logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करंट की चपेट में विद्या शंकर की मौत, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दी ₹20 हजार की आर्थिक सहायता अमेठी। खेरौना गांव निवासी विद्या शंकर प्रजापति पुत्र रामसूरत प्रजापति की करंट की चपेट में आने से आकस्मिक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी व्यापार मंडल की टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान महेश सोनी ने पीड़ित परिवार को ₹20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। महेश सोनी ने कहा कि आकस्मिक घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान महेश सोनी ने तहसीलदार अमेठी एवं बिजली विभाग के एसडीओ से वार्ता कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मिलने वाली शासकीय सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। अधिकारियों को फोन पर भी परिवार की स्थिति से अवगत कराया गया और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत अमेठी क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी श्याम बाबू हेला के असमय आकस्मिक निधन की जानकारी पर भी महेश सोनी परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महेश सोनी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन और पवन सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_M news
M news
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

करंट की चपेट में विद्या शंकर की मौत, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दी ₹20 हजार की आर्थिक सहायता अमेठी। खेरौना गांव निवासी विद्या शंकर प्रजापति पुत्र रामसूरत प्रजापति की करंट की चपेट में आने से आकस्मिक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी व्यापार मंडल की टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान महेश सोनी ने पीड़ित परिवार को ₹20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। महेश सोनी ने कहा कि आकस्मिक घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान महेश सोनी ने तहसीलदार अमेठी एवं बिजली विभाग के एसडीओ से वार्ता कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मिलने वाली शासकीय सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। अधिकारियों को फोन पर भी परिवार की स्थिति से अवगत कराया गया और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत अमेठी क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी श्याम बाबू हेला के असमय आकस्मिक निधन की जानकारी पर भी महेश सोनी परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। महेश सोनी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु कसौधन और पवन सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नवागत डीएम शशांक चौधरी ने संभाला अमेठी जिले का कार्यभार नवागत डीएम शशांक चौधरी ने संभाला अमेठी का कार्यभार अमेठी। नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को जिला कोषागार पहुंचकर अमेठी के जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली। शशांक चौधरी 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अमेठी से पहले वह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ), इन्वेस्ट यूपी एवं यूपीईडा लखनऊ के पद पर तैनात रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमरोहा के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह तथा उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जिले की प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियों, विकास कार्यों और विभागीय व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
    1
    नवागत डीएम शशांक चौधरी ने संभाला अमेठी जिले का कार्यभार

नवागत डीएम शशांक चौधरी ने संभाला अमेठी का कार्यभार
अमेठी। नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को जिला कोषागार पहुंचकर अमेठी के जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली।
शशांक चौधरी 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अमेठी से पहले वह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ), इन्वेस्ट यूपी एवं यूपीईडा लखनऊ के पद पर तैनात रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमरोहा के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।
कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह तथा उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जिले की प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियों, विकास कार्यों और विभागीय व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला ब्रेकिंग न्यूज़ | अखण्डनगर, सुल्तानपुर सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे
    1
    अखण्डनगर, सुल्तानपुर
सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल
मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला
ब्रेकिंग न्यूज़ | अखण्डनगर, सुल्तानपुर
सरावां गांव में युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल
मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे 28 वर्षीय युवक राजन पुत्र रामस्वारथ पर असलहे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल राजन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
घायल के अनुसार वह अलीपुर बाजार स्थित अपने घर जा रहा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। राजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने हमले का कारण आगामी ग्राम पंचायत चुनाव बताया है।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • कोतवाली नगर,सुलतानपुर । जिला के क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवती को टक्कर मार देने एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट सुलतानपुर। बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के पास अज्ञात वाहन ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
    1
    कोतवाली नगर,सुलतानपुर । जिला के क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक युवती को टक्कर मार देने एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट
सुलतानपुर। बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के पास अज्ञात वाहन ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत: शादी का बोलकर दोस्तों संग लखनऊ गया था, पुलिस ने फोन पर दी मौत की खबर सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। यह घटना हलियापुर थानाक्षेत्र में किमी 87 के पास हुई। मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनारा बिझुरी गांव के रहने वाले मो. अंसार (27) पुत्र मो. कुद्दूस के रूप में हुई। उनके बड़े भाई बरकरत अली ने बताया कि वे सभी अंबेडकर नगर में ठेले पर सब्जी और फल का कारोबार करते हैं। अंसार मंगलवार शाम 6 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह शादी में जा रहा है। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसे फोन किया। अंसार बार-बार कह रहा था कि वह लौट रहा है। आखिरकार बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर दी। अंसार दोस्तों के साथ बिना बताए लखनऊ चला गया था। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और बोलेरो चालक सॉरी मोहन (22) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहीं मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का इलाज कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम किया। हलियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हलियापुर थाने के उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने बताया कि हादसे में 25 वर्षीय अंसार की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया था। शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया, जहां रात को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मृतक अंसार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई इस्माइल, बेलाल और एक बड़ी बहन फरजाना हैं। इनमें से किसी की अभी शादी नहीं हुई है। मां तबस्सुम बानो और पिता कुद्दूस का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत: शादी का बोलकर दोस्तों संग लखनऊ गया था, पुलिस ने फोन पर दी मौत की खबर
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक बोलेरो पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। यह घटना हलियापुर थानाक्षेत्र में किमी 87 के पास हुई।
मृतक की पहचान जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनारा बिझुरी गांव के रहने वाले मो. अंसार (27) पुत्र मो. कुद्दूस के रूप में हुई। उनके बड़े भाई बरकरत अली ने बताया कि वे सभी अंबेडकर नगर में ठेले पर सब्जी और फल का कारोबार करते हैं। अंसार मंगलवार शाम 6 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह शादी में जा रहा है।
जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसे फोन किया। अंसार बार-बार कह रहा था कि वह लौट रहा है। आखिरकार बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने सड़क हादसे में उसकी मौत की खबर दी। अंसार दोस्तों के साथ बिना बताए लखनऊ चला गया था।
हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और बोलेरो चालक सॉरी मोहन (22) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। वहीं मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का इलाज कुमारगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजने का इंतजाम किया। हलियापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हलियापुर थाने के उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद ने बताया कि हादसे में 25 वर्षीय अंसार की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया था। शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया, जहां रात को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
मृतक अंसार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई इस्माइल, बेलाल और एक बड़ी बहन फरजाना हैं। इनमें से किसी की अभी शादी नहीं हुई है। मां तबस्सुम बानो और पिता कुद्दूस का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ‘70 के पौवा’ से शुरू हुई सियासी राजनीति, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा—जाति के वोट लेने के लिए वर्तमान नेता कोई भी हद पार कर सकते हैं। ‘70 के पौवा’ से शुरू हुई सियासी राजनीति, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा—जाति के वोट लेने के लिए वर्तमान नेता कोई भी हद पार कर सकते हैं।
    1
    ‘70 के पौवा’ से शुरू हुई सियासी राजनीति, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा—जाति के वोट लेने के लिए वर्तमान नेता कोई भी हद पार कर सकते हैं।


