logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

के.बी. कॉलेज बेरमो में खेलो इंडिया संवाद 2026 का आयोजन के.बी. कॉलेज बेरमो में खेलो इंडिया संवाद 2026 का आयोजन बेरमो, 27 अगस्त 2026। बोकारो जिले में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), के.बी. कॉलेज, बेरमो की मेजबानी में गुरुवार को खेलो इंडिया संवाद 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण ने की, जबकि नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जंतु शास्त्र सभागार में विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण, विशिष्ट अतिथि प्रो. इंचार्ज प्रो. गोपाल प्रजापति, जिला युवा अधिकारी, माय भारत बोकारो श्री गौरव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री पंकज, स्पोर्ट्स आइकन एवं आर्चरी खिलाड़ी श्री समीर बौरी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री विनोद कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रसारित किया गया और सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश डॉ. प्रभाकर कुमार ने कराया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए खेल, शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के तकनीकी सलाहकार बीसीए विभाग के प्रो. पी.पी. कुशवाहा तथा तकनीकी सहायक श्री सुमीत सिंह रहे। आयोजन सचिव-1 डॉ. वासुदेव प्रजापति एवं आयोजन सचिव-2 डॉ. व्यास कुमार ने आयोजन की जिम्मेदारियां संभालीं। उद्घाटन सत्र का मंच संचालन डॉ. वासुदेव प्रजापति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. इंचार्ज प्रो. गोपाल प्रजापति ने किया। प्रधानमंत्री के संबोधन में खेल और युवा शक्ति पर जोर उद्घाटन सत्र के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया। खेलो इंडिया संवाद 2026 के तहत प्रधानमंत्री ने युवाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशा मुक्त भारत जैसे पांच प्रमुख विषयों पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कॉलेज के युवाओं एवं प्रतिभागियों के बीच संवाद आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने अपने विचार, दृष्टिकोण, सुझाव एवं प्रश्न साझा किए। संवाद में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् तथा राष्ट्रगान जन गण मन के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज प्रो. गोपाल प्रजापति, श्री गौरव कुमार, श्री पंकज, श्री समीर बौरी, श्री विनोद कुमार, डॉ. साजन भारती, डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. वासुदेव प्रजापति, प्रो. पी.पी. कुशवाहा, बालेश्वर यादव, सुसारी देवी, भगन, संजय, अजय हांसदा सहित कॉलेज परिवार के सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Ravi Kumar
Ravi Kumar
Farmer बेरमो, बोकारो, झारखंड•
1 hr ago
4db1ab85-bc90-4bcf-b531-7578b35eb1bd

More news from झारखंड and nearby areas
  • जेएसएससी-सीजीएल, परीक्षा धांधली के मामले की जांच करने टीम पहुंची दुगदा, न्यू वसंत बहार होटल में सीआईडी की दबिश। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर, कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए गए थे। जांच के दौरान सीआईडी टीम ने होटल संचालक उमेश सिंह से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। इसके बाद जांच टीम होटल का रजिस्टर और वहां ठहरे ग्राहकों के आधार कार्ड अपने साथ ले गई। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।
    1
    जेएसएससी-सीजीएल, परीक्षा धांधली के मामले की जांच करने टीम पहुंची दुगदा, न्यू वसंत बहार होटल में सीआईडी की दबिश।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले की जांच अब दुगदा तक पहुंच गई है। तीन दिन पूर्व में ही सीआईडी की जांच टीम ने दुगदा हिरक रोड स्थित न्यू वसंत बहार होटल में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जानकारी के अनुसार, जांच टीम को आशंका है कि सीजीएल परीक्षा से एक दिन पहले होटल के चार कमरे बुक कर, कुछ अभ्यर्थियों को कथित तौर पर परीक्षा के पेपर रटवाए गए थे। जांच के दौरान सीआईडी टीम ने होटल संचालक उमेश सिंह से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। इसके बाद जांच टीम होटल का रजिस्टर और वहां ठहरे ग्राहकों के आधार कार्ड अपने साथ ले गई।
उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है। उमेश सिंह ने कहा कि इसके अलावा उन्हें मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सीआईडी की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले को लेकर दुगदा क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। अब जांच टीम के दुगदा पहुंचने और होटल के रिकॉर्ड खंगालने से इस मामले की जांच में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। हालांकि, होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाए जाने या पेपर लीक से किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सीआईडी की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों की नजर जांच के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    9 min ago
