logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार द्वारा गेहूं और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 19 मार्च से शुरू हुआ लेकिन तकनिकी समस्या से सरकार द्वारा गेहूं और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 19 मार्च से शुरू हो गया है। हालांकि भूपालसागर तहसील के कांकरवा पटवार हल्का क्षेत्र के किसान तकनीकी खराबी के कारण अभी तक पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं। किसानों का पंजीकरण अटका पोर्टल पर कांकरवा क्षेत्र की जानकारी प्रदर्शित नहीं हो रही है, जिससे किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण कराने में परेशानी हो रही है। यह समस्या पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के 10 दिन बाद भी बनी हुई है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि जब वे अपनी फसल के तोल के लिए पंजीकरण के लिए ई-मित्र केंद्रों पर जाते हैं, तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि पोर्टल पर कांकरवा हल्का क्षेत्र का विकल्प उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। पोर्टल पर कांकरवा हल्का क्षेत्र का विकल्प उपलब्ध नहीं इस समस्या को लेकर किसानों ने अधिकारियों से शिकायत की है। विधायक के हस्तक्षेप के बावजूद भी अभी तक इस तकनीकी खराबी का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे किसानों में चिंता बनी हुई है। पंजीकरण न होने से परेशान किसानों ने इसकी शिकायत संबंधित पटवारी माधव पांडे और तहसीलदार अपूर्व गौतम से की। अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से जयपुर स्थित पोर्टल के मुख्यालय को इस समस्या से अवगत कराया। यही नहीं, किसानों ने स्थानीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर को भी इस समस्या से रूबरू कराया। विधायक जीनगर ने तत्काल जयपुर कार्यालय के तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए, ताकि किसानों को परेशानी न हो। किसानों ने चिंता जताई उच्च स्तर पर निर्देश मिलने के बावजूद अभी तक पोर्टल की तकनीकी खामी दूर नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही पंजीकरण शुरू नहीं हुआ, तो उन्हें अपनी फसल कम दामों पर व्यापारियों को बेचनी पड़ सकती है। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक कर उन्हें राहत प्रदान की जाए। तहसीलदार का कहना है - पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी भूपालसागर के तहसीलदार अपूर्व गौतम का कहना है कि पोर्टल पर तकनीकी खराबी के कारण कांकरवा क्षेत्र का विकल्प प्रदर्शित नहीं होने की शिकायत जयपुर मुख्यालय में दर्ज करा दी गई है। हमारी टीम लगातार तकनीकी विभाग के संपर्क में है। आज भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं और विभाग ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या को दूर कर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

11 hrs ago
user_JBNEWS29
JBNEWS29
Advertising agency चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
11 hrs ago
9a47c756-2eb2-49d9-b4b0-76a73089d71d

More news from राजस्थान and nearby areas
  • SRI Lakshminath🌹🙏🏼 bhagvan Siv sankar Ji Aapki Jay ho 🌺🙏🏽Aap hi aap ho ♥️♥️
    1
    SRI Lakshminath🌹🙏🏼 bhagvan Siv sankar Ji Aapki Jay ho 🌺🙏🏽Aap hi aap ho ♥️♥️
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Lucky sukhwal
    1
    Post by Lucky sukhwal
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    Priest चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • छछछघडणतूचछछचछछू
    1
    छछछघडणतूचछछचछछू
    user_प्रभु लाल जाट
    प्रभु लाल जाट
    कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगला- डूंगला कस्बे में महावीर जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ सामूहिक समारोह के रूप में सकल जैन समाज द्वारा मंगलवार को शोभा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मनाया गया। महावीर जन्म कल्याणक दिवस को लेकर सकल जैन समाज द्वारा प्रातः शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महावीर भवन से आरंभ होकर सदर बाजार होली चौक मुख्य बस स्टैंड के साथअन्य मार्गो से गुजरती हुआ पुनः महावीर भवन पहुचा। जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में बीच रास्ते भर महिलाएं एक ही तरह की वेशभूषा में मंगल गीत गाती हुई जयकारो के साथ चल रही थी वही पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण करते हुए गले में ऊपरना पहने हुए जय घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। जैन संत गौतम मुनि , महासती शांता कुंवर द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन को लेकर विभिन्न पहलू पर प्रकाश डालते हुए उनके सत्कर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मंत्री दक कहां की महावीर जन्म कल्याण हमें यह अवसर देता है कि हम केवल उनके उपदेशों का स्मरण न करें बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले विश्व शांति का मार्ग किसी बाहरी शक्ति से नहीं बल्कि हमारे अपने विचारों और आचरण में छिपा है उनका अवलोकन कर मार्ग प्रशस्त करें। इसके साथ कई कार्यक्रम आयोजित हुए। अंत में प्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ,जैन समाज कार्यकारिणी के मंत्री कनक मल दक, संरक्षक बाबूलाल दाणी, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, चातुर्मास समिति मंत्री रमेश मेहता अध्यक्ष सुरेश कुमार पितलिया के साथ सैकड़ो की संख्या में समाज के महिला पुरुष बालक बालिकाएं युवक युवतियां उपस्थित थे।
    5
    डूंगला- डूंगला कस्बे में महावीर जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ सामूहिक समारोह के रूप में सकल जैन समाज द्वारा मंगलवार को शोभा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मनाया गया। महावीर जन्म कल्याणक दिवस को लेकर सकल जैन समाज द्वारा प्रातः शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महावीर भवन से आरंभ होकर सदर बाजार होली चौक मुख्य बस स्टैंड के साथअन्य मार्गो से गुजरती हुआ पुनः महावीर भवन पहुचा। जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में बीच रास्ते भर महिलाएं एक ही तरह की वेशभूषा में मंगल गीत गाती हुई जयकारो के साथ चल रही थी वही  पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण करते हुए गले में ऊपरना पहने हुए जय घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे।  जैन संत गौतम मुनि , महासती शांता कुंवर  द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन को लेकर विभिन्न पहलू पर प्रकाश डालते हुए उनके सत्कर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मंत्री दक कहां की महावीर जन्म कल्याण हमें यह अवसर देता है कि हम केवल उनके उपदेशों का स्मरण न करें बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले विश्व शांति का मार्ग किसी बाहरी शक्ति से नहीं बल्कि हमारे अपने विचारों और आचरण में छिपा है उनका अवलोकन कर मार्ग प्रशस्त करें। इसके साथ कई कार्यक्रम आयोजित हुए। अंत में प्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ,जैन समाज कार्यकारिणी के मंत्री कनक मल दक, संरक्षक बाबूलाल दाणी, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, चातुर्मास समिति मंत्री रमेश मेहता अध्यक्ष सुरेश कुमार पितलिया के साथ सैकड़ो की संख्या में समाज के महिला पुरुष बालक बालिकाएं युवक युवतियां उपस्थित थे।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • यह डम्पर का दुसरा विडियो
    1
    यह डम्पर का दुसरा विडियो
    user_Roshan lal meena
    Roshan lal meena
    भींडर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Lucky sukhwal
    1
    Post by Lucky sukhwal
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    Priest चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.