‘70 के पौवा’ से शुरू हुई सियासी राजनीति, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा—जाति के वोट लेने के लिए वर्तमान नेता कोई भी हद पार कर सकते हैं।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • अमेठी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ 16 असलहे के साथ दो गिरफ्तार : अमेठी पुलिस ने जिले में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में चल रही कथित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और मौके से 11 निर्मित और 5 अर्द्धनिर्मित समेत कुल 16 अवैध हथियार, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी सुनसान इलाकों में जगह बदल-बदलकर अवैध हथियार तैयार करते थे और तैयार हथियारों को लखनऊ सहित आसपास के जिलों में हथियारों की सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण को भी बरामद किए हैं। अमेठी जिले के बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत 23 सितंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाली जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कौशल किशोर, उम्र करीब 30 वर्ष और छोटू, उम्र करीब 21 वर्ष बताया। दोनों लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के नवीपनाह गांव के निवासी हैं। अमेठी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से 315 बोर के नौ तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे और 12 बोर के पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। इसके अलावा 315 बोर के दो जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा 12 बोर के दो जिंदा कारतूस भी मिले। वी ओ 2 : अमेठी पुलिस ने सिर्फ हथियार ही नहीं, बल्कि पुलिस को मौके से हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में उपकरण भी बरामद हुए। इनमें 52 रिपिट, 18 हैमर, 15 लोहे की नाल, 12 बट, 45 स्प्रिंग, 34 कील, 9 ट्रिगर, 5 फायरिंग पिन, हथौड़ी, रेती, सड़सी और अन्य सामान शामिल हैं। मौके पर एक धुकनी और भट्टी भी मिली, जिससे पुलिस को वहां हथियार निर्माण किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर अवैध हथियार बनाने का काम करते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए वे सुनसान स्थानों की तलाश करते थे और समय-समय पर अपना ठिकाना बदल देते थे। तैयार किए गए हथियारों को लखनऊ और आसपास के जनपदों में बेचने की बात भी पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताई है। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 32 एनबी 1397 भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। बाजारशुक्ल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 241/26, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई को थाना बाजारशुक्ल के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम के लिए 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
    4
    अमेठी में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ 16 असलहे के साथ दो गिरफ्तार

