पत्रकारों को गालियां और भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप मुकदमा दर्ज सूरतगंज (बाराबंकी)। जिले में पत्रकारों के सम्मान और धार्मिक भावनाओं से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा की शिकायत पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने बलराज सिंह उर्फ बल्लू नामक व्यक्ति के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर फोन के माध्यम से पत्रकारों को भद्दी गालियां देने, तथा भगवान श्रीराम के प्रति अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी बलराज सिंह उर्फ बल्लू ने फोन कॉल के दौरान न केवल पत्रकारों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, बल्कि हिंदू आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायतकर्ता ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है, जिसे साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बलराज सिंह क्षेत्र में दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति माना जाता है और वह कथित रूप से अवैध तरीके से ‘खालसा ब्रिक फील्ड’ नामक ईंट भट्ठे का संचालन करता है। आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी ब्राह्मण समाज व अन्य हिंदू समुदायों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुका है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन के सदस्यों ने आरोपी द्वारा दी गई कथित जान से मारने की धमकी को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सामाजिक सौहार्द दोनों के लिए खतरा हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया को सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग प्रशासन से दोषी के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

- जिला बाराबंकी तहसील रामनगर ग्राम तपेसिपाह मैं बारिश होने से गांव में जल भरा से लोगों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या समाधान के लिए ग्राम प्रधान सुशील यादव जी से अनुरोध है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए जिला बाराबंकी तहसील रामनगर ग्राम तपेसिपाह मैं बारिश होने से गांव में जल भरा से लोगों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या समाधान के लिए ग्राम प्रधान सुशील यादव जी से अनुरोध है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए1
- वाराणसी के बौलिया त्रिमुहानी स्थित GT रोड पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क को जाम मुक्त बनाकर यातायात को सुचारु करना है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे सालों से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।1
- लखनऊ के रज्जबगंज इलाके में जलकल और नगर निगम की लापरवाही से पेयजल लाइनों में नाली का गंदा पानी मिल रहा है। घरों में दूषित पानी पहुँचने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।1
- बाराबंकी के कोठारी गोरिया स्थित घाघरा पुल (पीपल पुल) पर लोहे की चद्दरें निकलकर हादसों को दावत दे रही हैं। बालू में दबी होने के कारण ये चद्दरें दिखाई नहीं देतीं, जिससे रोज लगभग 2000 वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है। ठेकेदार ने जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल पुल पर आवागमन जोखिम भरा है।4
- बाराबंकी के सहजनपुर में गैस न मिलने से नाराज एक युवक सड़क पर लेट गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने गैस एजेंसी से तत्काल सिलेंडर उपलब्ध करवाया, जिससे यातायात सामान्य हुआ और एक संभावित हादसा टल गया।1
- भाजपा महिला मोर्चा का सांसद तनुज पुनिया के आवास पर प्रदर्शनः भाजपा महिला मोर्चा का सांसद तनुज पुनिया के आवास पर प्रदर्शनः महिला आरक्षण बिल पास न होने पर कांग्रेस सांसद के खिलाफ की नारेबाजी बाराबंकी के ओवरी स्थित कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत और सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. राम कुमारी मौर्या सहित सैकड़ो महिलाओं व अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सांसद आवास के समीप पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी, जिसके बाद महिला मोर्चा के पदाधिकारी और महिलाएं वहीं रुककर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला विधेयक बिल पास न होने की जिम्मेदारी विपक्ष पर डाली। इस धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अचानक विशेष सत्र बुलाकर मनमाने तरीके से बिल पास करने की कोशिश कर रही थी।पुनिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं है और हमेशा महिलाओं को आरक्षण देने की बात करती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही महिलाओं को सबसे अधिक आरक्षण दिया गया है। धरना प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में महिला पुलिस बल और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।,1
- बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। संयुक्त टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹14.85 लाख नकद, जेवर, एक पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की।1
- बाराबंकी के अरवा हसौर गांव के पास एक जर्जर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पुलिया करीब 20 गांवों की जीवनरेखा थी और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद यह काम शुरू हुआ, जिससे बड़ा खतरा टल गया।2