Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम मोड़ी में सिलेंडर में लगी आग, 112 टीम ने पाया काबू आगर मालवा - जिले के ग्राम मोड़ी में एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 वाहन मौके पर पहुंचा। 112 के पायलट शहजाद मंसूरी एवं एएसआई अनिल शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में घर में रखा सामान प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जावेद खान पत्रकार
ग्राम मोड़ी में सिलेंडर में लगी आग, 112 टीम ने पाया काबू आगर मालवा - जिले के ग्राम मोड़ी में एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 वाहन मौके पर पहुंचा। 112 के पायलट शहजाद मंसूरी एवं एएसआई अनिल शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में घर में रखा सामान प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जन विश्वास के लिए संकल्पित मध्य प्रदेश सरकार छिन्दवाड़ा से किया1
- गैस सिलेंडर में लगी आग, 112 टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला सुसनेर के समीप ग्राम मोडी में शुक्रवार सुबह एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। घर में लगी हल्की-फुल्की आग को भी टीम ने बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना का आग बुझाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें 112 टीम द्वारा सिलेंडर में लगी आग को बुझाते हुए देखा जा सकता है। 📍 स्थान: ग्राम मोडी, सुसनेर के समीप 🕗 समय: शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे 🚨 112 टीम: पायलट शहजाद मंसूरी एवं एएसआई अनिल शर्मा 👇 वीडियो पूरा देखें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। हर खबर, आपके साथ ❤️ आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। 🔖 Hashtags #Susner #Moodi #GasCylinder #CylinderFire #FireNews #112 #MPNews #MadhyaPradesh #SusnerNews #BreakingNews #FireIncident #LatestNews #ViralVideo #NewsUpdate #LocalNews #HindiNews 🏷️ YouTube Tags सुसनेर न्यूज़, Susner News, मोडी न्यूज़, Modi News, ग्राम मोडी, सिलेंडर में आग, गैस सिलेंडर में आग, सिलेंडर आग वीडियो, गैस सिलेंडर आग वीडियो, 112 टीम, 112 पुलिस, आग बुझाने का वीडियो, MP News, Madhya Pradesh News, Susner, Susner Breaking News, Breaking News, Hindi News, Local News, Viral Video, Latest News, Fire News, Gas Cylinder Fire 📌 Pinned Comment आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए चैनल को SUBSCRIBE करें 🔔 और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें। ❤️1
- नगर में शिव शक्ति कावड़ कलश यात्रा के लिए आज निमंत्रण पत्र जन सम्पर्क करेगी समीति सुसनेर नगर में शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा 22अगस्त को कल निकलेगी जिसके लिए आज नगर वासियों से निवेदन के साथ निमंत्रण पत्र जन सम्पर्क करेगी समीति के कई वार्डों के साथ पूरे नगर में घूमेगी टोली साथ ही कई जनप्रतिनिधि को अपनी ओर से कई जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- सुसनेर: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुए एलकार सिंह, पुलिस ने खेजड़ी का खेडा से जब्त की बोलोर गाड़ी, 1 मददगार गिरफ्तार मगरिया जोड़ पर हुए अपहरण के मामले में स्थानीय पुलिस को 24 घन्टे की भीतर ही बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार शाम 5 बजे थाने से टीआई अनिल मालवीय ने जानकारी दी कि पुलिस दबिश के दौरान आरोपी अपहरण किए गए युवक एलकार सिंह को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एलकार सिंह को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।1
- सड़क किनारे लगे ठेले हटाने के निर्देश,मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी ने दुकानदारों को दी समझाइश शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में गुरुवार शाम करीब 6 बजे मोहन बड़ोदिया बस स्टैंड एवं आगर-सारंगपुर मार्ग पर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले ठेला व्यवसायियों और दुकानदारों को मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने सड़क से दूरी बनाकर दुकान लगाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि सड़क किनारे या दुकानों के सामने ठेले लगाने से आवागमन बाधित होता है और जाम की स्थिति निर्मित होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि ठेले सड़क से पर्याप्त दूरी पर लगाए जाएं, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक सड़क पर खड़े न हों और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने सभी व्यवसायियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की तथा सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए।1
- ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,1
- बड़ोद 20 अगस्त बाइक कांवड़ यात्रियों का नगर में भव्य स्वागत, पुलिस ने किया स्वागत-सम्मान बड़ोद (आगर ) सावन माह के अवसर पर तनोड़िया से डग के समीप स्थित बाबा कायावरणेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जा रही बाइक कांवड़ यात्रा का बड़ोद नगर में पुलिस थाना बड़ोद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों के नगर में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने पुष्पवर्षा कर एवं फल वितरित कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस सहित पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बाइक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। वहीं, अपने निवास पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी ने भी कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं के स्वागत से नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।4
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किलस पार्क1
- शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा के मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक हुई संपन्न जानकारी के अनुसार सुसनेर नगर में 22 अगस्त को निकलने वाली शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा की मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला सुसनेर मालीपुर स्थिति में हुई संपन्न जिसमें राणा चितरंजन सिंह मोहन कनोडिया राकेश कनोडिया पवन मंडावर दीपक भावसार छोटू गुर्जर कैलाश माली घनश्याम माली दीपक माली नेमीचंद माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और व्यवस्था के बारे में सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंप गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1