नौबतपुर भाकपा ने 15सूत्री मांगो को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिया एकदिवसीय धरना नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट भारतीय कंपमिस्ट पार्टी ने अपनी 15सूत्री मांगों को लेकर नौबतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना जिसकी अध्यक्षता भाकपा नेता निर्मल कुमार उर्फ सोनू ने किया। धरना के बाद अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन सभी पदाधिकारियों को दिया जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हैं। अंचल परिषद, नौबतपुर, पटना। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, नौबतपुर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत नौबतपुर, पटना महाशय, भाकपाअंचल परिषद, नौबतपुर 6-14 अगस्त तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतो, नगर पंचायत के वार्डो में पदयात्रा का, आम परिवारों और खासकर दलित अति पिछडें परिवारों के गरीबों के ज्वलंत समस्याओं से अवगर हुए। समस्याओं से जुझ रहे लोगो के साथ आज 19 अगस्त 2026 को आपके कार्यालय के समक्ष धरणा/ प्रदर्शन के माध्यम से निम्न माँग रखते हैं:- सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे परिवारों का सर्वे कराकर वास पर्चा दिया जाये। 1. 2. सेटेलाईट टाउन के नाम पर किसानों का जमीन छिनना बंद किया जाये। 3. अजवाँ के किसानों को गोरखा बटालियन के नाम पर उपजाउ जमीन छीनने पर तत्काल रोक लगाओं। 4. सावरचक पंचायत के श्रीवर मे गैर मजरुआ मालिक जमीन पर भूमिहीनों को पर्चा दो। 5. चक चेचौल पंचायत के महाराजगंज मौजा मे सरकारी तालाब से अतिक्रमण मुक्त कर उसकी उराही कराये। 6. सभी वृद्धा पेंशन बंद खाता को अविलंब चालु किया जाये। 7. छटनीग्रस्त राशन कार्ड को चालु कर गरीबों को राशन दिया जाये। 8. परिमार्जन और दाखिल खारीज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए। 9. पटवन के लिए नहर मे पानी एवं सरकारी नलकूपों को शीघ्र चालु किया जाये। 10. नगर पंचायत नौबतपुर में बिजली, पानी और सफाई की अविलंब दुरुस्त किया जाये साथ ही नौबतपुर बाजार से पानी निकासी की व्यवस्था किया जाये। 11. किसानों को खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाये। 12. नौबतपुर रेफरल अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को दुर करें। 1.3. बिजली की आपूर्ति मे व्यवधान दूर किया जाये। 14. श्रम विरोधी कानून वापस लिया जाये बी.बी.राम जी कानून मे दैनिक मजदुरी 700 रु0 किया जाये। 15. अजवाँ पंचायत के षष्टम एवं पंद्रहवीं योजना में वितिय अनियमित्ता की न्यायिक जाँच करें। विश्वास है कि उपरोक्त मांगो के सामाधान मे अपेक्षित साकारात्मक सहयोग करेंगें। साभिवादन

- DGP से मिले प्रशांत किशोर: पटना में ट्रैफिक, सूखे नशे और अवैध वसूली का स्थाई समाधान निकालने की मांग पटना, 18 अगस्त 2026: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने मंगलवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर राज्य और राजधानी पटना की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, युवाओं में तेजी से फैलते सूखे नशे और सड़क विक्रेताओं (वेंडर्स) से होने वाली अवैध वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि पटना में लगातार गंभीर होती ट्रैफिक समस्या के स्थाई समाधान के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर बल दिया गया है। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में पैर पसार रहे सूखे नशे के कारोबार पर लगाम लगाने और इसके निदान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। PK ने सड़क किनारे दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स का पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस और स्थानीय तत्वों द्वारा उनसे की जाने वाली अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। प्रशांत किशोर के अनुसार, DGP ने इन सभी विषयों को गंभीरता से सुना है और आश्वस्त किया है कि इन समस्याओं के निवारण के लिए यथासंभव उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- पटना में तेजस्वी यादव को लिया गया हिरासत में/खूब हो रहा प्रदर्शन बिहार की राजधानी पटना में राजभवन मार्च निकाल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे पर हिरासत में ले लिया। तेजस्वी यादव के साथ मौजूद आरजेडी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए बसों में सवार हो गए। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बुधवार को पटना में राजभवन मार्च निकाला जा रहा था। सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, बेरोजगारी और NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर आरजेडी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।2
