logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी, प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी एवं जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र *राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़, नारनौल की कार्यकारिणी का विस्तार, चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी, प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी एवं जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र* राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़ द्वारा सैनी धर्मशाला, रेवाड़ी रोड, नारनौल में सम्मान एवं नियुक्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सैनी के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए मानसिंह सैनी एवं अशोक कटारिया को जिला उपाध्यक्ष, मोहर सिंह सैनी एवं रविंद्र सैनी को जिला सचिव तथा नरवर सिंह सैनी एवं राजू सैनी को जिला कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी ने समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश देते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले तथा महाराजा सूरसैनी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा का उद्देश्य केवल पद देना नहीं, बल्कि समाज को संगठित कर नई दिशा प्रदान करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी, जिला महासचिव विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह सैनी ट्रांसपोर्टर, जिला उपाध्यक्ष राजेश सैनी, मुकेश सैनी, मीडिया प्रभारी मुकेश सैनी एडवोकेट, जिला सचिव रघुवीर सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, हल्का उपाध्यक्ष सूबेसिंह, शेरसिंह, हल्का सचिव अभय सिंह, नांगल चौधरी हल्का अध्यक्ष बलवंत सैनी, हल्का महासचिव योगेश सैनी, हल्का उपाध्यक्ष खूबाराम सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।* इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बृजलाल (पूर्व सरपंच, लूणी अव्वल), अरुण सैनी उप प्रधान सैनी सभा, कमल सैनी कोषाध्यक्ष सैनी सभा, प्रेम मैनेजर, डॉ. हनुमान प्रसाद सैनी, मोहर सिंह, शेर सिंह, मास्टर सहदेव सैनी, सुरेंद्र एडवोकेट, गौतम सैनी, अशोक सैनी, निहाल सिंह, मनोज सैनी, रतन सैनी, रामकिशोर सैनी, शंकरलाल सैनी, भगवान दास सैनी, रमेश चंद्र सैनी, महावीर सैनी, सुंदरलाल सैनी, शैलेंद्र सैनी श्री श्याम Ac पॉइंट एवं मदनलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Dainik news Haryana live
Dainik news Haryana live
Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
16 hrs ago
f01dd91e-0340-4fab-8221-fd4af0c02145

चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी, प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी एवं जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र *राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़, नारनौल की कार्यकारिणी का विस्तार, चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी, प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी एवं जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र* राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़ द्वारा सैनी धर्मशाला, रेवाड़ी रोड, नारनौल में सम्मान एवं नियुक्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सैनी के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए मानसिंह सैनी एवं अशोक कटारिया को जिला उपाध्यक्ष, मोहर सिंह सैनी एवं रविंद्र सैनी को जिला सचिव तथा नरवर सिंह सैनी एवं राजू सैनी को जिला कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी ने समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश देते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले तथा महाराजा सूरसैनी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा का उद्देश्य केवल पद देना नहीं, बल्कि समाज को संगठित कर नई दिशा प्रदान करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित के कार्यों में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी, जिला महासचिव विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह सैनी ट्रांसपोर्टर, जिला उपाध्यक्ष राजेश सैनी, मुकेश सैनी, मीडिया प्रभारी मुकेश सैनी एडवोकेट, जिला सचिव रघुवीर सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, हल्का उपाध्यक्ष सूबेसिंह, शेरसिंह, हल्का सचिव अभय सिंह, नांगल चौधरी हल्का अध्यक्ष बलवंत सैनी, हल्का महासचिव योगेश सैनी, हल्का उपाध्यक्ष खूबाराम सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।* इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में बृजलाल (पूर्व सरपंच, लूणी अव्वल), अरुण सैनी उप प्रधान सैनी सभा, कमल सैनी कोषाध्यक्ष सैनी सभा, प्रेम मैनेजर, डॉ. हनुमान प्रसाद सैनी, मोहर सिंह, शेर सिंह, मास्टर सहदेव सैनी, सुरेंद्र एडवोकेट, गौतम सैनी, अशोक सैनी, निहाल सिंह, मनोज सैनी, रतन सैनी, रामकिशोर सैनी, शंकरलाल सैनी, भगवान दास सैनी, रमेश चंद्र सैनी, महावीर सैनी, सुंदरलाल सैनी, शैलेंद्र सैनी श्री श्याम Ac पॉइंट एवं मदनलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डॉ. भूपसिंह सिंह ने 37 साल की सेवा पूरी कर लिया रिटायरमेंट, जिला अस्पताल को की डेढ़ टन एसी की भेंट* *बहरोड़:* बहरोड़ कस्बे के जागुवास निवासी डॉ. भूपसिंह ने मेडिकल विभाग में 37 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उन्होंने