logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*'गेहूं माफिया' पर SDM का सर्जिकल स्ट्राइक, बिचौलियों का सिंडिकेट टूटने की कगार पर, 1500 बोरी जब्त* घाटमपुर, कानपुर नगर। घाटमपुर तहसील में सरकारी गेहूं खरीद में सालों से सक्रिय 'गेहूं माफिया' पर SDM अविचल प्रताप सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। तहसीलदार अंकिता पाठक के साथ मिलकर की गई लगातार छापेमारी से बिचौलियों का पूरा सिंडिकेट टूटने की कगार पर पहुंच गया है। प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर तहसील क्षेत्र के गढ़ाथा, अमिरतेपुर और घुघुवा गांव में तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक समेत करीब 1500 सरकारी बोरियों में भरा गेहूं बरामद किया गया है। सभी बोरियों को सिलाई मशीन से सिला गया था और खरीद केंद्रों तक भेजने की तैयारी थी। *ट्रक में लोड हो रहा था माल, मौके पर दबोचा* छापेमारी के दौरान एक जगह ट्रक में बोरियां लादी जा रही थीं। SDM ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर घाटमपुर मंडी समिति में खड़ा करा दिया। जब्त गेहूं को भी प्रशासन ने सील कर दिया है। *12 बिचौलियों के नाम उजागर, केंद्र प्रभारियों से मिलीभगत* SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में 12 बिचौलियों के नाम सामने आए हैं। यह पूरा सिंडिकेट खरीद केंद्र प्रभारियों से साठगांठ करके किसानों से औने-पौने दामों पर गेहूं खरीदता था। फिर उसी गेहूं को सरकारी रेट पर खरीद केंद्रों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह गोरखधंधा कई वर्षों से एक संगठित ग्रुप के रूप में चल रहा था। बिचौलिए ग्रुप बनाकर सस्ते दामों पर अनाज खरीदते और केंद्रों पर बेच देते थे। इससे सीधे किसानों का नुकसान हो रहा था। *तीनों गांवों में चल रहा था पैकिंग का काम* जांच में सामने आया कि गढ़ाथा, घुघुवा और अमिरतेपुर तीनों जगहों पर एक साथ बोरियों में गेहूं की पैकिंग की जा रही थी। सभी ठिकानों से गेहूं को कब्जे में ले लिया गया है। SDM का कहना है कि खरीद केंद्रों में सक्रिय इस पूरे नेक्सस का खुलासा किया जाएगा। *SDM बोले: एक भी दोषी नहीं बचेगा* घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने कहा, "बिचौलियों के पूरे सिंडिकेट की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में अब तक 12 नाम सामने आए हैं। किसानों का हक मारने वाले इस गिरोह का पूरी तरह भंडाफोड़ किया जाएगा। *दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।"* तहसील प्रशासन अब यह पता लगा रहा है कि इस सिंडिकेट में कौन-कौन से खरीद केंद्र प्रभारी शामिल थे और पैसों का लेनदेन कैसे होता था। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही अनाज खरीद और बिक्री के इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाएगा।.SDM की इस कार्रवाई के बाद इलाके के बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। वहीं किसानों ने प्रशासन की इस सख्ती का स्वागत किया है। उन्हें उम्मीद है कि अब उनकी फसल का वाजिब दाम मिल सकेगा।

12 hrs ago
user_Vipin patrkaar G.t.m
Vipin patrkaar G.t.m
पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Media Prabhari
    1
    Post by Media Prabhari
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Salesperson कानपुर नगर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दबंगो ने परिवार सहित गर्भवती महिला से की मारपीट, मारपीट के दौरान महिला के पेट मे मारी लात, यूपी,कानपुर नगर -- गाडी निकालने को लेकर पडोसीयों मे हुआ विवाद आरोप, मारपीट के दौरान दबंगो ने महिला के पेट मे मारी लात आरोप-पाँच महीने का गर्भपात (मिसकैरिज) होने से महिला की हालत बिगडी बर्रा थाना क्षेत्र के कच्ची बस्ती का मामला 8090043530
    1
    दबंगो ने परिवार सहित गर्भवती महिला से की मारपीट, मारपीट के दौरान महिला के पेट मे मारी लात,  
यूपी,कानपुर नगर -- गाडी निकालने को लेकर पडोसीयों मे हुआ विवाद 
आरोप, मारपीट के दौरान दबंगो ने महिला के पेट मे मारी लात आरोप-पाँच महीने का गर्भपात (मिसकैरिज) होने से महिला की हालत बिगडी बर्रा थाना क्षेत्र के कच्ची बस्ती का मामला 8090043530
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज जाजमऊ ब्रेकिंग न्यूज जाजमऊ चौराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान खींची गई लक्ष्मण रेखा
    4
    कानपुर नगर ब्रेकिंग न्यूज 
जाजमऊ ब्रेकिंग न्यूज  
जाजमऊ चौराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
खींची गई लक्ष्मण रेखा
    user_Manas Mishra
    Manas Mishra