- तेजस्वी यादव ने निकाला राजभवन मार्च, सोशल मीडिया पर लिखा- तानाशाही का करने दमन, युवा चले राजभवन Mukhiyajee Reporter | Patna बिहार के नेता प्रतिपक्ष व राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में निकाला राजभवन मार्च। उन्होंने इसका वीडियो क्लिप जारी करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- तानाशाही का करने दमन, युवा चले राजभवन... हालांकि, अब राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन हो गया है.1
- पिछले 40 सालों से कर रहे हैं, एक ही जगह से, गुप्त रोगों का इलाज, mathhiyapur पटना1
- बाबा धाम जाने के रास्ते में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का चकाई में भव्य स्वागत किया गया1
- खबर का असर: जलस्तर बढ़ते ही खोला गया फतुहा पीपापुल।।।। फतुहा। 19 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। पुनपुन नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर और पीपापुल से जान जोखिम में डालकर हो रहे आवागमन की खबर प्रकाशित होने के बाद पीपापुल अथॉरिटी हरकत में आया। बुधवार को आनन-फानन में फतुहा पहुंचकर पीपापुल को एक तरफ से खोल दिया गया, जिससे अब इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से पुनपुन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही थी। पानी पीपापुल के किनारों के ऊपर से बहने लगा था। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से आवागमन कर रहे थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पीपापुल अथॉरिटी ने पुल को खोलकर आवागमन रोक दिया। पीपापुल बंद होने से सम्मसपुर और गोविंदपुर के बीच सीधा संपर्क बाधित हो गया है। अब लोगों को एक-दूसरे मोहल्ले में आने-जाने के लिए फतुहा बाइपास का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं, पुनपुन नदी पर बनने वाला स्थायी पुल अभी निर्माणाधीन है। ऐसे में पीपापुल बंद होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।1
- तेजस्वी के राजभवन मार्च को लेकर पटना में पुलिसिंग टाइट/आई जी पुलिस कर रहे निरीक्षण तेजस्वी के राजभवन मार्च को लेकर आई जी पुलिस जितेंद्र राणा पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए,साथ ही निरीक्षण करते हुए।2
- पटना में ट्रैफिक सुधार और सूखे नशे पर लगाम के लिए प्रशांत किशोर ने की DGP से मुलाकात; मल्टीडिपार्टमेंटल वर्कशॉप का दिया प्रस्ताव न्यूजलहर डेस्क जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर पटना शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और सूखे नशे के बढ़ते कारोबार पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने बताया कि बांकीपुर क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या, सड़कों पर अनियंत्रित वेंडिंग जोन और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को लेकर DGP के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस पर शिकायतों का मुद्दा प्रशांत किशोर ने बताया कि बांकीपुर सहित पटना के विभिन्न इलाकों में अनरेगुलेटेड (अनियंत्रित) वेंडिंग सेंटर्स के कारण आम लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वेंडिंग सेंटर्स के संचालन में स्थानीय स्तर पर पुलिस द्वारा पैसे वसूलने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिस पर DGP का ध्यान आकर्षित कराया गया है। मल्टीडिपार्टमेंटल वर्कशॉप का खाका पटना में अगले 2-3 वर्षों में यातायात व्यवस्था को सुचारू और आधुनिक बनाने के लिए प्रशांत किशोर ने एक विशेष योजना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस बल के भरोसे पूरी राजधानी का ट्रैफिक नहीं सुधारा जा सकता। इसके लिए सरकार और संबंधित विभागों के साथ मिलकर एक 'मल्टीडिपार्टमेंटल बैठक और कार्यशाला (Workshop)' आयोजित की जाएगी, ताकि पटना को स्थायी रूप से जाममुक्त बनाया जा सके। सूखे नशे के खिलाफ सख्त कदम की मांग ट्रैफिक समस्या के अलावा प्रशांत किशोर ने युवाओं में तेजी से फैल रहे सूखे नशे (Drugs) के बढ़ते प्रभाव पर भी गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। उन्होंने DGP से मांग की कि राज्य में सूखे नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने और अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन कड़े और ठोस कदम उठाए।2
- इस धरती पर कोई भी जाति नहीं होता है, इंसान में सिर्फ़ इंसान होता है, कह रहें हैं, ग्रामीण सरपंच जी1