जिला अस्पताल बहरोड़ में लगभग 7 वर्ष तक सेवाएं देकर हजारों मरीजों का उपचार किया। लंबे सेवा काल में डॉ. सिंह अपने सरल स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण आमजन में काफी लोकप्रिय रहे। सेवा निवृत्ति के अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल को ईसीजी मशीन और दो एसी दान किए। साथ ही विदाई समारोह पर डेढ़ टन का एसी भी जिला अस्पताल को भेंट करेंगे। उनके इस सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिला अस्पताल परिसर में आयोजित विदाई समारोह में साथी डॉक्टरों, स्टाफ और आमजन ने डॉ. सिंह को भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके सेवा भाव और समाजसेवा की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. भूपसिंह ने अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में निस्वार्थ भाव से सेवा की है। रिटायरमेंट के बाद भी वे समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों में सेवाएं देंगे।
    2
    डॉ. भूपसिंह सिंह ने 37 साल की सेवा पूरी कर लिया रिटायरमेंट, जिला अस्पताल को की डेढ़ टन  एसी की भेंट*
*बहरोड़:* बहरोड़ कस्बे के जागुवास निवासी डॉ. भूपसिंह ने मेडिकल विभाग में 37 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उन्होंने जिला अस्पताल बहरोड़ में लगभग 7 वर्ष तक सेवाएं देकर हजारों मरीजों का उपचार किया।
लंबे सेवा काल में डॉ. सिंह अपने सरल स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण आमजन में काफी लोकप्रिय रहे। सेवा निवृत्ति के अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल को ईसीजी मशीन और दो एसी दान किए। साथ ही विदाई समारोह पर डेढ़ टन का एसी भी जिला अस्पताल को भेंट करेंगे। उनके इस सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
जिला अस्पताल परिसर में आयोजित विदाई समारोह में साथी डॉक्टरों, स्टाफ और आमजन ने डॉ. सिंह को भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके सेवा भाव और समाजसेवा की सराहना की।
ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. भूपसिंह  ने अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में निस्वार्थ भाव से सेवा की है। रिटायरमेंट के बाद भी वे समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों में सेवाएं देंगे।
    user_NARESH Kumar Khanna
    NARESH Kumar Khanna
    Local News Reporter बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस
    1
    जलियांवाला बाग के प्रतिशोध की अमर गाथा Shaheed Udham Singh Shaheedi दिवस
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।
    3
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क का अपमान कैसे सहेगा हिन्दुस्तान 
जिन अधिकारियों ने ये किया है उस पर कार्रवाई हो।
    user_Jagdish Jailwal
    Jagdish Jailwal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट #हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी #पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ #भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण
    1
    #भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
#हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी
#पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ
#भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण



#भिवानी में सुरु हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
#हनुमान जोहड़ी धाम में 4000 पौधे लगाकर बनाया जायेगा #वन क्षेत्र वन में कृत्रिम नदी भी बनाई जाएगी
#पौधा रोपण के साथ प्रोजेक्ट का हुआ शुभारम्भ
#भिवानी जिले में अभी तक 35000 पौधे लगाए जा चुके है : पवन कुमार CJM एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
    1
    कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला

कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला
    user_Jitender Bhardwaj
    Jitender Bhardwaj
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • भिवानी ब्रेकिंग भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान
    4
    भिवानी ब्रेकिंग 
भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को बॉम से उड़ाने की धमकी 
भिवानी माननीय सेशन जज को मेल पर मिली धमकी 
भिवानी पुलिस अलर्ट मॉड में 
डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ भिवानी, डॉग स्क्वाड, कमांडो वह बम डिस्पोजल टीम ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर में चलाया सर्च अभियान 
चप्पे चप्पे पर भिवानी में पुलिस तैनात 
डीएसपी अनुप कुमार का कहना पुलिस ने हर जगह किया सर्च अभियान
    user_Narender
    Narender
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • "IESL को बड़ा झटका!" "जिला रजिस्ट्रार का ऐतिहासिक फैसला" "पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल | वोट का अधिकार वापस" हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग (HESL) मामले में जिला रजिस्ट्रार, रोहतक ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 पूर्व सैनिकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई को रद्द कर दिया है। ✅ सदस्यता बहाल ✅ वोट देने का अधिकार वापस ✅ नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश ✅ चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी करने का आदेश
    1
    "IESL को बड़ा झटका!"
