मिर्जापुर के सीखड़ ब्लॉक अंतर्गत पचराव गांव में 'मां के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' की भव्य शुरुआत की गई है। भावी प्रधान उम्मीदवार सुशील तिवारी के सानिध्य में माता दुर्गेश्वरी मंदिर (माता भवानी मंदिर) परिसर में केला का पौधा लगाकर और बेसन के लड्डू व केले का फूल चढ़ाकर इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी दूध नाथ मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ इस विधि को संपन्न कराया और बताया कि केले के पौधे में भगवान विष्णु श्री हरि नारायण का वास होता है, जिसकी बृहस्पतिवार को पूजा करने से महिलाओं को धन, पुत्र और वैभव की प्राप्ति होती है। इस कार्यक्रम के तहत पचराव गांव के 33 मंदिरों के प्रांगण में फूल-पौधे और छोटे कद के पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुशील तिवारी ने कहा कि एक वृक्ष लगाना एक पुत्र के समान होता है और प्रत्येक व्यक्ति को हर साल एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस महाअभियान के सूत्रधार महर्षि ऋष्य श्रृंग सेवा संस्थान एवं नारायण गृहस्थ आश्रम के प्रबंधक इंजीनियर बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ विचित्रानंद हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत साल 2001 में ही कर दी थी। उन्होंने साल 2025 में सक्तैशगढ़ स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का रुद्राक्ष का पौधा लगाकर इसे वृहत रूप दिया था। इसके बाद उन्होंने चुनार थाने के कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्या को आम, अमरूद, आंवला, बेर व नींबू के पेड़ भेंट किए और प्रयागराज के जगतगुरु हरिप्रपन्नाचार्य उर्फ हरिहरानंद जी महाराज को भी रुद्राक्ष व चंदन का वृक्ष भेंट किया था। नारायण गृहस्थ आश्रम परिसर में चुनार विधायक अनुराग सिंह, चंद्र शेखर सिंह, बाबू बाबू देव सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल और एडवोकेट भास्करानंद द्विवेदी के कर-कमलों द्वारा आम, लीची, चीकू, लौंग, इलायची, तेजपत्ता, मसाला, चंदन और रुद्राक्ष के पौधे बड़े पैमाने पर लगवाए जा चुके हैं। विचित्रानंद ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि पेड़-पौधे भी आशीर्वाद देते हैं और उन्हें नष्ट करने पर वे श्राप देते हैं। वे भजन भी सुनते हैं और फलदार वृक्षों के फलों में भजन सुनने से स्वाद भी बदल जाता है। पेड़-पौधे मुसीबत के समय जान भी बचाते हैं, इसलिए मानव कल्याण के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। इस पुनीत कार्य में पूर्व प्रिंसिपल एवं एबीडी एकेडमी के चेयरमैन श्री हेमदत्त तिवारी की प्रेरणा से रवि शंकर मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा, जय प्रकाश तिवारी, विचित्रानंद, सभाजीत सिंह उर्फ पुल्ली सिंह, तिलक धारी पाण्डेय, सिद्धनाथ मिश्रा और कल्लू तिवारी सहित अनेक लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

- मीरजापुर के तारकेश्वर नाथ मंदिर एवं महर्षि दयानंद विद्यालय परिसर में "महर्षि हरित मीरजापुर–स्वच्छ मीरजापुर–सुंदर मीरजापुर" अभियान के तहत 500 वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, मीरजापुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महाअभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक करने के बाद मंदिर परिसर और महर्षि दयानंद विद्यालय में पौधरोपण करके किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने भी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की बात कही और नगरवासियों से "एक परिवार–एक वृक्ष" का संकल्प लेने तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित यह विशेष अभियान 12 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और "पेड़ लगाएँ–जीवन बचाएँ" तथा "500 पौधे–एक संकल्प" जैसे नारों को दोहराया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी. लाल, राजकुमार उपाध्याय, सभासद नीरज गुप्ता 'बज्जू' सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य l4
- मिर्जापुर के कोतवाली कटरा में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर एसपी नगर नितेश सिंह ने लोगों की जन समस्याएं सुनीं।1
- उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मीरजापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में दर्ज 'जिम जिहाद' प्रकरण से जुड़े गैंग लीडर इमरान (पुत्र इशरार खान) की लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर लिया है। अपराध से अर्जित की गई इस अवैध संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शनिवार को की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार सदर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, थाना पड़री प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध कोतवाली देहात मनोज कुमार सिंह और अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। इस टीम ने ग्राम मेवली स्थित आराजी संख्या 265, रकबा 0.7330 हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इस जमीन को आपराधिक और समाज विरोधी गतिविधियों के जरिए अवैध तरीके से अर्जित किया था। गैंग लीडर इमरान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ मीरजापुर और वाराणसी के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, आईटी एक्ट, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध बेहद कठोर कदम उठाए जाएंगे।2
- मिर्जापुर के ड्रमंडगंज क्षेत्र अंतर्गत रतेह चौराहा सेमरा कलां गांव के रहने वाले लक्ष्मीकांत पांडेय साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। साइबर ठगों ने महज 15 मिनट के भीतर उनके बैंक खाते से 4 लाख 111 रुपये 43 पैसे उड़ा दिए। अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने के बाद पीड़ित लक्ष्मीकांत पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं, और इतनी बड़ी धनराशि गायब होने से उनकी नींद उड़ गई है। पीड़ित के अनुसार, उनका खाता इंडियन बैंक की पवांरी कलां शाखा में है। बीते 6 जुलाई को खाते से 1 रुपये कटने पर जब वह शाखा पहुंचे, तो सहायक शाखा प्रबंधक ने कहा कि यह रुपया बैंक द्वारा ही काटा गया है। इसके बाद 9 जुलाई की शाम को उनके खाते से लगातार पैसे कटकर कुल 4 लाख 111 रुपये 43 पैसे गायब हो गए। पीड़ित का कहना है कि यदि बैंक प्रशासन ने 6 जुलाई को ही उनके खाते पर होल्ड लगा दिया होता, तो वे इस ठगी का शिकार होने से बच जाते। शिकायत दर्ज होने के बाद अब बैंक ने खाते पर होल्ड लगा दिया है। ड्रमंडगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है और साइबर सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के भदोही जिला अंतर्गत गोपीगंज में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब का भव्य स्वागत किया गया है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन1
- भदोही के औराई में अनट्रेंड ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली है, जबकि इस हादसे में एक किशोर भी घायल हो गया है। इस घटना के बाद सीधे तौर पर प्रशासन की अनदेखी पर गुस्सा जाहिर किया जा रहा है और यह गंभीर सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग कब जागेगा।1