Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा मध्य प्रदेश
सत्यम न्यूज़ लाइव
राष्ट्रीय लोक मोर्चा मध्य प्रदेश
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Chauthmal Verma1
- विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद के सदस्यों ने सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए भामाशाह आकाश गोयल के सहयोग से छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की सामग्री प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।परिषद के सचिव विकास सोनी ने बताया कि ढोलम के मजरा सुल्तानपुरा एवं बींदाराडा के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉपी, पेन सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, अध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा, नरेंद्र बाठला, दीपक जैन, गिरिराज बंसल, नवीन नागर, आशीष बिंदल, चंदू शर्मा (ठेकेदार) सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।5
- sironj Bhawani nager idea tower bali gali ka Nirman karya nahi ho raha hai or yaha par hame bohot hi dikkat hai or pani ke time par to hamare pair doob jate hai or nahi nagerpalika dhyan de rahi hai or ye road ko 10saal ho gaya hai ye esa hi hai or nager palika ke log is colony ko abhaidhya batate hai or koyi bhi is gali ka dhyan nahi de raha hai or yaha per pani bhara rehene ke karna macchar bhi jayada ho jate hai jisse ki ghatak bimariyon ka samna karna padta hai hamko1
- आम आदमी पार्टी ने छापीहेड़ा में किया शक्ति प्रदर्शन,नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य स्वागत । आम आदमी पार्टी जिला राजगढ़ द्वारा छापीहेड़ा में भव्य स्वागत, समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति में जिले की ,नई कार्यकारिणी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। प्रमुख वक्ताओं के रूप में डॉक्टर रविकांत द्विवेदी (प्रदेश उपाध्यक्ष) उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, कहा कि वर्तमान में युवा बेरोजगार और किसान परेशान हैं। उन्होंने 'आप' को गरीबों और आम जनता की सच्ची हितैषी पार्टी बताया। जिला स्तर के पदाधिकारियों में रमेशचंद्र पुष्पद, गोवर्धन सिंह तंवर, विशाल सोनी, दौलत राम, कमल सिंह धनावत, शेख जमील एहमद और हेमराज केवट, जिला सचिव यामिनी परमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन एवं आभार। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव बसंत नागर ने किया। एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम नागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजेश वर्मा को मजदूर संघ का जिला उपाध्यक्ष ,एवं राहुल राव यूथ विंग ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त कर नवीन सदस्यता प्रदान की गई कार्यक्रम में शामिल होने वालों में किसान विंग जिला अध्यक्ष रामनारायण मंडलोई, जिला सचिव प्रेम जायसवाल, जिला सचिव दिलीप कुशवाह, मुस्ताक खान, राजेश दांगी, पवन कुशवाह, कन्हैया लाल भारतीय, सचिन यादव, मदन लाल कुशवाह, हेमराज रूहेला, कृष्ण वल्लभ पाटीदार आदि कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे l10
- Post by Saif Ali journalist Journalist1
- good Night 🌉🌃🌉 शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन भोपाल मध्य प्रदेश 99747788631
- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बालाजी की डूंगरी पर किया श्रमदान छीपाबड़ौद - स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद विद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवको ने मां सरस्वती व विवेकानंद की पूजा अर्चना के साथ शुरुआत की। मुख्य अतिथि भूगोल व्याख्याता देशराज मीणा तथा अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार पंकज ने की। विशिष्ट अतिथि प्राणनाथ गौतम रहे। शिविर के कार्यक्रम प्रभारी लोकेश नागर ने बताया कि शिविर के प्रथम सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने विद्यालय के मुख्य गेट व बरामदे की साफ सफाई की। दूसरे सत्र में सभी स्वयंसेवको ने शहर में स्थित बालाजी की डूंगरी पर पहुंचकर वहां पर लगे पेड़ पौधों की साफ सफाई की गई तथा उसके बाद सभी बच्चों ने विभिन्न खेल खेले तथा वहां स्थित पार्क की साफ सफाई करके वहां लगे पौधों को पानी दिया गया। खरपतवार को हटाया गया। पक्षियों के लगे पानी के परिंदे साफ किए गए। स्वयंसेवको के साथ प्रधानाचार्य राकेश चंद्र शर्मा तथा व्याख्याता अशोक नागर उपस्थित रहे।2
- राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन तथा एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.वी.एस. नागर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भोजपुर श्रीमती संगीता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जनरेटर अल्टीनेटर व इनवर्टर बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भोजपुर द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा अपराध क्रमांक 78/26 एवं 85/26 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। एक टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की गई तथा दूसरी टीम द्वारा लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही साइबर सेल की मदद से महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त कर तीन आरोपियों दिलीप पिता रामचरण जाटव, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम नारियाबे, हाल निवास मधु मिलन फैक्ट्री के सामने, ब्यावरा ,संजय उर्फ बंटी पिता कैलाश मेवाड़े, उम्र 38 वर्ष, निवासी बैकुंठ मार्ग, ब्यावरा ,अब्दुल रशीद उर्फ अल्लू पिता अब्दुल लतीफ, उम्र 45 वर्ष, निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने, ब्यावरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से चोरी की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार अब्दुल रशीद उर्फ अल्लू का कार्य किराए की अर्टिगा कार लाना तथा अन्य आरोपियों को चोरी की जगह तक पहुंचाना था, जबकि दिलीप और संजय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दिनांक 27.02.2026 को आरोपियों ने ग्राम ढाबली थाना भोजपुर में दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा की दुकान से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जनरेटर के 5 अल्टीनेटर चोरी कर लिए और उन्हें अर्टिगा कार में रखकर ब्यावरा लाकर सुठालिया बायपास स्थित शाहरुख कबाड़ी को बेच दिया।इसके बाद 08.03.2026 को आरोपियों ने पुनः इसी तरीके से चोरी की योजना बनाई और उस्मान भाई के पोल्ट्री फार्म पहुंचे। यहां आरोपी अल्लू ने कार को सड़क किनारे गेहूं के खेत में छिपाकर खड़ा किया, ताकि किसी को वाहन दिखाई न दे। इसके बाद दिलीप और संजय ने वहां से एक जनरेटर का अल्टीनेटर एवं इनवर्टर की चार बड़ी बैटरियां चोरी कर अर्टिगा कार में रख लीं और पुनः ब्यावरा जाकर कबाड़ी को बेच दिया। आरोपीयों से 2 अल्टीनेटर, 4 क्षतिग्रस्त अल्टीनेटर ,1 हथौड़ा ,1कटर , 4 पाना घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार दो मोबाइल जप्त किए गए ।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीमती संगीता शर्मा,उप निरीक्षक विनोद मीणा,आरक्षक 890 चंद्रेश कुशवाह,आरक्षक 1007 राकेश जाट आरक्षक चालक नूर नबी ,साइबर सेल आरक्षक 1014 सुमित ,आरक्षक 1023 अशोक रहौरिया थाना ब्यावरा से आरक्षक पियूष गुप्ता आरक्षक दिनेश किरार ,आरक्षक श्याम रघुवंशी का ,सराहनीय योगदान रहा।1
- शाहाबाद उपखण्ड के देवरी कस्बे में इन दिनों गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है ऐसे में देवरी कस्बे की पुरानी बस्ती एवं सहरिया कॉलोनी में अभी से पेयजल संकट शुरु हो गया हैं। महिलाएं सुबह जल्दी पानी की जुगत करने में लग जाती है। देवरी कस्बे की सहरिया कॉलोनी में करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सरकारी कुआं से रस्सी के सहारे कुएं से खींचकर पानी लाने को मजबूर है वही सिर पर पानी के बड़े बड़े वर्तन रखकर करीब एक किलोमीटर दूर अपने घरों में पानी ले जाने को मजबूर है। जल जीवन मिशन की हकीकत धरातल पर साफ तस्वीर देखने को मिली है भले ही सरकार के करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी गांव के लोगों के लिए अभी भी पानी का इंतजार बना हुआ है ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही के चलते कुछ गली मोहल्ले में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछा दी तो कुछ गली मोहल्ले में नल लगा दिए वहीं देवरी कस्बे के कुछ मोहल्ले आज भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं वहीं मुख्य बाजार में नलों से पानी टपकने लगा है। देवरी कस्बे के कुछ लोगों ने निजी कुओं से 500 से 700 रुपए प्रतिमाह किराया देकर निजी लाइन डालकर प्यास बुझा रहे हैं। आमजन की प्यास बुझाने के लिए बनाए गई पानी की टंकी खुद पानी को तरस रही तो फिर लोगों के हलक तर कैसे होंगे तीन चार दिनों में पानी की टंकी भर जाती है तब कस्बे में नलों की सप्लाई चालू होती है जिससे लोगों को परेशानी बनी रहती है। वहीं जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता का कहना है कि बहुत जल्दी ही क्षतिग्रस्त लाइन को सही करवाते हैं और जिन मोहल्लों में पानी की समस्या है उन समस्याओं को जल्द ही निपटारा किया जाएगा।3