: अमेठी पुलिस ने जिले में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में चल रही कथित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और मौके से 11 निर्मित और 5 अर्द्धनिर्मित समेत कुल 16 अवैध हथियार, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी सुनसान इलाकों में जगह बदल-बदलकर अवैध हथियार तैयार करते थे और तैयार हथियारों को लखनऊ सहित आसपास के जिलों में हथियारों की सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण को भी बरामद किए हैं।
अमेठी जिले के बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत 23 सितंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाली जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कौशल किशोर, उम्र करीब 30 वर्ष और छोटू, उम्र करीब 21 वर्ष बताया। दोनों लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के नवीपनाह गांव के निवासी हैं। अमेठी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से 315 बोर के नौ तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे और 12 बोर के पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। इसके अलावा 315 बोर के दो जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा 12 बोर के दो जिंदा कारतूस भी मिले।
वी ओ 2 : अमेठी पुलिस ने सिर्फ हथियार ही नहीं, बल्कि पुलिस को मौके से हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में उपकरण भी बरामद हुए। इनमें 52 रिपिट, 18 हैमर, 15 लोहे की नाल, 12 बट, 45 स्प्रिंग, 34 कील, 9 ट्रिगर, 5 फायरिंग पिन, हथौड़ी, रेती, सड़सी और अन्य सामान शामिल हैं। मौके पर एक धुकनी और भट्टी भी मिली, जिससे पुलिस को वहां हथियार निर्माण किए जाने की जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर अवैध हथियार बनाने का काम करते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए वे सुनसान स्थानों की तलाश करते थे और समय-समय पर अपना ठिकाना बदल देते थे। तैयार किए गए हथियारों को लखनऊ और आसपास के जनपदों में बेचने की बात भी पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताई है। पुलिस ने मौके से एक स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 32 एनबी 1397 भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। बाजारशुक्ल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 241/26, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई को थाना बाजारशुक्ल के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम के लिए 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।* *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।*
    1
    *थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।*
*थाना अखण्डनगर क्षेत्रान्तर्गत फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति का पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा जिला चिकित्सालय सुलतानपुर पहुंचकर CMS एवं CMO की उपस्थिति में लिया गया स्वास्थ्य संबंधी अपडेट।*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर में बीफार्मा छात्रा को कार से रौंदा: परिजन बोले- आरोपी करता था छेड़छाड़; कलेक्ट्रेट के सामने हुई घटना, चालक फरार सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बीफार्मा की छात्रा को रौंद दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर पंत स्टेडियम की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्रा जिले के एक कॉलेज से बीफार्मा थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह शाम को कॉलेज से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि बस स्टॉप से एक महिला कार का पीछा करते हुए आ रही थी और 'पकड़ो, पकड़ो' चिल्ला रही थी। छात्रा कार के सामने खड़ी हो गई, जिसके बाद चालक ने कार पीछे कर उसके ऊपर चढ़ा दी। छात्रा के चचेरे भाई ने बताया कि आरोपी लड़का अजीत सिंह पिछले दो-तीन महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की थी। अजीत सिंह कोतवाली नगर के नारायणपुर का रहने वाला है। वह कॉलेज में छात्रा को देखने के बाद से उसके पीछे पड़ गया था। घायल छात्रा का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम आरोपी अजीत सिंह और उसकी कार को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
    2
    सुल्तानपुर में बीफार्मा छात्रा को कार से रौंदा: परिजन बोले- आरोपी करता था छेड़छाड़; कलेक्ट्रेट के सामने हुई घटना, चालक फरार
सुल्तानपुर में कलेक्ट्रेट के सामने बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बीफार्मा की छात्रा को रौंद दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर पंत स्टेडियम की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।
घायल छात्रा जिले के एक कॉलेज से बीफार्मा थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह शाम को कॉलेज से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि बस स्टॉप से एक महिला कार का पीछा करते हुए आ रही थी और 'पकड़ो, पकड़ो' चिल्ला रही थी। छात्रा कार के सामने खड़ी हो गई, जिसके बाद चालक ने कार पीछे कर उसके ऊपर चढ़ा दी।
छात्रा के चचेरे भाई ने बताया कि आरोपी लड़का अजीत सिंह पिछले दो-तीन महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत कहीं नहीं की थी। अजीत सिंह कोतवाली नगर के नारायणपुर का रहने वाला है। वह कॉलेज में छात्रा को देखने के बाद से उसके पीछे पड़ गया था।
घायल छात्रा का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम आरोपी अजीत सिंह और उसकी कार को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, इमाम ने पूछा- ऐसी क्या इमरजेंसी थी? दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, इमाम ने पूछा- ऐसी क्या इमरजेंसी थी? दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार देर रात प्रशासन ने एक अवैध मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई की. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मैक्स हॉस्पिटल रोड स्थित मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और उसके आसपास बने अवैध घरों पर बुलडोजर चलाकर सड़क पर मौजूद अवैध कब्जों को हटाया गया.आरोप कि ये कार्रवाई आधी रात को हुई, जिस पर अब सियासत गरमा गई है. प्रशासन की तरफ से ये कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत की गई है.स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रोड को चौड़ा करने के लिए पहले भी कई बार डिमोलिशन ड्राइव चलाया जा चुका है. लेकिन इस बार की कार्रवाई रात के अंधेरे में और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
    1
    दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, इमाम ने पूछा- ऐसी क्या इमरजेंसी थी?

दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, इमाम ने पूछा- ऐसी क्या इमरजेंसी थी?
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार देर रात प्रशासन ने एक अवैध मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई की. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मैक्स हॉस्पिटल रोड स्थित मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और उसके आसपास बने अवैध घरों पर बुलडोजर चलाकर सड़क पर मौजूद अवैध कब्जों को हटाया गया.आरोप कि ये कार्रवाई आधी रात को हुई, जिस पर अब सियासत गरमा गई है.
प्रशासन की तरफ से ये कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत की गई है.स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रोड को चौड़ा करने के लिए पहले भी कई बार डिमोलिशन ड्राइव चलाया जा चुका है. लेकिन इस बार की कार्रवाई रात के अंधेरे में और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.