logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश खैरथल-तिजारा, 11 मई। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी उपखंड अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए तथा सभी प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारियों को जनगणना के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के लिए आमजन एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जिला कलेक्टर ने लंबित पेंशन सत्यापन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कंटीजेंसी कार्य जो अब तक लंबित हैं, उन्हें एक सप्ताह में पूर्ण कर आमजन को लाभान्वित किया जाए। बैठक में सभी उपखंड अधिकारी को विकसित वार्ड अभियान के तहत तैयार कार्य योजनाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपखंड अधिकारियों को स्कूलों में आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) टैबलेट वितरण एवं एचपीवी वैक्सीन अभियान की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आईएफए टैबलेट वितरण की सूचना शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज की जाए तथा 14 वर्षीय बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने हेतु आवश्यक जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिला कलेक्टर ने धरती माता अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने तथा स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने एवं अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश भी दिए। बैठक में खिजूरीवास टोल शिफ्टिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिला कलेक्टर ने पुलिस विभाग को आईआरईडी पोर्टल पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की विभिन्न बजट घोषणाओं की समीक्षा कर सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया। नगर परिषद खैरथल को शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान जिला इलेक्ट्रिसिटी समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गर्मियों के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्य योजना तैयार करने एवं विद्युत विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता जेपी बैरवा ने बताया कि जिले में अब तक 1118 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। जिला कलेक्टर ने योजना की प्रगति को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लंबित पेंशन प्रकरण निष्पादन समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ओमप्रकाश किराड, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Pramod Kewlani
Pramod Kewlani
Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
2 hrs ago
aa179cdb-e253-4d75-9063-69400991ce90

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश खैरथल-तिजारा, 11 मई। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी उपखंड अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए तथा सभी प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अधिकारियों को जनगणना के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के लिए आमजन एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जिला कलेक्टर ने लंबित पेंशन सत्यापन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कंटीजेंसी कार्य जो अब तक लंबित हैं, उन्हें एक सप्ताह में पूर्ण कर आमजन को लाभान्वित किया जाए। बैठक में सभी उपखंड अधिकारी को विकसित वार्ड अभियान के तहत तैयार कार्य योजनाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपखंड अधिकारियों को स्कूलों में आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) टैबलेट वितरण एवं एचपीवी वैक्सीन अभियान की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आईएफए टैबलेट वितरण की सूचना शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज की जाए तथा 14 वर्षीय बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने हेतु आवश्यक जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिला कलेक्टर ने धरती माता अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय बैठकों को

812b8e17-5d31-47cd-8f14-8e3347843897

नियमित रूप से आयोजित करने तथा स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने एवं अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश भी दिए। बैठक में खिजूरीवास टोल शिफ्टिंग कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिला कलेक्टर ने पुलिस विभाग को आईआरईडी पोर्टल पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित विभागों को अग्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की विभिन्न बजट घोषणाओं की समीक्षा कर सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर दिया। नगर परिषद खैरथल को शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान जिला इलेक्ट्रिसिटी समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गर्मियों के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्य योजना तैयार करने एवं विद्युत विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता जेपी बैरवा ने बताया कि जिले में अब तक 1118 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। जिला कलेक्टर ने योजना की प्रगति को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त लंबित पेंशन प्रकरण निष्पादन समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ओमप्रकाश किराड, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया
    1
    अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक
जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत
अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते
जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया खैरथल मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड क्षेत्र के रायपुर काली पहाड़ी टेंडका मार्ग पर अवैध रूप से मिट्टी दोहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एलएनटी मशीनों और भारी वाहनों की मदद से लगातार मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति बड़े स्तर पर मिट्टी उठाई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी हानि पहुंच रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध मिट्टी दोहन पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से आसपास की जमीन कमजोर हो रही है और भविष्य में हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
    1
    मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया
खैरथल
मुंडावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी दोहन का मामला सामने आया
खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर उपखंड क्षेत्र के रायपुर काली पहाड़ी टेंडका मार्ग पर अवैध रूप से मिट्टी दोहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एलएनटी मशीनों और भारी वाहनों की मदद से लगातार मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति बड़े स्तर पर मिट्टी उठाई जा रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी हानि पहुंच रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध मिट्टी दोहन पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से आसपास की जमीन कमजोर हो रही है और भविष्य में हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    25 min ago
  • पेयजल की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा रोड क्या जाम
    1
    पेयजल की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा रोड क्या जाम
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Alwar mein ladiyan Bagh ka haal ek mahine se yah Nala gandgi se bhara hua hai aur iski marmmat bhi nahin ho rahi
    1
    Alwar mein ladiyan Bagh ka haal
ek mahine se yah Nala gandgi se bhara hua hai aur iski marmmat bhi nahin ho rahi
    user_Kunal rawat
    Kunal rawat
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मजदूर की मेहनत से ही देश की तरक्की होती है। अपनी ताकत पहचानो, एकजुट रहो और अपने हक के लिए हमेशा आवाज उठाओ। मेहनत करने वाला कभी कमजोर नहीं होता, वही समाज की असली ताकत है। मजदूरों के मेहनत पसीने से बड़ी-बड़ी कंपनियां चलती है
    1
    मजदूर की मेहनत से ही देश की तरक्की होती है।
अपनी ताकत पहचानो, एकजुट रहो और अपने हक के लिए हमेशा आवाज उठाओ।
मेहनत करने वाला कभी कमजोर नहीं होता, वही समाज की असली ताकत है।
मजदूरों के मेहनत पसीने से बड़ी-बड़ी कंपनियां चलती है
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰
    1
    😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲
😲😲😲😰
    user_Abdul khalik
    Abdul khalik
    Graphic designer फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • अलवर के ओडेला मानकी इलाके में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वे पहाड़ों में हो रही खुदाई को रोकने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए सफिया जुबेर खान और नसरू प्रधान धरने पर बैठे हैं।
    1
    अलवर के ओडेला मानकी इलाके में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वे पहाड़ों में हो रही खुदाई को रोकने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए सफिया जुबेर खान और नसरू प्रधान धरने पर बैठे हैं।
    user_Shokeen khan News reporter
    Shokeen khan News reporter
    Video Creator नौगाँव, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अलवर के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।
    1
    अलवर के किशनगढ़ बास क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.