logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधान जिला न्यायाधीश ने उप जेल सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक सलाह प्रधान जिला न्यायाधीश ने उप जेल सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक सलाह सुसनेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित प्रीज़न लीगल एड क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें उचित विधिक सलाह प्रदान की। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि वे विधिक सहायता का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के उपरांत आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में आगामी National Lok Adalat (नेशनल लोक अदालत), राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा प्ली बार्गेनिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अश्विनी सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम से बंदियों में कानूनी जानकारी के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मो 9109746540 पत्रकार मनीष राठौर

22 hrs ago
user_Patrakar Manish Rathore
Patrakar Manish Rathore
सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

प्रधान जिला न्यायाधीश ने उप जेल सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक सलाह प्रधान जिला न्यायाधीश ने उप जेल सुसनेर का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक सलाह सुसनेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित प्रीज़न लीगल एड क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उप जेल सुसनेर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल में निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें उचित विधिक सलाह प्रदान की। साथ ही बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि वे विधिक सहायता का लाभ उठा सकें। निरीक्षण के उपरांत आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में आगामी National Lok Adalat (नेशनल लोक अदालत), राजीनामा योग्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा प्ली बार्गेनिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान संभव है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अश्विनी सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम से बंदियों में कानूनी जानकारी के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मो 9109746540 पत्रकार मनीष राठौर

