जिला सीहोर दिनांक 07.05.26 *नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने सीहोर शहर का किया भ्रमण* *SP कार्यालय व थाना कोतवाली का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* *पदभार ग्रहण:* आज दिनांक 07.05.26 को नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया। 📢 *प्रेस नोट* जिला सीहोर दिनांक 07.05.26 *नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने सीहोर शहर का किया भ्रमण* *SP कार्यालय व थाना कोतवाली का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* *पदभार ग्रहण:* आज दिनांक 07.05.26 को नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया। *कार्यालय भ्रमण:* SP कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण कर अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। *थाना कोतवाली निरीक्षण:* थाना कोतवाली के लंबित मामले, अपराध, चालान, मर्ग आदि का अवलोकन किया। *स्पष्ट निर्देश:* लंबित गंभीर मामलों का शीघ्र निराकरण करने एवं कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहे, इस हेतु निर्देशित किया। *पैदल भ्रमण:* SP महोदय ने कोतवाली से तहसील चौराहा तक मुख्य मार्ग का पैदल भ्रमण कर शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *मौके पर उपस्थित:* अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री प्रवीण चढोकर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव, यातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ मौजूद रहे।
जिला सीहोर दिनांक 07.05.26 *नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने सीहोर शहर का किया भ्रमण* *SP कार्यालय व थाना कोतवाली का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* *पदभार ग्रहण:* आज दिनांक 07.05.26 को नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया। 📢 *प्रेस नोट* जिला सीहोर दिनांक 07.05.26 *नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने सीहोर शहर का किया भ्रमण* *SP कार्यालय व थाना कोतवाली का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* *पदभार ग्रहण:* आज दिनांक 07.05.26 को नवागत पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया। *कार्यालय भ्रमण:* SP कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण कर अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। *थाना कोतवाली निरीक्षण:* थाना कोतवाली के लंबित मामले, अपराध, चालान, मर्ग आदि का अवलोकन किया। *स्पष्ट निर्देश:* लंबित गंभीर मामलों का शीघ्र निराकरण करने एवं कोई भी प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहे, इस हेतु निर्देशित किया। *पैदल भ्रमण:* SP महोदय ने कोतवाली से तहसील चौराहा तक मुख्य मार्ग का पैदल भ्रमण कर शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *मौके पर उपस्थित:* अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री प्रवीण चढोकर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव, यातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ मौजूद रहे।
- हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर एक कार को बचाने के चक्कर में गेहूं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।1
- पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पहली बार सरकार बनाई, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट हार गईं। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने LDF का एक दशक का शासन समाप्त कर बहुमत हासिल किया। इन परिणामों ने दोनों राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव का संकेत दिया है।1
- odds Kansas haircut daily Mail force of equity hdf v yexo 6wj hwhi1
- *भोपाल में 'नगर सरकार' की जमीन पर खूनी जंग: भारत टॉकीज के पास दो पक्षों में जमकर चले डंडे, महिला और भाई लहूलुहान; काउंटर FIR दर्ज* *भोपाल।* राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित भारत टॉकीज ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की रात उस समय कोहराम मच गया, जब सरकारी पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में एक महिला और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं, जिनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। *जमीन की रंजिश और आधी रात का हंगामा* घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भारत टॉकीज ओवरब्रिज के नीचे स्थित झुग्गी क्षेत्र में जमीन को लेकर साबरा बी और मोहम्मद राजिक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। साबरा बी का आरोप है कि राजिक दबंगई दिखाते हुए उसकी जमीन कब्जाना चाहता है, जबकि राजिक का दावा है कि विवाद पैसों के लेनदेन और दुकान के काम को लेकर है। "*दबंगों ने घर में घुसकर पीटा*" फरियादिया साबरा बी सिद्दीकी (40) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राजिक की फर्नीचर की दुकान उनकी झुग्गी के पास ही है। पुरानी जमीनी रंजिश के चलते राजिक उसे और उसके परिवार को गालियां दे रहा था। जब साबरा अपने मौसेरे भाई अल्ताफ उर्फ रेहान के साथ विरोध करने पहुंची, तो राजिक ने डंडे से हमला कर दिया। साबरा