logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जल गंगा अभियान में तेजी लाने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन पर सख्ती,जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश। छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आज 05 मई दोपहर करीब 1:00 बजे जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में तेजी लाने और कम प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए जल संसाधन विभाग के ईई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने और नॉन-अटेंड मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।गेहूं उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने, तुलाई कांटों की जांच करने और अन्य जिलों से आने वाले गेहूं की निगरानी के निर्देश भी दिए गए। जनगणना कार्य में प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

1 hr ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
1 hr ago

जल गंगा अभियान में तेजी लाने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन पर सख्ती,जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश। छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आज 05 मई दोपहर करीब 1:00 बजे जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में तेजी लाने और कम प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए जल संसाधन विभाग के ईई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने और नॉन-अटेंड मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।गेहूं उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने, तुलाई कांटों की जांच करने और अन्य जिलों से आने वाले गेहूं की निगरानी के निर्देश भी दिए गए। जनगणना कार्य में प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छतरपुर! मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में अधिवक्ता वरुण ठाकुर, जो मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 में सदस्य पद के प्रत्याशी हैं, ने अपना चुनावी विजन मीडिया के सामने रखा। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वरुण ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, साथ ही कोर्ट परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना और सभी अधिवक्ताओं के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लागू करने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने आगे बताया कि आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में अधिवक्ताओं के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष सहायता योजनाएं शुरू करने का भी आश्वासन दिया। अपने विजन में उन्होंने हर कोर्ट में आधुनिक चैंबर्स, लाइब्रेरी और रिसर्च सेंटर स्थापित करने, नए अधिवक्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने, नियमित स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप्स और डिजिटल लॉ ट्रेनिंग शुरू करने की भी बात कही। साथ ही अधिवक्ता हेल्पलाइन और परिषद कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का वादा किया। वरुण ठाकुर ने कहा कि सभी वर्गों के अधिवक्ताओं को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेट बार काउंसिल मध्य प्रदेश का चुनाव 12 मई 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें वे सीरियल नंबर 116 पर सदस्य पद हेतु चुनाव मैदान में हैं। अंत में उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में राज्य स्तर पर जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का प्रयास किया जाएगा। वरुण ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश में लगभग 89 हजार अधिवक्ता है और प्रत्येक अधिवक्ता 25 सदस्यों को वोट दे पाएंगे, अपना अमूल मत देकर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में सदस्यों को वोट दिया जाएगा और सदस्य निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष पद का चयन करेंगे।
    3
    छतरपुर! मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में अधिवक्ता वरुण ठाकुर, जो मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 में सदस्य पद के प्रत्याशी हैं, ने अपना चुनावी विजन मीडिया के सामने रखा। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
वरुण ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, साथ ही कोर्ट परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना और सभी अधिवक्ताओं के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लागू करने की बात भी उन्होंने कही।
उन्होंने आगे बताया कि आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में अधिवक्ताओं के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष सहायता योजनाएं शुरू करने का भी आश्वासन दिया।
अपने विजन में उन्होंने हर कोर्ट में आधुनिक चैंबर्स, लाइब्रेरी और रिसर्च सेंटर स्थापित करने, नए अधिवक्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने, नियमित स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप्स और डिजिटल लॉ ट्रेनिंग शुरू करने की भी बात कही। साथ ही अधिवक्ता हेल्पलाइन और परिषद कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का वादा किया।
