पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गुरुद्वारा मेन सड़क समेत 18.92 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ विकास की रफ्तार बनी पहचान, हर वार्ड तक पहुंच रहा बदलाव "बिना किसी भेदभाव के होगा शहर का विकास, जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं" — पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा गुरुद्वारा रोड समेत दो वार्डों में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश स्थानीय लोगों ने जताया आभार, कहा वर्षों पुरानी मांग अब हुई पूरी बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने लगभग 18 लाख 92 हजार रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव किए बिना पूरे शहर का समान रूप से विकास करना है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सबसे पहले वार्ड संख्या-12 में मुख्तयार के मकान से मूलचन्द्र की चक्की तक बनने वाली 14 लाख 70 हजार रुपये लागत की सीसी सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारंभ किया। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या-22 के मोहल्ला काजीटोला में पंजाबी चौक से टिकटगंज चौराहे की ओर गुरुद्वारे के पास 4 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मेन सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है। सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, ताकि शहर का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ समान रूप से प्राप्त कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं की जाएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी, वह अब पूरी हो रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे और शहर की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद किशोर कश्यप, अतुल रस्तोगी, कमलजीत कौर,विमला शर्मा, हेमा अरोरा, चरनजीत कौर, गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह, छोटा भाई, रिजवान, परवेज, नसीम खा,अनवार अन्सारी, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

- kabulpura gotiya badayun pakdi wali jarat ke pass pura road gir Rakha Hai ise hatwaya jaaye bahut pareshani Hoti Hai sabko namajon ki bahut pareshani hoti hai1
- दिल्ली पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी पीएम मोदी को गाली देने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी1
- सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि सामाजिक एकता पर दिया गया जोर सामाजिक समरसता संगोष्ठी में अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर हुकुम सिंह संवादाता दातागंज (बदायूं), 31 जुलाई। दातागंज में शुक्रवार को सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं मेरठ के तत्कालीन सदर कोतवाल अमर शहीद धनसिंह गुर्जर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने कहा कि अमर शहीद धनसिंह गुर्जर ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, युवाओं के सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा क्षेत्र के समग्र विकास जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही विकास की गति तेज होगी और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' के नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।4
- पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला 'पुलिस हमारी बाप है, चोरी करना पाप है'... कानपुर नगर 25 हजार का इनामी फरार चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला1
- खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा शाहजहांपुर - कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य काम खत्म करने के बाद खेत देखकर घर लौट रहा था।इसी दौरान सड़क किनारे पहले से मौजूद चार हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।1