नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में चौथे दिन फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्रतधारियों के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई तथा सेवा, श्रद्धा और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंह सहित अखिलेश शर्मा, सरवरे आलम, विजय सिंह, सत्येंद्र राय, शिवजी जायसवाल, दीपेश सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर सदैव समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस पवित्र रमजान माह में क्लब द्वारा इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर एकता और सद्भाव का परिचय दिया।सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करना भी है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर फलाहार कार्यक्रम और रमजान में इफ्तार आयोजन इसी सोच का प्रतीक है। अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता है और सभी मिलकर विभिन्न पर्वों को एक साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक एकता और आपसी विश्वास और अधिक मजबूत होता है।
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में चौथे दिन फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्रतधारियों के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई तथा सेवा, श्रद्धा और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंह सहित अखिलेश शर्मा, सरवरे आलम, विजय सिंह, सत्येंद्र राय, शिवजी जायसवाल, दीपेश सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर सदैव समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा
देने के लिए कार्य करता रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस पवित्र रमजान माह में क्लब द्वारा इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता कर एकता और सद्भाव का परिचय दिया।सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि रोटरी क्लब कुशीनगर का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करना भी है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर फलाहार कार्यक्रम और रमजान में इफ्तार आयोजन इसी सोच का प्रतीक है। अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता है और सभी मिलकर विभिन्न पर्वों को एक साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक एकता और आपसी विश्वास और अधिक मजबूत होता है।
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- विभिन्न सामाजिक और महिला संगठनों से जुड़ी मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के व्यापारियों ने खुशी जताई । उन्हें बुके देकर बधाई दी। पडरौना नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई सतीश जिंदल की पत्नी मीनू जिंदल पडरौना नगर सहित कुशीनगर जिले में भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं साथ ही शिक्षा एवं महिला कल्याण कार्यों में सराहनीय सक्रियता रहती हैं। मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया, व्यापारी नेता सचिन चौरसिया,संजय मारोदिया, प्रदीप लोहिया, राजेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अभिषेक बंका, अभिषेक अग्रवाल, संजय टिंबड़ेवाल, नीरज बंका, दीप नारायण अग्रवाल, सांवर गोयल आदि मौजूद रहे।1
- कुशीनगर बुद्ध बिहार नगरी1
- कुशीनगर | जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कसया पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.505 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद साहनी (पश्चिमी चंपारण, बिहार) और राहुल कुमार (चतरा, झारखंड) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पूछताछ में बड़ा खुलासा: आरोपियों ने बताया कि वे अफीम खरीदकर उससे हेरोइन तैयार करते थे और फिर उसे महंगे दामों पर बेचते थे। दोनों आरोपी तैयार माल को बेचने के लिए कुशीनगर आए थे, जहां पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कानूनी कार्रवाई जारी: मामले में थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।1
- 5 करोड़ की हेरोइन को पुलिस ने पकड़ा - पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर को भी किया गिरफ्तार - कसया पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - 2.505 किलो अवैध हेरोइन बरामद - अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये - 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी जब्त - बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - अफीम से खुद बनाते थे हेरोइन - तस्कर ऊंचे दामों पर करते थे सप्लाई - NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने केस किया दर्ज - पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी - पुलिस अब पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी बाइट - केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर।2
- कुशीनगर, 04 अप्रैल। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा “स्कूल चलो अभियान 2026-27” का शुभारंभ आज वाराणसी स्थित कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कुशीनगर के विकास भवन सभागार में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विनय प्रकाश गोंड की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। सांसद विजय कुमार दुबे ने इस मौके पर सभी को संकल्प दिलाया कि जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में “स्कूल चलो अभियान 2026-27” के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वन्दिता श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० राम जियावन मौर्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- Post by Neeraj Saha Journalist1