वरुण ठाकुर ने कहा कि सभी वर्गों के अधिवक्ताओं को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेट बार काउंसिल मध्य प्रदेश का चुनाव 12 मई 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें वे सीरियल नंबर 116 पर सदस्य पद हेतु चुनाव मैदान में हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में राज्य स्तर पर जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का प्रयास किया जाएगा। वरुण ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश में लगभग 89 हजार अधिवक्ता है और  प्रत्येक अधिवक्ता 25 सदस्यों को वोट दे पाएंगे, अपना अमूल मत देकर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में सदस्यों को वोट दिया जाएगा और सदस्य निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष पद का चयन करेंगे।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • छतरपुर जिले में सार्वजनिक कुएं के निर्माण कार्य में मजदूरी भुगतान न होने का मामला सामने आया है। ग्राम निवार, तहसील बक्सवाहा निवासी गब्बर सिंह लोधी ने आज 05 मई दोपहर करीब 12:30 बजे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की है।आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत चौर्ड के अंतर्गत ग्राम शेखसेमरा में सार्वजनिक कुएं का निर्माण कराया गया था। सरपंच पति देवेंद्र यादव के कहने पर उन्होंने अपने गांव से मजदूर और जुगाड़ मशीन की व्यवस्था कराई। करीब 25 फीट गहराई और 40 फीट चौड़ाई तक खुदाई का काम कराया गया।शिकायतकर्ता के अनुसार मजदूरी, जुगाड़ मशीन और अन्य खर्च मिलाकर कुल 3,23,350 रुपये हुए, जिसमें से उन्हें केवल 1,61,000 रुपये ही दिए गए। शेष 1,62,350 रुपये अब भी बकाया हैं। कई बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।उन्होंने यह भी बताया कि जिन मजदूरों और मशीन मालिकों को साथ लाया गया था, वे अब उनसे ही पैसे की मांग कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित ने जिला पंचायत प्रशासन से मामले की जांच कर बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
    1
    छतरपुर जिले में सार्वजनिक कुएं के निर्माण कार्य में मजदूरी भुगतान न होने का मामला सामने आया है। ग्राम निवार, तहसील बक्सवाहा निवासी गब्बर सिंह लोधी ने आज 05 मई दोपहर करीब 12:30 बजे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन देकर बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की है।आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत चौर्ड के अंतर्गत ग्राम शेखसेमरा में सार्वजनिक कुएं का निर्माण कराया गया था। सरपंच पति देवेंद्र यादव के कहने पर उन्होंने अपने गांव से मजदूर और जुगाड़ मशीन की व्यवस्था कराई। करीब 25 फीट गहराई और 40 फीट चौड़ाई तक खुदाई का काम कराया गया।शिकायतकर्ता के अनुसार मजदूरी, जुगाड़ मशीन और अन्य खर्च मिलाकर कुल 3,23,350 रुपये हुए, जिसमें से उन्हें केवल 1,61,000 रुपये ही दिए गए। शेष 1,62,350 रुपये अब भी बकाया हैं। कई बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।उन्होंने यह भी बताया कि जिन मजदूरों और मशीन मालिकों को साथ लाया गया था, वे अब उनसे ही पैसे की मांग कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित ने जिला पंचायत प्रशासन से मामले की जांच कर बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Neelesh Tiwari
    1
    Post by Neelesh Tiwari
    user_Neelesh Tiwari
    Neelesh Tiwari
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mukesh Gautam
    1
    Post by Mukesh Gautam
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मई माह के पहले एवं दूसरे सप्ताह में आंधी, बादल तथा हल्की से मध्यम बारिश के दौर बन सकते हैं, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, माह के अंतिम सप्ताह में तापमान पुनः बढ़ सकता है और गर्मी का असर तेज हो सकता है ।
    1
    मई माह के पहले एवं दूसरे सप्ताह में आंधी, बादल तथा हल्की से मध्यम बारिश के दौर बन सकते हैं, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, माह के अंतिम सप्ताह में तापमान पुनः बढ़ सकता है और गर्मी का असर तेज हो सकता है ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राजनगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पीड़ित परिवार के साथ आरोपी पक्ष के लोगों के द्वारा जमकर मारपीट की गई है मारपीट के बाद घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
    1
    राजनगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पीड़ित परिवार के साथ आरोपी पक्ष के लोगों के द्वारा जमकर मारपीट की गई है मारपीट के बाद घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • विजय के ड्राइवर का बेटा जीत की ओर! TVK ने चुनाव में मचाया बड़ा उलटफेर | Tamil Nadu Election 2026
    1
    विजय के ड्राइवर का बेटा जीत की ओर! TVK ने चुनाव में मचाया बड़ा उलटफेर | Tamil Nadu Election 2026
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • छतरपुर जिले में बिजली बिलों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला आज 05 मई दोपहर करीब 12:00 बजे बुजुर्ग मजदूर विहारी प्रजापति का सामने आया, जिसने कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहता है और उसके घर में केवल एक बल्ब व एक पंखा चलता है, इसके बावजूद बिजली विभाग ने पहले 46,168 रुपये का बिल जारी किया, जो बढ़कर करीब 72 हजार रुपये हो गया।बिल जमा न करने पर विभाग ने कुर्की का नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस में सात दिन के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा भू-राजस्व संहिता के तहत संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है।मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग ने इतनी बड़ी राशि चुकाने में असमर्थता जताते हुए बिल की जांच कर राहत देने की मांग की है।जिला पंचायत सीईओ ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    1
    छतरपुर जिले में बिजली बिलों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला आज 05 मई दोपहर करीब 12:00 बजे बुजुर्ग मजदूर विहारी प्रजापति का सामने आया, जिसने कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहता है और उसके घर में केवल एक बल्ब व एक पंखा चलता है, इसके बावजूद बिजली विभाग ने पहले 46,168 रुपये का बिल जारी किया, जो बढ़कर करीब 72 हजार रुपये हो गया।बिल जमा न करने पर विभाग ने कुर्की का नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस में सात दिन के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा भू-राजस्व संहिता के तहत संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है।मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग ने इतनी बड़ी राशि चुकाने में असमर्थता जताते हुए बिल की जांच कर राहत देने की मांग की है।जिला पंचायत सीईओ ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.