logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण माह: गोला में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम-एसपी ने कसा शिकंजा, पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी), 1 अगस्त। पवित्र श्रावण माह में विश्व प्रसिद्ध श्री गोकर्णनाथ धाम पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खीरी ने शनिवार को गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ तैनात रहने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शिवभक्त कांवड़ियों और दर्शनार्थियों के साथ विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर प्रभावी भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात व्यवस्था, निर्धारित रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त और निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थलों, घाटों तथा श्री गोकर्णनाथ शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा सहित सभी नागरिक सुविधाएं बेहतर बनाए रखने तथा मंदिर समिति और स्वयंसेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण माह के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा पूरे मेले की लगातार निगरानी की जाएगी।

2 hrs ago
user_खुर्शीद आलम
खुर्शीद आलम
Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ccaef0d4-a44a-4b02-a328-598808a29727

श्रावण माह: गोला में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम-एसपी ने कसा शिकंजा, पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी), 1 अगस्त। पवित्र श्रावण माह में विश्व प्रसिद्ध श्री गोकर्णनाथ धाम पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खीरी ने शनिवार को गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात

5aee2061-2a8f-4934-ae29-4e20d1b04ec9

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ तैनात रहने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा शिवभक्त कांवड़ियों और दर्शनार्थियों के साथ विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और कांवड़

1a0e448c-01b4-4435-885f-35657489a49e

मार्गों पर प्रभावी भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात व्यवस्था, निर्धारित रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त और निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थलों, घाटों तथा श्री गोकर्णनाथ

bed088ed-789e-4396-97c0-ea53fb533a4f

शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा सहित सभी नागरिक सुविधाएं बेहतर बनाए रखने तथा मंदिर समिति और स्वयंसेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण माह के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा पूरे मेले की लगातार निगरानी की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा : डीआईजी वी. विक्रमन माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्वान शिक्षकों का सम्मान; डीआईजी वी. विक्रमन को मिला 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' लखीमपुर खीरी। विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास में शुक्रवार को श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला, शिवकांत मिश्रा एवं राजकिशोर दीक्षित का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखीमपुर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. विक्रमन, विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज, प्राचार्या साधना अवस्थी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दयानंद शुक्ला, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकांत मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजकिशोर दीक्षित तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रबोध शुक्ल द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती एवं परम पूजनीय माधव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी वी. विक्रमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव इस महान परंपरा को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालक कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनका व्यक्तित्व बचपन में प्राप्त संस्कारों से निर्मित होता है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीआईजी वी. विक्रमन को 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध कर रहा है। शिवकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है और इसकी सुंदर झलक माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में दिखाई देती है। वहीं राजकिशोर दीक्षित ने विद्यालय को संस्कारित एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की। विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने कहा कि विद्यालय अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सेवाभावी, अनुशासित, विवेकशील एवं राष्ट्रभक्त विद्यार्थियों के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित गुरुजनों का रोली-तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुरा अग्रवाल, रवि अवस्थी, यश बाजपेई, अंश वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या साधना अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूजा गुप्ता एवं अमन वर्मा ने किया। इस अवसर पर विकास बाजपेई, रुचि यादव, मानसी मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, रोली गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामजन्म बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विनीता त्रिपाठी, डॉ. पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा : डीआईजी वी. विक्रमन
माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव, विद्वान शिक्षकों का सम्मान; डीआईजी वी. विक्रमन को मिला 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026'
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती विद्यालय माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी एवं माधव गुरुकुलम छात्रावास में शुक्रवार को श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी परंपरा के अनुरूप भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला, शिवकांत मिश्रा एवं राजकिशोर दीक्षित का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन कर अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) लखीमपुर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. विक्रमन, विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज, प्राचार्या साधना अवस्थी, पूर्व प्राचार्य डॉ. दयानंद शुक्ला, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रवक्ता शिवकांत मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजकिशोर दीक्षित तथा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रबोध शुक्ल द्वारा माँ भारती, माँ सरस्वती एवं परम पूजनीय माधव जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि डीआईजी वी. विक्रमन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है तथा माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव इस महान परंपरा को जीवंत बनाए रखने का उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि बालक कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिनका व्यक्तित्व बचपन में प्राप्त संस्कारों से निर्मित होता है। इस अवसर पर राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डीआईजी वी. विक्रमन को 'माधव राष्ट्र सेवा गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षाविद् डॉ. दयानंद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध कर रहा है। शिवकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही राष्ट्र को सशक्त बना सकती है और इसकी सुंदर झलक माधव चिल्ड्रन्स एकेडमी में दिखाई देती है। वहीं राजकिशोर दीक्षित ने विद्यालय को संस्कारित एवं श्रेष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए विद्यालय परिवार की सराहना की।
विद्यालय की सह-प्रबंधक रुचि ऋतुराज ने कहा कि विद्यालय अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण शैक्षणिक यात्रा में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, सेवाभावी, अनुशासित, विवेकशील एवं राष्ट्रभक्त विद्यार्थियों के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित गुरुजनों का रोली-तिलक, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अनुरा अग्रवाल, रवि अवस्थी, यश बाजपेई, अंश वर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या साधना अवस्थी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूजा गुप्ता एवं अमन वर्मा ने किया।
इस अवसर पर विकास बाजपेई, रुचि यादव, मानसी मिश्रा, प्रियांशी वर्मा, रोली गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामजन्म बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विनीता त्रिपाठी, डॉ. पारुल त्रिवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    1
    जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये 
बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    user_Ajay  जोश सच का
    Ajay जोश सच का
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    1
    *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    user_Ram Jeevan Raj
    Ram Jeevan Raj
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर... साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर... साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली सदर क्षेत्र में लखनऊ-बहरेाइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    1
    लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर...
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर...
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन "CY-VAJRA" के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना टीम ने अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड और साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली सदर क्षेत्र में लखनऊ-बहरेाइच मार्ग स्थित अमृतागंज नहर पुलिया के पास की गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग जिलों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.