"जिला रजिस्ट्रार का ऐतिहासिक फैसला"
"पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल | वोट का अधिकार वापस"
हरियाणा एक्स-सर्विसमैन लीग (HESL) मामले में जिला रजिस्ट्रार, रोहतक ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 पूर्व सैनिकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई को रद्द कर दिया है।
✅ सदस्यता बहाल
✅ वोट देने का अधिकार वापस
✅ नाम दोबारा वोटर लिस्ट में शामिल करने के निर्देश
✅ चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी करने का आदेश
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • कोटपुतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अपार जोष व उत्साह के साथ किया जा रहा हैं। मुख्य समारोह का आयोजन फौजावाली स्कूल के पास स्थित मानवी मैरीज गार्डन में होगा। विधायक प्रतिनिधि करण पटेल ने बताया कि इस मौके पर विषाल कार्यकर्ता सम्मेलन व सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया हैं। इस मौके पर विषाल भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर विषाल टैण्ट लगाया गया हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक पटेल राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेष मंदिर व चुंगी नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर कोटपूतली पहुंचेगें। रास्ते में उनका कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर, शाहपुरा, अलवर तिराहा, पावटा, रघुनाथपुरा, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा। विधायक पटेल यहां के राजकीय एलबीएस पी जी महाविधालय स्थित लोकप्रिय किसान नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री स्व. राजेष पायलट, मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले, नगर परिषद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व पूर्व विधायक स्व. मुक्ति लाल मोदी एवं अग्रसेन सर्किल स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेगें। मार्ग पर उनका विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। साथ ही अग्रसेन सर्किल पर भी पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। विधायक पटेल के जन्मदिवस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल हैं। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि विधायक पटेल को बधाई देने के लिये मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेगें। मुख्य चौराहे पर होगा भव्य स्वागत :- पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुये बताया कि विधायक पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मण्डल के तत्वाधान में मुख्य चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। साथ ही सेवा पखवाड़े के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड नं. 31 में शनिवार शाम 07.30 से 09 बजे तक संगीतमय श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम धुनि संध्या एवं श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी होगा।
    1
    कोटपुतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अपार जोष व उत्साह के साथ किया जा रहा हैं। मुख्य समारोह का आयोजन फौजावाली स्कूल के पास स्थित मानवी मैरीज गार्डन में होगा। विधायक प्रतिनिधि करण पटेल ने बताया कि इस मौके पर विषाल कार्यकर्ता सम्मेलन व सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया हैं। इस मौके पर विषाल भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर विषाल टैण्ट लगाया गया हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक पटेल राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेष मंदिर व चुंगी नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर कोटपूतली पहुंचेगें। रास्ते में उनका कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर, शाहपुरा, अलवर तिराहा, पावटा, रघुनाथपुरा, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा। विधायक पटेल यहां के राजकीय एलबीएस पी जी महाविधालय स्थित लोकप्रिय किसान नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री स्व. राजेष पायलट, मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले, नगर परिषद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व पूर्व विधायक स्व. मुक्ति लाल मोदी एवं अग्रसेन सर्किल स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेगें। मार्ग पर उनका विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। साथ ही अग्रसेन सर्किल पर भी पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। विधायक पटेल के जन्मदिवस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल हैं। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि विधायक पटेल को बधाई देने के लिये मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेगें। 

मुख्य चौराहे पर होगा भव्य स्वागत :- पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुये बताया कि विधायक पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मण्डल के तत्वाधान में मुख्य चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। साथ ही सेवा पखवाड़े के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड नं. 31 में शनिवार शाम 07.30 से 09 बजे तक संगीतमय श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम धुनि संध्या एवं श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी होगा।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान सूरजगढ़। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में समिति के सदस्यों ने मृतक के शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस और समिति ने आमजन से शिनाख्त कराने की अपील की। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र सुरेश (25 वर्ष), निवासी कासनी, जाति मेघवाल के रूप में की। पहचान होने के बाद परिजन सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल और पुलिस थाना सूरजगढ़ पहुंचे तथा पुलिस को आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान
कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान
सूरजगढ़। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे।
पुलिस प्रशासन की निगरानी में समिति के सदस्यों ने मृतक के शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस और समिति ने आमजन से शिनाख्त कराने की अपील की।
शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र सुरेश (25 वर्ष), निवासी कासनी, जाति मेघवाल के रूप में की। पहचान होने के बाद परिजन सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल और पुलिस थाना सूरजगढ़ पहुंचे तथा पुलिस को आवश्यक जानकारी दी।
पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.