बायतु:- धोरा वाली परचा खेजड़ी खेमाबाबा की जागरण 3 अगस्त क़ो बायतु:- धोरा वाली परचा खेजड़ी खेमाबाबा की जागरण 3 अगस्त सोमवार (श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी ) को आयोजित होगी। अकदड़ा रोड़ स्थित परचा खेजड़ी खेमाबाबा मन्दिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत बायतु चिमनजी - हेमजी का तला - जसदेर गांवों के ग्रामीण खेमाबाबा की जागरण दिला कर क्षेत्र में अच्छी बरसात और अच्छी फसल की कामना करते हैं । जागरण कमेटी के ओम काकड़ बायतु ने बताया कि परचा खेजड़ी के नाम से विख्यात खेमाबाबा के मन्दिर पर हर वर्ष जागरण आयोजित होती है जिसमें स्थानीय गायक कलाकार जगमालसिंह एवं चवदहिया मेघवाल परिवार और बाल कलाकार प्रकाश खट्टू, शम्भुसिह भीमरलाई सहित कई ख्यातिप्राप्त कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे , सरपंच गोमाराम पोटलियां ने बताया कि खेमाबाबा के परचे से हर वर्ष अच्छी बरसात और फसल अच्छी होती है जागरण में भोपा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा , सरपंच भंवरलाल गोदारा ने बताया कि खेमा बाबा के भोपे ताजणो और सांकलो से भावनृत्य करते हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर धोक लगाकर अमन चैन की कामना करते हैं। जागरण में भैराराम, गणेश काकड़ , प्रेम गोदारा , हेमाराम, बगताराम, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व्यवस्था सम्हालते है ।

- बाड़मेर कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी के साथ दहेज को लेकर कुरता एवं पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद बायतू(बाड़मेर) एडीजे संख्या-02 न्यायालय, बाड़मेर की न्यायाधीश मीनाक्षी मीणा ने राज्य बनाम जेहाराम उर्फ देवीलाल निवासी हुडोकी ढाणी, अकदड़ा, तहसील बायतू मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को धारा 302 व 498A भादंसं के तहत आजीवन कठोर कारावास तथा 70 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। मामले के अनुसार आरोपी ने दहेज को लेकर अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की तथा अपने पुत्र की हत्या कर उसे टांके में डाल दिया था। न्यायालय ने पीड़ित पक्ष को राहत देते हुए परिवादिनी सुगणी देवी पुत्री लिषमणाराम हुड्डा निवासी हुडोकी ढाणी, तहसील बाटाडू को उचित पीड़ित प्रतिकर राशि प्रदान करने के आदेश भी जारी किए। रिवादीनी की तरफ़ से पैरोकारी दामोदर कुमार चौधरी एडवोकेट द्वारा की गई1
- वह तो केमिकल के पानी की वजह से यहां पर मच्छर होते हैं मच्छरों की वजह से लोगों को बीमारियां होती है यहां की फैक्ट्री का कुछ समाधान किया जाए बाड़मेर गेहूं रोड गली नंब गली नंबर 4 तीन नंबर कुआं ऐड्रेस,🙏🏻🙏🏻🙏🏻1
- राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिन भर तेज गर्मी के बाद हुई बारिश और बारिश शुरू राजस्थान बाड़मेर1
- पंचायत भवन में 12 बजे फिर भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा इस मामले में ग्रामीण एरिया के लोग परेशान विशाल नागौर1
- जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: ऊंट से भिड़ी सेना की SUV, कई बार पलटी; मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट गंभीर जैसलमेर। शहर के पास थईयात आर्मी एरिया में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक युवा मेजर की मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार टाटा सफारी के सामने अचानक ऊंट आ गया और वाहन उससे जा टकराया। जानकारी के अनुसार, मेजर हमजा आरिफ अपने साथी अधिकारियों के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जैसलमेर शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया के पास सड़क पर अचानक ऊंट आ जाने से SUV उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित होकर करीब 4 से 5 बार पलट गया और लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद वाहन में सवार तीनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिलिट्री और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे अधिकारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। मेजर हमजा आरिफ की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है और वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। हादसे में घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेजर के पार्थिव शरीर को राजकीय जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। हादसे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस तथा आर्मी पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।1
- अगले 3 घंटों में बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर और फलोदी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की बहुत संभावना है।1
- *ओम नमो नारायण सा🙏* *कल 2 अगस्त 2026 को होने वाली मीटिंग में अपना अमूल्य समय निकालकर अवश्य पधारें !!* *आपकी गरिमामय उपस्थिति एवं महत्वपूर्ण सुझाव ही उत्तर ग्रामीण गोस्वामी समाज का बेहतरीन भविष्य और आगामी दिशा और दशा तय करेंगे !!* 🙏🕉️🚩 *मीटिंग स्थान- उत्तर ग्रामीण गोस्वामी सभा भवन एवं छात्रावास इंदिरा कॉलोनी बाड़मेर* *दिनांक एवं समय - 2 अगस्त 2026 , रविवार , सुबह ठीक 10 बजे* *(कृपया समय का विशेष ध्यान रखें !!)*1