के मुताबिक, इस हमले में अल्ताफ के दोनों पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। साबरा के खुद के माथे से भी खून निकला है। महिला का आरोप है कि राजिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि "दोबारा दुकान के पास आए तो खत्म कर दूंगा।" *मोहम्मद राजिक का पक्ष: "मुझ पर हुआ सामूहिक हमला"* दूसरी ओर, मोहम्मद राजिक अंसारी ने भी साबरा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। राजिक का कहना है कि जब वह अपनी दुकान पर काम करा रहा था, तब साबरा, उसका बेटा समीर और रेहान वहां आए और काम रोकने को लेकर मारपीट शुरू कर दी। राजिक के अनुसार, साबरा ने लकड़ी के राप्टर से उसकी कनपटी पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। *पुलिस की जांच: किराएदार या रिश्तेदार?* शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि महिला को बचाने एक किराएदार आया था, लेकिन मंगलवारा थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिसे किराएदार बताया जा रहा है, वह वास्तव में साबरा बी की मौसी का लड़का (अल्ताफ) है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी जमीन सरकारी है, जो पट्टे पर दी गई थी। विवाद इस बात पर है कि महिला ने पहले जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था, जिसके पैसों के लेनदेन को लेकर अब दोनों पक्षों में ठन गई है। *सख्त कार्रवाई की तैयारी* पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशों के तहत मंगलवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। FIR नंबर: 0056/2026 (साबरा बी की शिकायत पर) धाराएं: 296(a), 115(2), 351(2) BNS 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग घायल हैं और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जैसे ही विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट (MLC) आएगी, चोटों की गंभीरता के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी हिंसक घटना न हो। राजधानी में पट्टे की जमीनों पर कब्जों और अवैध खरीद-फरोख्त के चलते इस तरह के खूनी विवाद आम होते जा रहे हैं। भारत टॉकीज जैसे व्यस्त इलाके में सरेआम हुई इस मारपीट ने कानून व्यवस्था और दबंगों के बेखौफ इरादों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। *भोपाल में 'नगर सरकार' की जमीन पर खूनी जंग: भारत टॉकीज के पास दो पक्षों में जमकर चले डंडे, महिला और भाई लहूलुहान; काउंटर FIR दर्ज* *भोपाल।* राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित भारत टॉकीज ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की रात उस समय कोहराम मच गया, जब सरकारी पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में एक महिला और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं, जिनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। *जमीन की रंजिश और आधी रात का हंगामा* घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भारत टॉकीज ओवरब्रिज के नीचे स्थित झुग्गी क्षेत्र में जमीन को लेकर साबरा बी और मोहम्मद राजिक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। साबरा बी का आरोप है कि राजिक दबंगई दिखाते हुए उसकी जमीन कब्जाना चाहता है, जबकि राजिक का दावा है कि विवाद पैसों के लेनदेन और दुकान के काम को लेकर है। "*दबंगों ने घर में घुसकर पीटा*" फरियादिया साबरा बी सिद्दीकी (40) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राजिक की फर्नीचर की दुकान उनकी झुग्गी के पास ही है। पुरानी जमीनी रंजिश के चलते राजिक उसे और उसके परिवार को गालियां दे रहा था। जब साबरा अपने मौसेरे भाई अल्ताफ उर्फ रेहान के साथ विरोध करने पहुंची, तो राजिक ने डंडे से हमला कर दिया। साबरा के मुताबिक, इस हमले में अल्ताफ के दोनों पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। साबरा के खुद के माथे से भी खून निकला है। महिला का आरोप है कि राजिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि "दोबारा दुकान के पास आए तो खत्म कर दूंगा।" *मोहम्मद राजिक का पक्ष: "मुझ पर हुआ सामूहिक हमला"* दूसरी ओर, मोहम्मद राजिक अंसारी ने भी साबरा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। राजिक का कहना है कि जब वह अपनी दुकान पर काम करा रहा था, तब साबरा, उसका बेटा समीर और रेहान वहां आए और काम रोकने को लेकर मारपीट शुरू कर दी। राजिक के अनुसार, साबरा ने लकड़ी के राप्टर से उसकी कनपटी पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। *पुलिस की जांच: किराएदार या रिश्तेदार?* शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि महिला को बचाने एक किराएदार आया था, लेकिन मंगलवारा थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिसे किराएदार बताया जा रहा है, वह वास्तव में साबरा बी की मौसी का लड़का (अल्ताफ) है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी जमीन सरकारी है, जो पट्टे पर दी गई थी। विवाद इस बात पर है कि महिला ने पहले जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था, जिसके पैसों के लेनदेन को लेकर अब दोनों पक्षों में ठन गई है। *सख्त कार्रवाई की तैयारी* पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशों के तहत मंगलवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। FIR नंबर: 0056/2026 (साबरा बी की शिकायत पर) धाराएं: 296(a), 115(2), 351(2) BNS 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग घायल हैं और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जैसे ही विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट (MLC) आएगी, चोटों की गंभीरता के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी हिंसक घटना न हो। राजधानी में पट्टे की जमीनों पर कब्जों और अवैध खरीद-फरोख्त के चलते इस तरह के खूनी विवाद आम होते जा रहे हैं। भारत टॉकीज जैसे व्यस्त इलाके में सरेआम हुई इस मारपीट ने कानून व्यवस्था और दबंगों के बेखौफ इरादों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- लालपुरा गौ उपचार केंद्र में लगा आधुनिक फॉगर सिस्टम भीषण गर्मी में बेजुबानों को मिली संजीवनी, लालपुरा गौ उपचार केंद्र में लगा आधुनिक फॉगर सिस्टम फोटो-09-एसजेआर05- फागर सिस्टम लगाया गया है। शाजापुर। तपती और झुलसा देने वाली इस भीषण गर्मी में जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं बेजुबान जानवरों के लिए भी यह मौसम किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। विशेषकर बीमार और घायल गोवंश के लिए यह चिलचिलाती धूप और लू जानलेवा साबित हो सकती है। बेजुबानों की इसी पीड़ा को समझते हुए शाजापुर की गौरक्षा सेना गौसेवा समिति ने इंसानियत और गौसेवा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। बेजुबान गौमाता और नंदी महाराज को इस प्रचंड गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से, समिति द्वारा लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र कांजी हाउस में एक विशेष फॉगर सिस्टम (जल फुहार यंत्र) स्थापित करवाया गया है। यह उपचार केंद्र मुख्य रूप से उन गोवंशों का आश्रय स्थल है जो दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इस आधुनिक फॉगर सिस्टम के चालू होने से पानी की बारिक और ठंडी फुहारें पूरे परिसर में फैलती हैं, जिससे शेड के नीचे का तापमान काफी हद तक नियंत्रित रहता है। तपती दोपहर में भी इस सिस्टम की मदद से गौशाला का वातावरण ठंडा बना रहेगा। इससे न केवल बीमार गोवंश को लू और गर्मी से होने वाली बेचैनी से बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि अनुकूल तापमान मिलने से उनके घावों के जल्दी भरने और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने में भी मदद मिलेगी। गौरक्षा सेना गौसेवा समिति शाजापुर द्वारा क्षेत्र में निरंतर गौसेवा के उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। समिति का मुख्य संकल्प असहाय, घायल एवं बीमार गोवंश की निस्वार्थ सेवा, सुरक्षा और उन्हें एक सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। भीषण गर्मी के बीच समिति द्वारा उठाया गया यह सराहनीय कदम शहरवासियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। 000000000000000000005
- पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने किसानों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने मीडिया से थंबनेल किसान हो रहे डिफॉल्टर , नहीं मिल रहा गेहूं का पैसा एंकर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने किसानों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के किस डिफाल्टर हो रहे हैं उन्हें गेहूं बेचने के बावजूद भी सरकार की ओर से समय पर पैसा नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते वह केसीसी का लोन नहीं चुका पा रहे हैं ।।। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है इतना ही नहीं सरकार ने वादा करने के बाद भी किसानों से 2700 रुपए प्रति क्विंटल में गेहूं नहीं खरीदा ।।। बाइट - पीसी शर्मा , पूर्व मंत्री स्लग पूर्व मंत्री पीपी शर्मा का आरोप किसान हो रहे डिफॉल्टर गेहूं खरीदी के बाद भी सरकार नहीं दे रही पैसा1
- शाजापुर के ग्राम कलवा में शुक्रवार रात तीन नीलगायें एक कुएं में गिर गईं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1
- हरदा कृषि उपज मंडी में सड़क सुरक्षा के लिए 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप लगाए गए हैं। यह विशेष कार्रवाई रात के समय वाहनों की पहचान स्पष्ट कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए की गई है। साथ ही किसानों और वाहन चालकों को यातायात नियमों व हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।1
- करणी सेना परिवार ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती* *करणी सेना परिवार ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती* करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर श्री जीवन सिंह शेरपुर शैलेंद्र सिंह झाला प्रदेश संगठन मंत्री श्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के मार्गदर्शन में ओर जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा जिला संयोजक भीम सिंह बना के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर करणी सेना परिवार के पदाधिकारी सर्व समाज के लोग ओर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे8