेकर बातचीत में कहा कि यह विधेयक महिलाओं के लिए राजनीति में नए अवसर खोलने वाला साबित होगा।
    1
    सुमेरपुर विधायक ओर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने महिला विधेयक को लेकर बातचीत में कहा कि यह विधेयक महिलाओं के लिए राजनीति में नए अवसर खोलने वाला साबित होगा।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी झाला की चौकी व काया भीला में कृषि विज्ञान केंद्र की मोबाइल वैन द्वारा मिट्टी एवं पानी की जांच कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम काया भीला के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में धरती माता बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों का समुचित उपयोग एवं मिट्टी एवं पानी की जांच हेतु मोबाइल वैन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने किसानों के खेतों से मिट्टी एवं पानी के नमूने एकत्रित कर उनकी जांच की। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के विशेषज्ञ नितेश शर्मा ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने से फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा का पता चलता है, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है। साथ ही पानी की गुणवत्ता जांच से सिंचाई के लिए उपयुक्त जल का चयन करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के प्रयोगशाला तकनीकी विशेषज्ञ श्री बाबू राम ने मिट्टी एवं पानी जांच भी किया तथा इसकी उपयोगिता भी बताई, कृषि पर्यवक्षक संगीता चौधरी ने अपना खेत अपना खाद अभियान के बारे में किसानों को जानकारी दी किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित फसल एवं उर्वरक प्रबंधन की सलाह भी दी। इस कार्यक्रम में कृषक महिला, कृषक, विद्यालय के बालक , बालिकाएं, शिक्षक एवं ग्राम पंचायत झाला की चौकी सरपंच प्रतिनिधि रमेश सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश माली सहित 200 लोगों ने भाग लिया
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
झाला की चौकी व काया भीला में कृषि विज्ञान केंद्र की मोबाइल वैन द्वारा मिट्टी एवं पानी की जांच
कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम काया भीला के  पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में धरती माता बचाओ अभियान के तहत उर्वरकों का समुचित उपयोग एवं मिट्टी एवं पानी की जांच हेतु मोबाइल वैन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने किसानों के खेतों से मिट्टी एवं पानी के नमूने एकत्रित कर उनकी जांच की।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर के विशेषज्ञ नितेश शर्मा ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने से फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा का पता चलता है, जिससे उर्वरकों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है। साथ ही पानी की गुणवत्ता जांच से सिंचाई के लिए उपयुक्त जल का चयन करने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र के प्रयोगशाला तकनीकी विशेषज्ञ श्री बाबू राम ने मिट्टी एवं पानी जांच भी किया तथा इसकी उपयोगिता भी बताई, कृषि पर्यवक्षक संगीता चौधरी ने अपना खेत अपना खाद अभियान के बारे में किसानों को जानकारी दी 
किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित फसल एवं उर्वरक प्रबंधन की सलाह भी दी। इस कार्यक्रम में कृषक महिला, कृषक, विद्यालय के बालक , बालिकाएं, शिक्षक एवं ग्राम पंचायत झाला की चौकी सरपंच प्रतिनिधि रमेश सिंह चौहान, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश माली सहित 200 लोगों ने भाग लिया
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लाइक-फॉलोअर की दौड़ में गिरी मर्यादा, अब “वायरल” युवक पहुंचा हवालात गुरुवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की अंधी दौड़ एक युवक को सीधे थाने तक ले आई। महिलाओं के प्रति अश्लील, अभद्र भाषा और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर समाज का माहौल खराब करने वाले आरोपी उम्मेद भाट निवासी प्रतापगढ़, ब्यावर को रास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता पंकज वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो बना रहा था। गाली-गलौज और भड़काऊ सामग्री उसके वीडियो का मुख्य हिस्सा बन चुकी थी। इसके अलावा युवक अवैध सट्टा और संदिग्ध गेमिंग एप्स का प्रमोशन कर युवाओं को भी गलत दिशा में धकेल रहा था। शिकायत मिलते ही रास थाना पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के वीडियो बना रहा था—यानि “वायरल” होने की चाह में उसने कानून और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों को ताक पर रख दिया।
    1
    लाइक-फॉलोअर की दौड़ में गिरी मर्यादा, अब “वायरल” युवक पहुंचा हवालात
गुरुवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की अंधी दौड़ एक युवक को सीधे थाने तक ले आई। महिलाओं के प्रति अश्लील, अभद्र भाषा और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर समाज का माहौल खराब करने वाले आरोपी उम्मेद भाट निवासी प्रतापगढ़, ब्यावर को रास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता पंकज वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो बना रहा था। गाली-गलौज और भड़काऊ सामग्री उसके वीडियो का मुख्य हिस्सा बन चुकी थी। इसके अलावा युवक अवैध सट्टा और संदिग्ध गेमिंग एप्स का प्रमोशन कर युवाओं को भी गलत दिशा में धकेल रहा था।
शिकायत मिलते ही रास थाना पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के वीडियो बना रहा था—यानि “वायरल” होने की चाह में उसने कानून और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों को ताक पर रख दिया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कारी भाई बागडे ने राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया इस दौरान जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट सहित बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे
    2
