logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, 75 हजार जुर्माना; न देने पर 9 माह अतिरिक्त सजा बेतिया व्यवहार न्यायालय में एक अहम फैसले के तहत छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी अच्छेलाल साह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह सजा श्रीमान अरविंद कुमार गुप्ता की अदालत द्वारा सुनाई गई। इसके साथ ही आरोपी पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे नौ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला स्पीडी ट्रायल के लिए चयनित था, जिस पर त्वरित सुनवाई पूरी की गई। अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए पांच लाख रुपये प्रतिकर देने का भी आदेश दिया है। मामले में आरोप पत्र 16 दिसंबर 2024 को न्यायालय में समर्पित किया गया था, जबकि आरोप गठन 17 मई 2025 को माननीय न्यायालय द्वारा किया गया। विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक जय शंकर तिवारी ने अभियोजन पक्ष की ओर से कुल नौ गवाहों की गवाही कराई। गौरतलब है कि आरोपी अपने ही गांव का ट्रैक्टर चालक है, जिसने मासूम बच्ची के साथ यह जघन्य अपराध किया था। दोनों पक्षों की अंतिम बहस सुनने के बाद अदालत ने यह सजा सुनाई। व्यवहार न्यायालय का यह फैसला गंभीर अपराधों पर सख्त न्यायिक रुख और पीड़िता के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, 75 हजार जुर्माना; न देने पर 9 माह अतिरिक्त सजा बेतिया व्यवहार न्यायालय में एक अहम फैसले के तहत छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी अच्छेलाल साह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह सजा श्रीमान अरविंद कुमार गुप्ता की अदालत द्वारा सुनाई गई। इसके साथ ही आरोपी पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे नौ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला स्पीडी ट्रायल के लिए चयनित था, जिस पर त्वरित सुनवाई पूरी की गई। अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए पांच लाख रुपये प्रतिकर देने का भी आदेश दिया है। मामले में आरोप पत्र 16 दिसंबर 2024 को न्यायालय में समर्पित किया गया था, जबकि आरोप गठन 17 मई 2025 को माननीय न्यायालय द्वारा किया गया। विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक जय शंकर तिवारी ने अभियोजन पक्ष की ओर से कुल नौ गवाहों की गवाही कराई। गौरतलब है कि आरोपी अपने ही गांव का ट्रैक्टर चालक है, जिसने मासूम बच्ची के साथ यह जघन्य अपराध किया था। दोनों पक्षों की अंतिम बहस सुनने के बाद अदालत ने यह सजा सुनाई। व्यवहार न्यायालय का यह फैसला गंभीर अपराधों पर सख्त न्यायिक रुख और पीड़िता के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुगौली के भारतीय स्टेट बैंक के बाहर एक महिला से ₹22,700 की झपटमारी हुई। ग्रामीणों ने तुरंत पीछा कर एक लुटेरे को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
    1
    सुगौली के भारतीय स्टेट बैंक के बाहर एक महिला से ₹22,700 की झपटमारी हुई। ग्रामीणों ने तुरंत पीछा कर एक लुटेरे को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • सुगौली बाज़ार में बैंक में पैसा जमा करने आई महिला से ₹23,000 छीनकर भाग रहे एक झपटमार को लोगों ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    1
    सुगौली बाज़ार में बैंक में पैसा जमा करने आई महिला से ₹23,000 छीनकर भाग रहे एक झपटमार को लोगों ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • NEET-UG पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विवाद पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखी है। उनके बयान में इस बड़े घोटाले से जुड़े कई गंभीर पहलू और सिस्टम पर सवाल उठाए गए हैं।
    1
    NEET-UG पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विवाद पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी बात रखी है। उनके बयान में इस बड़े घोटाले से जुड़े कई गंभीर पहलू और सिस्टम पर सवाल उठाए गए हैं।
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोरखपुर के गौरबरसाइत गाँव में राप्ती नदी में नहाते समय 13 वर्षीय नरेंद्र गौड़ की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। उसे डूबता देख उसके दोस्त डरकर मौके से भाग गए और बाद में ग्रामीणों को सूचना दी। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया।
    1
    गोरखपुर के गौरबरसाइत गाँव में राप्ती नदी में नहाते समय 13 वर्षीय नरेंद्र गौड़ की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। उसे डूबता देख उसके दोस्त डरकर मौके से भाग गए और बाद में ग्रामीणों को सूचना दी। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया।
    user_News of Kushinagar
    News of Kushinagar
    Classified ads newspaper publisher तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिहार की राजनीति में पिछले 35 दिनों में 4 बड़े बदलाव हुए हैं, जिससे नीतीश कुमार के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। इन बदलावों को 'योगी मॉडल' से जोड़ा जा रहा है, जो राज्य के 'सुशासन' के दावों पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। यह विश्लेषण बिहार की बदलती सत्ता के समीकरणों पर केंद्रित है।
    1
    बिहार की राजनीति में पिछले 35 दिनों में 4 बड़े बदलाव हुए हैं, जिससे नीतीश कुमार के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। इन बदलावों को 'योगी मॉडल' से जोड़ा जा रहा है, जो राज्य के 'सुशासन' के दावों पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। यह विश्लेषण बिहार की बदलती सत्ता के समीकरणों पर केंद्रित है।
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार में 25 मई से 2 जून तक विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने इन दिनों को बेहद संवेदनशील बताया है, लेकिन इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
    1
    बिहार में 25 मई से 2 जून तक विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने इन दिनों को बेहद संवेदनशील बताया है, लेकिन इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • अखिल भारतीय केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को नौतन प्रखंड की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। दुकानें बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक दवाइयों के लिए दर-दर भटकना पड़ा, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बुखार पीड़ितों को भारी परेशानी हुई। इस बंदी के कारण पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर चर्चा होती रही।
    1
    अखिल भारतीय केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को नौतन प्रखंड की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। दुकानें बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक दवाइयों के लिए दर-दर भटकना पड़ा, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बुखार पीड़ितों को भारी परेशानी हुई। इस बंदी के कारण पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर चर्चा होती रही।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    12 hrs ago
  • बलिया के सुखपुरा क्षेत्र में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हुई। एक दुकान खुली थी लेकिन फोटो खींचे जाने के बाद उसे भी बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने मेडिकल सेवाओं की इस हड़ताल को अनुचित बताया।
    1
    बलिया के सुखपुरा क्षेत्र में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हुई। एक दुकान खुली थी लेकिन फोटो खींचे जाने के बाद उसे भी बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने मेडिकल सेवाओं की इस हड़ताल को अनुचित बताया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहार के गोपालगंज में पति की हैवानियत ने सबको स्तब्ध कर दिया है। आरोपी ने अपनी गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में 10 सेंटीमीटर का सरिया डाला, जिससे पत्नी और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
    1
    बिहार के गोपालगंज में पति की हैवानियत ने सबको स्तब्ध कर दिया है। आरोपी ने अपनी गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में 10 सेंटीमीटर का सरिया डाला, जिससे पत्नी और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.