DCM से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा महराजगंज, 11 मई। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शिकारपुर से सिंदुरिया मार्ग पर चलती DCM से गिरने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना घुघली पुलिस को रविवार सुबह करीब 10:45 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि शिकारपुर से सिंदुरिया जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति DCM से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक संजय कुशवाहा एवं उपनिरीक्षक हरि प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक की पहचान राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय मोहित यादव निवासी ग्राम सेमरा राजा, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि राजेश यादव DCM पर बैठकर काम पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती गाड़ी से सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने DCM को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फौती सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- महाराजगंज में लोहरौली से कड़जा मार्ग पर कई वर्षों से टूटा पुल आखिरकार बन रहा है। इंडिया पावर न्यूज़ की खबर का संज्ञान लेते हुए PWD ने पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी।1
- उत्तर प्रदेश के पनियरा में भारत गैस की गंभीर किल्लत से स्थानीय लोग जूझ रहे हैं। ग्राहकों को 2-3 दिन लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रही, जिसकी वजह कालाबाजारी बताई जा रही है।1
- फर्जी रेप केस की धमकी देकर वसूली करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, फर्जी रेप केस की धमकी देकर वसूली करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई महराजगंज। जनपद महराजगंज की सिंदुरिया थाना पुलिस ने फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने एक व्यक्ति को झूठे रेप मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे 40 हजार रुपये की वसूली की थी। इतना ही नहीं, महिला लगातार पीड़ित पर दबाव बनाते हुए दोबारा 1-1 लाख रुपये की मांग कर रही थी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5,200 रुपये नकद, जेवरात तथा एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। उसके विरुद्ध घुघली और सिंदुरिया थानों में कुल तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सिंदुरिया थाना पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और वसूली जैसे मामलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1
- महाराजगंज के फरेंदा तहसील में एसडीएम कोर्ट के रोक आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जारी रहा। इसकी शिकायत करने वाले भाजपा नेता बम भोले मौर्य को पुरन्दरपुर पुलिस ने 5 घंटे तक लॉकअप में रखा और फिर शांति भंग में चालान कर दिया। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली और अदालत के आदेशों के पालन पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।4
- पीपीगंज थाने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड हटाया गया; मुंशी निलंबित गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थाने में तैनात एक होमगार्ड का पासपोर्ट सत्यापन रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच बैठा दी और शुरुआती जांच में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में थाना कार्यालय के भीतर एक होमगार्ड को कथित रूप से रुपये लेते हुए देखा जा रहा है। आरोप है कि पासपोर्ट रिपोर्ट, चरित्र सत्यापन और अन्य पुलिस संबंधी कार्यों के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जांच के दौरान सामने आया कि पीपीगंज थाने में तैनात होमगार्ड सुनील कुमार को ऐसे कार्यों में लगाया गया था, जबकि यह जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों की होती है। आरोप यह भी है कि थाने में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा छोटे कर्मचारियों और बिचौलियों के माध्यम से धन उगाही कराई जाती थी, ताकि सीधे तौर पर रिश्वत लेने के आरोप से बचा जा सके। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी स्तर से कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर मुंशी सूर्यकांत भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं आरोपी होमगार्ड सुनील कुमार को थाने से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराई जा रही है। वायरल वीडियो की सत्यता, अवैध वसूली के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।2
- महराजगंज के ललाईन पैसिया में गोरखपुर-सोनौली मुख्य मार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से लैस ANS CrossFit Gym का भव्य उद्घाटन किया गया। अब युवाओं को बेहतर फिटनेस ट्रेनिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिम में कार्डियो मशीन, वेट ट्रेनिंग और प्रोफेशनल ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही 30 जून तक मेंबरशिप पर खास ऑफर भी दिया जा रहा है। . Maharajganj News1
- वैश्विक परिस्थितियां जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक सोने की विक्री प्रतिबंधित रहेगी - अंशुमान बंका आपको बता दें कि बीते दिन नरेंद्र मोदी द्वारा खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के वजह से हो रहे कई चीजों के किल्लत के बीच देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीद न करने को लेकर अपील की गई जिसके बाद आज नगर पडरौना के समाजसेवी व स्वर्ण व्यवसाई अंशुमान बंका ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री के बातों का सम्मान करते हुए वैश्विक परिस्थितियां जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक लक्ष्मी नारायण द ज्वैलरी शॉप पर सोने की विक्री प्रतिबंधित रखने का व्यक्तिगत साहसिक निर्णय लिया है। #padrauana #kushinagar #PMModi #pdcitymall #lakshminarayanthejwailaryshop1
- महराजगंज के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक! 10 ब्लॉकों में शुरू होंगी Smart Classes | PMJVK योजना महराजगंज जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में जल्द Smart Class शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 10 ब्लॉकों में चयनित स्कूलों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाएगा। जानिए पूरी खबर। 📍 ऐसी ही लोकल खबरों के लिए Subscribe करें AAPAN MAHARAJGANJ . #Maharajganj #SmartClass #EducationNews #UPNews #MaharajganjNews || Maharajganj News || Maharajganj || education News1