    जालौर गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल कारी भाई बागडे ने राजेंद्र नगर रोड स्थित जालौर नागरिक सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय का विधिवत्त पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया इस दौरान जालौर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन पाराशर मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानंद भट्ट सहित बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • PM के दौरे को लेकर प्रदेश स्तर से भाजपा पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अप्रैल को बालोतरा पचपदरा दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था शिलान्यास, व 21 अप्रैल 2026 को करेंगे रिफाइनरी का लोकार्पण/शुभारंभ, पचपदरा रिफाइनरी की देंगे बड़ी सौगात PM मोदी, प्रधानमंत्री दौरे को लेकर कलेक्टर सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी जुटे तैयारियों में, PM दौरे को लेकर सभास्थल, पार्किंग, हेलीपैड निर्माण, पानी व्यवस्था, रिफाइनरी विजिट सहित कार्य शुरू, सभा स्थल के पास व रिफाइनरी गेट के सामने हेलीपैड निर्माण, 21 को PM नरेंद्र मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता व HRRL के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे उपस्थित,
    1
    PM के दौरे को लेकर प्रदेश स्तर से भाजपा पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई,
प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अप्रैल को बालोतरा पचपदरा दौरा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था शिलान्यास, व 21 अप्रैल 2026 को करेंगे रिफाइनरी का लोकार्पण/शुभारंभ,
पचपदरा रिफाइनरी की देंगे बड़ी सौगात PM मोदी,
प्रधानमंत्री दौरे को लेकर कलेक्टर सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी जुटे तैयारियों में,
PM दौरे को लेकर सभास्थल, पार्किंग, हेलीपैड निर्माण, पानी व्यवस्था, रिफाइनरी विजिट सहित कार्य शुरू,
सभा स्थल के पास व रिफाइनरी गेट के सामने हेलीपैड निर्माण,
21 को PM नरेंद्र मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता व HRRL के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे उपस्थित,
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सुमेरपुर उपखण्ड के जाखोड़ा गांव की प्रमुख समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार काे सुमेरपुर विधायक कार्यालय पहुंच राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। इस दाैरान ग्रामीणाें ने मंत्री का स्वागत किया व जाखाेड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक बने ग्रेवल सड़क की जगह पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग रखी। इस दौरान मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जाखोड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक वर्तमान में ग्रेवल सड़क है, जो ग्राम आबादी से सटी हुई है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर पानी भराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे आमजन व श्रद्धालुओं को भारी दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। उन्हाेंने बताया कि उक्त मार्ग पर देवासियाें का वास में बारिश के दिनाें में भराव हाेता हैं। ऐसे में वहां हाेकर निकलना भी मुश्किल हाेता है। ग्रामीणाें ने उक्त मार्ग पर पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग की ताकि आवागमन सुगम हो सके और पानी भराव की समस्या से राहत मिले। ज्ञापन देने के दाैरान विधायक प्रतिनिधि इंद्रसिंह जाखोड़ा, निंबाराम, केसाराम, देवाराम, गेनाराम, वजाराम, पोसाराम, हिराराम, गणेशराम, हरीश, दलपत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    सुमेरपुर उपखण्ड के जाखोड़ा गांव की प्रमुख समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार काे सुमेरपुर विधायक कार्यालय पहुंच राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। इस दाैरान ग्रामीणाें ने मंत्री का स्वागत किया व जाखाेड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक बने ग्रेवल सड़क की जगह पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग रखी। इस दौरान मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि जाखोड़ा बस स्टैंड से बिलेश्वर महादेव मंदिर तक वर्तमान में ग्रेवल सड़क है, जो ग्राम आबादी से सटी हुई है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर पानी भराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे आमजन व श्रद्धालुओं को भारी दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। उन्हाेंने बताया कि उक्त मार्ग पर देवासियाें का वास में बारिश के दिनाें में भराव हाेता हैं। ऐसे में वहां हाेकर निकलना भी मुश्किल हाेता है। ग्रामीणाें ने उक्त मार्ग पर पक्की सड़क स्वीकृत करवाने की मांग की ताकि आवागमन सुगम हो सके और पानी भराव की समस्या से राहत मिले। ज्ञापन देने के दाैरान विधायक प्रतिनिधि इंद्रसिंह जाखोड़ा, निंबाराम, केसाराम, देवाराम, गेनाराम, वजाराम, पोसाराम, हिराराम, गणेशराम, हरीश, दलपत सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर कैलाश गुर्जर हुए सम्मानित, पुलिस मित्र के रूप में सराहनीय योगदान ब्यावर में राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह 2026 में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस मित्र कैलाश गुर्जर (झाला की चौकी) को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया कि कैलाश गुर्जर ने पुलिस थाना ब्यावर-बर क्षेत्र में पुलिस विभाग को कर्तव्य पालन में अमूल्य सहयोग प्रदान किया है। उनका योगदान विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है। पुलिस विभाग ने उनके सराहनीय कार्यों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ब्यावर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर कैलाश गुर्जर ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने का संकल्प लिया।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर कैलाश गुर्जर हुए सम्मानित, पुलिस मित्र के रूप में सराहनीय योगदान
ब्यावर में राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह 2026 में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस मित्र कैलाश गुर्जर (झाला की चौकी) को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया कि कैलाश गुर्जर ने पुलिस थाना ब्यावर-बर क्षेत्र में पुलिस विभाग को कर्तव्य पालन में अमूल्य सहयोग प्रदान किया है। उनका योगदान विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा है। पुलिस विभाग ने उनके सराहनीय कार्यों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ब्यावर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर कैलाश गुर्जर ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी प्रकार सहयोग करते रहने का संकल्प लिया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.