थाना उझानी जनपद बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बदायूँ के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय बदायूँ के नेतृत्व में आज दिनांक 16.09.2026 को थाना उझानी पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्त **1. सूरज पुत्र वेदराम उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम डिलौर थाना उझानी बदायूँ 2. हंसराज पुत्र रामपाल उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत 3. रमेश पुत्र रामपाल उम्र करीब 28 वर्ष नि0 ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत 4. राजकुमार पुत्र राजपाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 ग्राम वार्ड न0 7 कछला थाना उझानी बदायूं 5.रामवीर पुत्र इतवारी लाल नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 6. मुनेन्द्र पाल उर्फ महीपाल पुत्र उमराव नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 7.झब्बू सिंह पुत्र भवानी नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 8. नन्हे उर्फ संजीव पुत्र अयोध्याप्रसाद उर्फ अजुद्दीन नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ * * को शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार कर श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय सदर बदायूं के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया । प्रभारी निरीक्षक उझानी जनपद बदायूँ
थाना उझानी जनपद बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बदायूँ के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय बदायूँ के नेतृत्व में आज दिनांक 16.09.2026 को थाना उझानी पुलिस द्वारा 08 नफर अभियुक्त **1. सूरज पुत्र वेदराम उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम डिलौर थाना उझानी बदायूँ 2. हंसराज पुत्र रामपाल उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत 3. रमेश पुत्र रामपाल उम्र करीब 28 वर्ष नि0 ग्राम महेश पुर थाना दयोरिया जनपद पीलीभीत 4. राजकुमार पुत्र राजपाल उम्र करीब 32 वर्ष नि0 ग्राम वार्ड न0 7 कछला थाना उझानी बदायूं 5.रामवीर पुत्र इतवारी लाल नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 6. मुनेन्द्र पाल उर्फ महीपाल पुत्र उमराव नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 7.झब्बू सिंह पुत्र भवानी नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ 8. नन्हे उर्फ संजीव पुत्र अयोध्याप्रसाद उर्फ अजुद्दीन नि0 ग्राम तेहरा थाना उझानी बदायूँ * * को शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुये अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस0 मे गिरफ्तार कर श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय सदर बदायूं के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया । प्रभारी निरीक्षक उझानी जनपद बदायूँ
- 🚨 बदायूं BIG BREAKING गुरा बरेला में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 एंकर- बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर है। उसावां थाना क्षेत्र के गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। VO- गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।4
- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप। उसावां। थाना उसावां क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।सूचना पर पहुंची थाना उसावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- पुलिस कर्मी का 60.000 रुपए का मामले का ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प बदायूँ जिले के चौकी रहडिया क्षेत्र के पीडित व्यक्ति के ऊपर लगी धाराओं को हटाने तथा जेल न भेजने के नाम पर 60.000/ रुपए लेने के बाद भी परिजनों को जेल भेज दिया इसके वाद पीड़ित का पैसा बापस नहीं दिया गया । इस पूरे मामले की ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाँलॉकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते । उच्चअधिकारी जाँच कर उचित कार्रवाई करें ।1
- सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है *सहसवान में दबंगों के हौसले बुलंद, पीड़ित की जमीन पर दिनदहाड़े चल रहा लेंटर, थाने के चक्कर काट रहा परिवार* *सहसवान, बदायूं /* सहसवान क्षेत्र के ईसापुर नवादा पेट्रोल पंप के पास में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार रमजानी उर्फ बानो पत्नी शमशाद, इरशाद अली, शाने अली, जाने अली, इरफान अली ने आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन गाटा संख्या 10मि / 0.240 पर विपक्षी शाहिद, शराफत हुसैन, अशफाक हुसैन, मुन्नी चौधरी, इरशाद अहमद, ताहिर उद्दीन, रिहान उद्दीन, शादान उर्फ छोटी हनी और शादाब ने जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी जमीन पर रातों-रात ईंट, मौरंग, सीमेंट गिरा कर दिनदहाड़े लेंटर डाला जा रहा है। विरोध करने पर खुलेआम धमकी दी जा रही है कि चाहे लाशें बिछ जाएं, कब्जा करके रहेंगे। पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए हैं। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक सहसवान से मांग की है कि उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और अवैध निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर निर्माण को तुरंत रोका जाए। अब सवाल ये है कि आखिर पुलिस कब जागेगी और पीड़ित को इंसाफ कब मिलेगा?1
- Bareilly Ke Thana cant Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari Kuch is tarah/ Bareilly danga Badi girftari/ Bareilly danga update/ ab salakhon Ke piche dangai/ do bounchet girftar/ janiye dangon ki sajish ka pura sach/ Bareilly Ke Thana cant Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari Kuch is tarah/ Bareilly danga Badi girftari/ Bareilly danga update/ ab salakhon Ke piche dangai/ do bounchet girftar/ janiye dangon ki sajish ka pura sach/1
- बरेली में डेढ़ लाख का सैलून कोर्स अब सिर्फ 25 हजार में! बरेली में N हबीब सैलून के शानदार ऑफर ने मचाई धूम बरेली। अगर आप मेकअप, हेयर और ब्यूटी से जुड़ा पूरा सैलून कोर्स सीखना चाहते हैं, तो बरेली में N हबीब यूनिसेक्स सैलून लेकर आया है खास ऑफर। दावा किया जा रहा है कि करीब डेढ़ लाख रुपये वाला मेकअप कोर्स अब सिर्फ 25 हजार रुपये में कराया जा रहा है। इसके साथ ही मेकअप, हेयर और ब्यूटी से जुड़ी कई सर्विसेज पर भी खास ऑफर दिए जा रहे हैं। बरेली में जावेद हबीब के नाम से पहचान बनाने वाले मास्टर नफीस लंबे समय से महिलाओं और पुरुषों को मेकअप और हेयर से जुड़ी सेवाएं दे रहे हैं। हाल ही में यहां कॉम्बो पैक भी शुरू किया गया है, जिसमें कई सर्विसेज 499 और 999 रुपये में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। शादी-पार्टी के लिए मेकअप हो या बालों का ट्रीटमेंट—यहां अलग-अलग जरूरत के हिसाब से सेवाएं उपलब्ध हैं। अब चलिए बात करते हैं यहां आने वाले कुछ ग्राहकों से और जानते हैं कि उन्हें N हबीब सैलून की सर्विस कैसी लगती है। साथ ही सैलून के ओनर मास्टर नफीस से भी खास बातचीत करेंगे। पता—बरेली पीलीभीत रोड, बिसलपुर चौराहा के पास, आकाश टावर के ठीक सामने।1
- *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।* *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*1
- देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर, सर्वो स्टेबलाइजर व अन्य बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को कस्बा रिठौरा स्थित एएन इंडस्ट्रीज राइस मिल के परिसर में अज्ञात चोरों ने घुसकर ट्रांसफार्मर खोल दिया था और उसमें से तेल व पास में रखा सर्वो स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। मामले में देवरनियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 16 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में प्रकाश में आए समीर पुत्र अख्तर खां, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी तथा उसके पुत्र मोइन पुत्र समीर, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अकबर पुत्र शमशाद खां के संपर्क में आए थे। उनके अनुसार गिरोह ट्रांसफार्मर से तेल, कॉयल, तांबा, लोहा और अन्य कीमती सामान निकालकर कबाड़ियों को बेचता था। आरोपियों ने देवरनियां क्षेत्र के रिठौरा स्थित राइस मिल समेत बरेली के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर का तेल और बिजली के तार व अन्य उपकरण चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रकाश में आए पांच अन्य आरोपियों को पहले ही फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 11 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार समीर और मोइन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मोइन के पूर्व आपराधिक इतिहास में फतेहगंज पश्चिमी और भमोर थानों में विद्युत अधिनियम की धारा 136 तथा देवरनियां थाने में दर्ज मुकदमे समेत पांच मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।1
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #शाहदाना वली दरगाह पर BSP की चादरपोशी, मायावती की पांचवीं बार सरकार के लिए मांगी दुआ#1