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, उत्तर प्रदेश यातायत विभाग ध्यान दें आपके हर क्षेत्र में बिना परमिट के बिना फिटनेस के अधिकांश ऐसी गाड़ियां हैं जो अवैध रूप से दौड़ रही है जैसे जूस निकालने वाली गन्ने की मशीन और शादी विवाह में चलने वाली पिकअप गाड़ियां डीजे साउंड की गाड़ियां अधिकांश रूप से चार पहिया बिना फिटनेस की गाड़ियां और भी कई अधिकांश गाड़ियां दुर्घटना या समस्या होने पर जिम्मेदार कौन होगा ऐसा ही एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि कल दिनांक रात्रि 12 बजाकर 48 रूमा पुल के ऊपर रोड पर बेखौफ अनियंत्रित दौड़ते हुए नजर आ रही है नमस्कार आप देख रहे है वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र न्यूज़ कानपुर से संवाददाता पत्रकार दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किसी राहगीर ने बनाकर वीडियो प्रकाशित कर दिया और यह बताने का प्रयास किया है कि शादी विवाह में चलने वाली पिकअप गाड़ियां बिना नंबर, प्लेट के बिना लाइसेंस के और लोडिंग गाड़ियां और तेज साउंड ध्वनि प्रदूषण करते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है किसकी मेहरबानी की वजह से अनियंत्रित होकर के रोड पर आते जाते देखी गई है अतः यातायात विभाग ध्यान दें पेट्रोल डीजल या बैटरी से चलने वाली कोई भी वाहन जो रोड पर चलने वाली जो भी अधिकांश गाड़ियां हैं उनमें नंबर प्लेट होना अनिवार्य होता है क्या डीजे लाइट में जो पिकअप गाड़ियां होती हैं उनमें नंबर प्लेट होना अनिवार्य नहीं होता है और दुर्घटना होने पर क्या किसी भी तरह की समस्या होने पर इसका जिम्मेदार कौन होगा अतः यातायात विभाग ध्यान दें रोड पर जितने भी अवैध रूप से जो गाड़ियां चल रही है उसे पर एक बार विचार किया जाए क्योंकि बिना परमिट के बिना फिटनेस के रोड पर अवैध रूप से जो गाड़ियां दौड़ रही है अनियंत्रित होकर के दुर्घटना होने पर इसका जिम्मेदार कौन होगा
    1
    कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़,
उत्तर प्रदेश यातायत विभाग ध्यान दें आपके हर क्षेत्र में बिना परमिट के बिना फिटनेस के अधिकांश ऐसी गाड़ियां हैं जो अवैध रूप से दौड़   रही है जैसे जूस निकालने वाली गन्ने की मशीन और शादी विवाह में चलने वाली पिकअप गाड़ियां डीजे साउंड की गाड़ियां अधिकांश रूप से चार पहिया बिना फिटनेस की गाड़ियां और भी कई अधिकांश गाड़ियां दुर्घटना या समस्या होने पर  जिम्मेदार कौन होगा ऐसा ही एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि कल दिनांक रात्रि 12 बजाकर 48 रूमा पुल के ऊपर  रोड पर बेखौफ अनियंत्रित दौड़ते हुए नजर आ रही है 
नमस्कार आप देख रहे है वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र  न्यूज़ कानपुर से संवाददाता पत्रकार दिनकर जी की रिपोर्ट जैसा की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किसी राहगीर ने बनाकर वीडियो प्रकाशित कर दिया और यह बताने का प्रयास किया है कि शादी विवाह में चलने वाली पिकअप गाड़ियां बिना नंबर, प्लेट के बिना लाइसेंस के और लोडिंग गाड़ियां   और तेज साउंड ध्वनि प्रदूषण करते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है किसकी मेहरबानी की वजह से अनियंत्रित होकर के रोड पर आते जाते देखी गई है अतः यातायात विभाग ध्यान दें पेट्रोल डीजल या बैटरी से चलने वाली कोई भी वाहन जो रोड पर चलने वाली जो भी अधिकांश गाड़ियां हैं उनमें नंबर प्लेट होना अनिवार्य होता है क्या डीजे लाइट में जो पिकअप गाड़ियां होती हैं उनमें नंबर प्लेट होना अनिवार्य नहीं होता है और दुर्घटना होने पर क्या किसी भी तरह की समस्या होने पर इसका जिम्मेदार कौन होगा अतः यातायात विभाग ध्यान दें रोड पर जितने भी अवैध रूप से जो गाड़ियां चल रही है उसे पर एक बार विचार किया जाए क्योंकि बिना परमिट के बिना फिटनेस के रोड पर अवैध रूप से जो गाड़ियां दौड़ रही है अनियंत्रित होकर के दुर्घटना होने पर इसका जिम्मेदार कौन होगा
    user_Sri Dinkar jee
    Sri Dinkar jee
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Carvaan mathmatics class -5th exercise - 5(e)LCM for prime factor and division method.
    1
    Carvaan mathmatics class -5th exercise - 5(e)LCM for prime factor and division method.
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Anoop Nishad Kanpur
    1
    Post by Anoop Nishad Kanpur
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Media Prabhari
    1
    Post by Media Prabhari
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Salesperson कानपुर नगर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कानपुर ब्रेकिंग... नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर पोस्ट ऑफिस के सामने बने मकान में लगी भीषण आग मौके पुलिस बल मौजूद फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना ।
    1
    कानपुर ब्रेकिंग...
नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर पोस्ट ऑफिस के सामने बने मकान में लगी भीषण आग मौके पुलिस बल मौजूद फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना ।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • चांदी के बिस्किट व 23000 रुपए के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार तीनों तस्कर कासगंज जिले के है
    2
    चांदी के बिस्किट व 23000 रुपए के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
तीनों तस्कर कासगंज जिले के है
    user_Manas Mishra
    Manas Mishra
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.