टप्पल पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा टप्पल पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार जट्टारी/टप्पल (अलीगढ़), 20 अप्रैल। थाना टप्पल पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मु0अ0सं0 96/2026 में दर्ज मुकदमे के तहत की गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को आरोपी कर्मवीर सिंह पुत्र छिद्दा निवासी गिड़घिसी थाना टप्पन ने वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और मारपीट की। इस संबंध में थाना टप्पल में धारा 115(2), 352, 131, 351(2), 118(2) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और कार्रवाई थाना टप्पल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी कर्मवीर सिंह पुत्र छिद्दा सिंह निवासी ग्राम गिडगिसी सालपुर को थाना क्षेत्र टप्पल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक इतिहास भी रहा सक्रिय पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, गाली-गलौज और अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Post by KRANTKARI Khabar1
- मथुरा के सिहोरा गांव में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के नेतृत्व में हुआ विशाल कुश्ती दंगल मेला आयोजन1
- 🚨 टप्पल पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार! 🚨 थाना टप्पल पुलिस ने मु०अ०सं० 175/2026 के अंतर्गत अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह (निवासी जट्टारी) को 01 अवैध तमंचा और 315 बोर के खोखा कारतूस के साथ दबोचा। ✅ बरामदगी: 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस। ✅ पुलिस टीम: उ०नि० सुरेन्द्र कुमार गौतम, का० गौरव कुमार, का० कपिल त्यागी। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप।1
- सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर पिछले कुछ घंटों के भीतर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पहली घटना सासनी कोतवाली चौराहे के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़े गांव नगला लोका निवासी टेकम सिंह पुत्र रामजी लाल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टेकम सिंह अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आए थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं दूसरी घटना गांव बरसे के निकट हुई, जिसमें अलीगढ़ निवासी अजय पुत्र लियाकत अली अपनी बाइक से हाथरस की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची मदद के बाद उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां मामूली उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। राजमार्ग पर तीसरी दुर्घटना बिजली घर के पास घटित हुई, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। यहां गांव सठिया निवासी गणेश पुत्र बाबूलाल पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सड़क पर गिरकर लहूलुहान हुए गणेश को आनन-फानन में सासनी सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। चौथी घटना कंकाली मंदिर के पास हुई, जहां एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटर सवार हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और राकेश घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।4
- पुलिस के सामने स्टंट वाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है युवक बच्चों के बीच में खतरनाक स्टंट बाजी करने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल अगर स्टंट बाजी करने के दौरान युवक के हाथों से बाइक छूट जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा युवक खुलेआम स्टंट बाजी करता रहा और शिकारपुर कोतवाली पुलिस मूकदर्शक बन देखती रही शायद शिकारपुर पुलिस किसी बड़ी घटना का कर रही थी इंतजार दर्जनों बच्चों के बीच में खुले आम युवक के स्टंट बाजी के वायरल वीडियो ने पुलिस की सुरक्षा की खोली पोल वायरल वीडियो कल शाम कस्बा शिकारपुर में निकाली गई अंबेडकर जयंती का बताया जा रहा है1
- Post by Mukesh Agrawal पत्रकार1
- सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।3
- Post by KRANTKARI Khabar1