logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सख्त तेवर में SSP कुंवर अनुपम सिंह, अपराधियों पर शिकंजा, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जौनपुर। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद कानून-व्यवस्था में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर अब जमीन पर साफ नजर आने लगा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से कई शातिर अपराधी या तो गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं या फिर जनपद छोड़ने को मजबूर हुए हैं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में बढ़ी पुलिस सक्रियता और सघन चेकिंग अभियान के चलते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण होता दिख रहा है। वहीं, विभागीय स्तर पर भी सख्ती बरती जा रही है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के साथ ही निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है। एसएसपी की कार्यशैली का असर आमजन में भी देखने को मिल रहा है। लोग स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि अपराधियों में पुलिस का खौफ बना हुआ है। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि जनपद में अपराध मुक्त वातावरण बनाए रखना प्राथमिकता है। जनता की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। #jaunpuruttarpradesh #जौनपुर #पुलिस #jaunpur #police #jaunpurnews #jaunpurpolice #abishkikhabar UP Police Jaunpur Police

2 hrs ago
user_Rahat time's
Rahat time's
Lawyer मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
44dceb67-88c6-4f16-9164-677298773559

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by The Live
    1
    Post by The Live
    user_The Live
    The Live
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • Post by Rahat time's
    1
    Post by Rahat time's
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Lawyer मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Suryaprakash maurya
    1
    Post by Suryaprakash maurya
    user_Suryaprakash maurya
    Suryaprakash maurya
    Electrician मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Anupam tiwari
    1
    Post by Anupam tiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Amit Agrahari
    1
    Post by Amit Agrahari
    user_Amit Agrahari
    Amit Agrahari
    Newsstand जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला परिजनों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो एक सिपाही आक्रोशित हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोषी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    1
    जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला परिजनों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला विरोध करती नजर आ रही है।
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो एक सिपाही आक्रोशित हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोषी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    user_Lokwani Times
    Lokwani Times
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by The Live
    1
    Post by The Live
    user_The Live
    The Live
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.