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by हर खबर आपके साथ
    1
    Post by हर खबर आपके साथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मगीशपुर-रामगढ़ मार्ग पर महिला को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात, हालत गंभीर सुसनेर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सुसनेर से अपने गांव लौट रही एक महिला पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मगरिया निवासी धापू बाई (50 वर्ष), पति सुजान सिंह, अपने पुत्र विष्णु गुर्जर के साथ सुसनेर से गांव मगरिया लौट रही थीं। इसी दौरान मगीशपुर और रामगढ़ के बीच रास्ते में 2 बाईक सवार अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से धापू बाई गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को तत्काल सुसनेर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. अखिलेश कुमार बागी ने प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले करीब 5 युवक बताए जा रहे हैं। घायल महिला के पुत्र विष्णु ने इनमें से एक युवक की पहचान होने की बात कही है, जबकि अन्य चार की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    1
    मगीशपुर-रामगढ़ मार्ग पर महिला को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात, हालत गंभीर
सुसनेर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सुसनेर से अपने गांव लौट रही एक महिला पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मगरिया निवासी धापू बाई (50 वर्ष), पति सुजान सिंह, अपने पुत्र विष्णु गुर्जर के साथ सुसनेर से गांव मगरिया लौट रही थीं। इसी दौरान मगीशपुर और रामगढ़ के बीच रास्ते में 2 बाईक सवार अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से धापू बाई गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को तत्काल सुसनेर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. अखिलेश कुमार बागी ने प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाले करीब 5 युवक बताए जा रहे हैं। घायल महिला के पुत्र विष्णु ने इनमें से एक युवक की पहचान होने की बात कही है, जबकि अन्य चार की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    user_Patrakar Manish Rathore
    Patrakar Manish Rathore
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जीरापुर:- नगर में लगभग साढ़े तीन करोड़ से अधिक राशि से सिविल अस्पताल भवन का निर्माण हुआ लेकिन आश्चर्य की बात यह की नवनिर्मित भवन में अभी अस्पताल शिफ्ट नहीं हुआ उसके पहले हजारों रूपए का नल से संबंधित सामन अज्ञात चोर चुरा ले गए। जानकारी के मुताबिक भवन में अभी विधुत कनेक्शन नहीं हुआ है जबकि निर्माण एजेंसी द्वारा भवन को स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर किया जा चुका है। लेकिन सिविल अस्पताल चालू होने से पहले ही नल की टोंटियां चोरी होने की घटना सामने आई है। अस्पताल के बाथरूम से नल की टोंटियां और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई इस घटना के बाद, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने बताया कि वाश फेसिन लैट्रिन एवं बाथरूम की नल की टोंटीयां एवं वाल्व कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। बाथरूम 41नल टोंटी ,लेटरिंग वाल 22 , वासफेसिन वाल 18 ,टायलेट वाल 05 ,बेसिन नल 18 चुरा ले गए जिसकी जानकारी भवन में निर्माण में कार्य कर रहा एक मजदुर एलकार सिंह नामक व्यक्ति ने दी। चोरी होने की जानकारी 30/4/26 को मिली जिस पर बीएमओ ने मोके पर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति के नंगे पैर के निशान भी नजर आयें तथा एक लोहे का पाना पड़ा मिला जिससे ऐसा आभास होता है इसी से अज्ञात चोर ने चोरी की।
    1
    जीरापुर:- नगर में लगभग साढ़े तीन करोड़ से अधिक राशि से सिविल अस्पताल भवन का निर्माण हुआ लेकिन आश्चर्य की बात यह की नवनिर्मित भवन में अभी अस्पताल शिफ्ट नहीं हुआ उसके पहले हजारों रूपए का नल से संबंधित सामन अज्ञात चोर चुरा ले गए।
जानकारी के मुताबिक भवन में अभी विधुत कनेक्शन नहीं हुआ है जबकि निर्माण एजेंसी द्वारा भवन को स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर  किया जा चुका है।
लेकिन सिविल अस्पताल चालू होने से पहले ही नल की टोंटियां चोरी होने की घटना सामने आई है। अस्पताल के बाथरूम से नल की टोंटियां और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई इस घटना के बाद, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने बताया कि वाश फेसिन लैट्रिन एवं बाथरूम की नल की टोंटीयां एवं वाल्व कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।
बाथरूम 41नल टोंटी ,लेटरिंग वाल 22 , वासफेसिन वाल 18 ,टायलेट वाल 05 ,बेसिन नल 18 चुरा ले गए जिसकी जानकारी भवन में निर्माण में कार्य कर रहा एक मजदुर एलकार सिंह नामक व्यक्ति ने दी। चोरी होने की जानकारी 30/4/26 को मिली जिस पर बीएमओ ने मोके पर जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति के नंगे पैर के निशान भी नजर आयें तथा एक लोहे का पाना पड़ा मिला जिससे ऐसा आभास होता है इसी से अज्ञात चोर ने चोरी की।
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    Citizens advice bureau जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगर मालवा में आवेद लकड़ी जब्त किया
    1
    आगर मालवा में आवेद लकड़ी जब्त किया
    user_Mukesh agar malwa
    Mukesh agar malwa
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by News A2Z
    1
    Post by News A2Z
    user_News A2Z
    News A2Z
    पत्रकार डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • क्षेत्र के हाईवे अब सुरक्षित नहीं रहे हैं। आष्टा-शुजालपुर मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े ट्रक कटिंग (चलती गाड़ी से माल चोरी) का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल ट्रक चालकों में दहशत पैदा कर दी है, बल्कि पुलिस के सुरक्षा दावों की भी पोल खोल दी है। ​फिल्मी अंदाज में वारदात वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाश चलती ट्रक के पीछे लटककर उसका तिरपाल काट रहे हैं। पीछे चल रहे एक अन्य वाहन सवार ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बदमाशों का दुस्साहस इतना है कि उन्हें न तो पीछे आ रही गाड़ियों का डर है और न ही कानून का भय। ​सक्रिय है संगठित गिरोह सूत्रों की मानें तो इस मार्ग पर 'कंजर गिरोह' या इसी तरह के संगठित अपराधी सक्रिय हैं, जो सुनसान रास्तों के बजाय अब व्यस्त समय में भी वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ये अपराधी बाइक या अन्य वाहनों के जरिए ट्रक का पीछा करते हैं और मौका पाकर कीमती माल जैसे सोयाबीन, शक्कर या इलेक्ट्रॉनिक सामान नीचे गिरा देते हैं, जिसे पीछे चल रहे इनके साथी उठा लेते हैं। ​ट्रक चालकों में भारी आक्रोश लगातार हो रही इन वारदातों से परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी नाराजगी है। चालकों का कहना है कि आष्टा-शुजालपुर रोड पर पुलिस गश्त न के बराबर है, जिसका फायदा ये अपराधी उठा रहे हैं। कई बार विरोध करने पर ये गिरोह जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हटते। ​प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब गेंद पुलिस के पाले में है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान की जाए और हाईवे पर गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    1
    क्षेत्र के हाईवे अब सुरक्षित नहीं रहे हैं। आष्टा-शुजालपुर मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े ट्रक कटिंग (चलती गाड़ी से माल चोरी) का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल ट्रक चालकों में दहशत पैदा कर दी है, बल्कि पुलिस के सुरक्षा दावों की भी पोल खोल दी है।
​फिल्मी अंदाज में वारदात
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाश चलती ट्रक के पीछे लटककर उसका तिरपाल काट रहे हैं। पीछे चल रहे एक अन्य वाहन सवार ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बदमाशों का दुस्साहस इतना है कि उन्हें न तो पीछे आ रही गाड़ियों का डर है और न ही कानून का भय।
​सक्रिय है संगठित गिरोह
सूत्रों की मानें तो इस मार्ग पर 'कंजर गिरोह' या इसी तरह के संगठित अपराधी सक्रिय हैं, जो सुनसान रास्तों के बजाय अब व्यस्त समय में भी वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ये अपराधी बाइक या अन्य वाहनों के जरिए ट्रक का पीछा करते हैं और मौका पाकर कीमती माल जैसे सोयाबीन, शक्कर या इलेक्ट्रॉनिक सामान नीचे गिरा देते हैं, जिसे पीछे चल रहे इनके साथी उठा लेते हैं।
​ट्रक चालकों में भारी आक्रोश
लगातार हो रही इन वारदातों से परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी नाराजगी है। चालकों का कहना है कि आष्टा-शुजालपुर रोड पर पुलिस गश्त न के बराबर है, जिसका फायदा ये अपराधी उठा रहे हैं। कई बार विरोध करने पर ये गिरोह जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हटते।
​प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल
दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब गेंद पुलिस के पाले में है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान की जाए और हाईवे पर गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    user_खबरों में हमारा शहर
    खबरों में हमारा शहर
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.