बुंदेलखंड राष्ट्र समिति संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी शंकर भैया की जयंती - प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के जनक शंकर लाल मेहरोत्रा की 78वीं जयंती 9 मार्च को समस्त बुंदेलखंड में “बुंदेलखंड दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 52वीं बार अपने रक्त से पत्र लिखकर बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा प्रदान करने की मांग करेंगे। बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सहित झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा एवं चित्रकूट जनपदों में तथा मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर एवं दतिया जिलों में व्यापक स्तर पर बुंदेलखंड दिवस मनाया जाएगा। इन सभी जनपदों में सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर समर्थक प्रधानमंत्री के नाम अपने रक्त से पत्र लिखेंगे और पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को पुनः दृढ़ता से प्रस्तुत करेंगे। प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में एक लाख से अधिक राखी-पत्र बुंदेली बहनों द्वारा प्रधानमंत्री को प्रेषित किए जा चुके हैं, जिनमें पृथक बुंदेलखंड राज्य को रक्षास्वरूप उपहार के रूप में प्रदान करने का भावपूर्ण निवेदन किया गया है। इसके अतिरिक्त, नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर भी बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा राज्य निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन संपन्न किया जा चुका है। प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि अब यह आंदोलन ग्राम-ग्राम तक पहुँच चुका है। “ग्राम-ग्राम जन-संपर्क” अभियान के माध्यम से छात्र एवं युवा वर्ग अपनी शिक्षा और आजीविका के अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक हो रहा है। बुंदेलखंड के युवक-युवतियाँ अपने भविष्य, रोजगार, शिक्षा तथा क्षेत्रीय विकास के प्रश्नों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से विशिष्ट पहचान रखने वाला बुंदेलखंड विगत लगभग 65 वर्षों से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे दो बड़े राज्यों के मध्य उपेक्षा का दंश सहन कर रहा है। क्षेत्र को पृथक राजनीतिक पहचान दिलाने हेतु स्वर्गीय शंकर लाल मेहरोत्रा ने सर्वाधिक संघर्ष किया तथा अलग राज्य आंदोलन को संगठित स्वरूप प्रदान किया। स्वर्गीय मेहरोत्रा ने आंदोलन को गति देने के लिए बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और उसे राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिष्ठित किया। उनके योगदान के सम्मान में बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति ने उनकी जयंती को विगत वर्ष की भांति बुंदेलखंड दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष यज्ञेश गुप्ता के द्वारा सभी जिलों में आयोजन की योजना बना जिम्मेदारी बाटी गई, प्रदेश अध्यक्ष स्वयं झांसी में बुंदेलखंड संकल्प दिवस पर समिति के स्वयंसेवकों के साथ खून से खत लिख बुंदेलखंड राज्य की मांग करेंगेl

- *झाँसी से आयुषी का UPSC में सिलेक्शन* छात्रा -आयुसी सिजैरिया तीसरे अटेम्प में सफलता पाई है 914 वी रेंक पाई है पहले दिल्ली में रहकर पढ़ाई की उसके बाद घर पर। बीटेक किया है बाइट -आयुषी सिजैरिया छात्रा बाइट -नमिता - माता बाइट -सत्य प्रकाश - पिता झांसी की आयुषी सिजैरिया ने संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में 914वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। आयुषी मूल रूप से झांसी के खाती बाबा क्षेत्र की रहने वाली हैं। आयुषी के पिता सत्यप्रकाश रेलवे में कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां नमिता भी रेलकर्मी हैं। दोनों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से आयुषी ने यह सफलता हासिल की। आयुषी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। आयुषी की सफलता से झांसी के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है कि मेहनत और लगन से देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में भी सफलता पाई जा सकती है।4
- नवाबाद पुलिस ने लूट के अभियोग में वांछित चल रहे विनोद पूरी को दबोचा1
- Post by News24harkhabar1
- Post by S News1
- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक युवक और 6 लड़कियों ने मोहल्ले की गली में जमकर उत्पाद मचाया, घरों के दरवाजों को खटखटाया और उस पर लात मारी। जब रात के समय डर के कारण किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो दबंग युवतियों ने नाम लेकर गंदी गंदी गाली गलौज की, फिर हाथ में लिये साउंड सिस्टम पर गाने बजाकर डांस करके हुड़दंग मचाया। वहीं युवतियों की गुंडई की तस्वीर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। इन युवतियों की गुंडागर्दी से तंग आकर इलाके की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने कहा ये आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली युवतियां हैं, जो आये दिन रात के समय परेशान करती हैं, शिकायत करने के बाद पुलिस मदद नहीं कर रही है, अगर अब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो वह खुद फांसी लगाकर अपनी जान देगी देगी।1
- झाँसी। बबीना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए खैलार से बबीना तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के प्रयासों से लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार बिजौली फोरलेन से खैलार, आरामशीन, सिरमरवारी, बीएचईएल, मानपुर होते हुए बबीना तक करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। वर्तमान में यह सड़क लगभग 7 मीटर चौड़ी है, जिससे बढ़ते यातायात के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जेल चौराहा से बिजौली तक सड़क का चौड़ीकरण नगर निगम द्वारा पहले ही कराया जा चुका है, लेकिन आगे की सड़क संकरी होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी, जिसके बाद विभाग ने सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया। सर्वे में पाया गया कि आबादी वाले क्षेत्र में सड़क के लिए लगभग 20 मीटर और अन्य क्षेत्रों में करीब 32 मीटर चौड़ी जमीन उपलब्ध है। योजना के तहत सड़क को 10 मीटर तक डामरीकृत किया जाएगा, इसके बाद एपेक्स बिछाए जाएंगे तथा सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (खण्ड-3) के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार सिंह के अनुसार सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। स्वीकृति मिलते ही सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।1
- *रेलबे ट्रैक पर फंसी कारः तेज गति से अनियंत्रित होकर पटरी पर पहुंची मचा हड़कंप* *कारखाने के पास की घटना गनिमत रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई* *Rashid pathan* *6394131221*1
- झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी के कुछ कदमों की दूरी पर एक महिला बेहोशी की हालत में कई घन्टों तक पड़ी रही है। सड़क किनारे पड़ी महिला को लोग देखती हुई निकलते रहे, लेकिन किसी ने उसको उठाने की कोशिश तक नहीं की। वहीं कुछ कदमों की दूरी पर स्थित चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी दूर से सड़क पर पड़ी महिला को देखते रहे लेकिन वे भी उसकी सुद लेने को नहीं पहुंचे। यह देखकर लोगों में आक्रोश है।वहीं कुछ कदमों की दूरी पर एक लड़का मिला उसने बताया कि महिला नशे की हालत में है और काफी देर से पड़ी हुई है। उसने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई नहीं आया।1