सतर्क रिक्रूट कांस्टेबलों की तत्परता से समय पर मिली चिकित्सा सहायता। NIU देहरादून NIU ✍️ आज प्रातः लगभग 07:30 बजे दक्षिण काली मंदिर के सामने ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रिक्रूट कांस्टेबल पवन सिंह नेगी एवं रिक्रूट कांस्टेबल चंद्र प्रकाश धस्माना ने देखा कि एक कार चालक ने अचानक अपनी कार को अनियंत्रित अवस्था में पुलिया के किनारे रोक दिया। दोनों जवान तुरंत मौके पर पहुंचे तो कार में मौजूद महिला ने बताया कि उसके पति के सीने में अचानक तेज दर्द उठा है और उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई है। मौके पर देखा गया कि व्यक्ति अचेत अवस्था में था, सांस लेने में कठिनाई हो रही थी तथा लगातार उल्टियां हो रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिक्रूट कांस्टेबल पवन सिंह नेगी ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। वहीं दोनों रिक्रूट कांस्टेबलों ने बिना समय गंवाए मरीज को चंडी चौकी के समीप स्थित अस्थायी कांवड़ मेला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार (First Aid) देने के बाद जांच में मरीज की पल्स रेट अत्यंत कम पाई गई। चिकित्सकों ने तत्काल बेहतर उपचार हेतु कांवड़ मेला अस्पताल की एंबुलेंस से मरीज को जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर कर दिया। महिला ने भावुक होकर बताया कि यदि पुलिसकर्मियों ने समय पर सहायता नहीं की होती तो उसके पति की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। उन्होंने हरिद्वार पुलिस के दोनों रिक्रूट कांस्टेबलों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता और मानवता की सराहना की।
सतर्क रिक्रूट कांस्टेबलों की तत्परता से समय पर मिली चिकित्सा सहायता। NIU देहरादून NIU ✍️ आज प्रातः लगभग 07:30 बजे दक्षिण काली मंदिर के सामने ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रिक्रूट कांस्टेबल पवन सिंह नेगी एवं रिक्रूट कांस्टेबल चंद्र प्रकाश धस्माना ने देखा कि एक कार चालक ने अचानक अपनी कार को अनियंत्रित अवस्था में पुलिया के किनारे रोक दिया। दोनों जवान तुरंत मौके पर पहुंचे तो कार में मौजूद महिला ने बताया कि उसके पति के सीने में अचानक तेज दर्द उठा है और उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई है। मौके पर देखा गया कि व्यक्ति अचेत अवस्था में था, सांस लेने में कठिनाई हो रही थी तथा लगातार उल्टियां हो रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिक्रूट
कांस्टेबल पवन सिंह नेगी ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। वहीं दोनों रिक्रूट कांस्टेबलों ने बिना समय गंवाए मरीज को चंडी चौकी के समीप स्थित अस्थायी कांवड़ मेला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार (First Aid) देने के बाद जांच में मरीज की पल्स रेट अत्यंत कम पाई गई। चिकित्सकों ने तत्काल बेहतर उपचार हेतु कांवड़ मेला अस्पताल की एंबुलेंस से मरीज को जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर कर दिया। महिला ने भावुक होकर बताया कि यदि पुलिसकर्मियों ने समय पर सहायता नहीं की होती तो उसके पति की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। उन्होंने हरिद्वार पुलिस के दोनों रिक्रूट कांस्टेबलों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता और मानवता की सराहना की।
- सबसे जूनियर सहायक अल्पसंख्यक अधिकारी श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून में नियमों के विरुद्ध जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बनाए जाने का मैं विरोध करता हूँ। क्योंकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कर्मचारी मोहसिन खान की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में इनकी भूमिका की सीबी-सीआईडी जाँच चल रही है तथा यह मामला माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल में भी चल रहा है। ओर इनको अल्पसंख्यक आयोग में सचिव बनाने की बात भी चल रही है साथ ही इनकी ग्रेड पे ₹2800 है, जबकि संबंधित पद के लिए ₹5400 ग्रेड पे होना आवश्यक है। यह नियुक्ति अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ सहायकों के साथ अन्याय एवं उनका अपमान है और अल्पसंख्यक समाज का भी अपमान है। माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को ध्यान में रखते हुए श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून में तैनात न रखा जाए तथा इस मामले में नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाए।1
- हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास लगातार विकास कार्यों में जुटी है हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत1
- करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार 🚨 The Aman Times | देहरादून 🚔 ऑपरेशन प्रहार: करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार एसएसपी देहरादून के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की भूमि हड़पने की साजिश में शामिल फरार आरोपी राजकमल को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 10 वर्ष पहले मृत व्यक्ति के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित पावर ऑफ अटॉर्नी/दस्तावेज तैयार किए और उन्हीं के आधार पर वादी की करोड़ों की संपत्ति पर स्टे लेने का प्रयास किया। इस मामले में मुख्य अभियुक्ता बबीता देवी को दून पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।1