  • *ईद मिलादुन्नबी पर बगोदर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब* बगोदर। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बगोदर में पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजा जामा मस्जिद चौक से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जो बगोदर बाजार होते हुए बगोदरडीह पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद चौक लौटकर सम्पन्न हुआ। जुलूस में इलाके के बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। जुलूस में ट्रेलर पर सजाई गई गुम्बदे नबवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पानी की बोतलें और मिठाइयां वितरित की गईं। जुलूस की समाप्ति पर देश-दुनिया, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जुलूस का नेतृत्व अंजुमन कमिटी के सदर जावेद इकबाल, गुलाम सरवर समेत कमिटी के अन्य सदस्य कर रहे थे। अंजुमन कमिटी बगोदर ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
    1
    *ईद मिलादुन्नबी पर बगोदर में निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब*
बगोदर। ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को बगोदर में पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रजा जामा मस्जिद चौक से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जो बगोदर बाजार होते हुए बगोदरडीह पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद चौक लौटकर सम्पन्न हुआ।
जुलूस में इलाके के बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। जुलूस में ट्रेलर पर सजाई गई गुम्बदे नबवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पानी की बोतलें और मिठाइयां वितरित की गईं। जुलूस की समाप्ति पर देश-दुनिया, क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई।
पूरे जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी जुलूस के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जुलूस का नेतृत्व अंजुमन कमिटी के सदर जावेद इकबाल, गुलाम सरवर समेत कमिटी के अन्य सदस्य कर रहे थे। अंजुमन कमिटी बगोदर ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    3 hrs ago
  • पुलिस एसोसिएशन और विधायक जयराम के बीच टकराव अब बेहद तीखे मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस एसोसिएशन की ओर से माफ़ी मांगने के अल्टीमेटम पर विधायक जयराम ने कड़ा पलटवार करते हुए दो टूक कहा— "फाँसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफ़ी किसी भी कीमत पर नहीं मांगूँगा।" इस पूरे विवाद, विधायक के तीखे बयानों और पुलिस एसोसिएशन के रुख को विस्तार से जानने के लिए पूरा वीडियो देखें। आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    1
    पुलिस एसोसिएशन और विधायक जयराम के बीच टकराव अब बेहद तीखे मोड़ पर पहुंच गया है। 
पुलिस एसोसिएशन की ओर से माफ़ी मांगने के अल्टीमेटम पर विधायक जयराम ने कड़ा पलटवार करते हुए दो टूक कहा— "फाँसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफ़ी किसी भी कीमत पर नहीं मांगूँगा।"
इस पूरे विवाद, विधायक के तीखे बयानों और पुलिस एसोसिएशन के रुख को विस्तार से जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।
आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    38 min ago
  • छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया
    1
    छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गोला : ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है चक्रवाली चौधरी होटल NHAI सड़क के समीप लगातार एक्सीडेंट
    1
    गोला : ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है चक्रवाली चौधरी होटल NHAI सड़क के समीप लगातार एक्सीडेंट
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    5 hrs ago
  • डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?
    1
    डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • रामगढ़ जिला के कुजू में ईद उल मिलादुनबी हर्षौल्लास के स्थानीय गया
    1
    रामगढ़ जिला के कुजू में ईद उल मिलादुनबी हर्षौल्लास के स्थानीय गया
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गोला : भारत माला सड़क पर सुरक्षा खामियों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, दो चालक गंभीर
    1
    गोला : भारत माला सड़क पर सुरक्षा खामियों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, दो चालक गंभीर
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.