नगरा में बिजली बनाने को लेकर विवाद, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के ग्राम सेमरी में रविवार को बिजली के खंभे से बिजली ठीक करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू यादव (25) पुत्र रामकवल यादव, निवासी ग्राम सेमरी, थाना नगरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आंधी-तूफान और बारिश के कारण सोनू यादव के घर की बिजली खराब हो गई थी। वह स्वयं अपने पटीदार शैलेंद्र यादव पुत्र सुमेर यादव के घर के सामने बिजली के खंभे से बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान शैलेंद्र यादव द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद शैलेंद्र यादव और उसके परिवारजनों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी है।
नगरा में बिजली बनाने को लेकर विवाद, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के ग्राम सेमरी में रविवार को बिजली के खंभे से बिजली ठीक करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू यादव (25) पुत्र रामकवल यादव, निवासी ग्राम सेमरी, थाना नगरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आंधी-तूफान और बारिश के कारण सोनू यादव के घर की बिजली खराब हो गई थी। वह स्वयं अपने पटीदार शैलेंद्र यादव पुत्र सुमेर यादव के घर के सामने बिजली के खंभे से बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान शैलेंद्र यादव द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद शैलेंद्र यादव और उसके परिवारजनों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी है।
- LPU में GH-3 हॉस्टल मामले पर छात्रों का हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में GH-3 गर्ल्स हॉस्टल मामले को लेकर छात्रों में नाराजगी सामने आई है। तस्वीर में दी गई जानकारी के अनुसार, आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मामले में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों का कहना है कि पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।1
- असम पुलिस ने CJP नेता आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गुवाहाटी में वॉलंटियर्स मीट-अप से पहले कार्रवाई CJP का आरोप - हिमंता सरकार स्कूलों की हकीकत से डरी रांका समेत कई कार्यकर्ता डिस्पर से उठाए गए गुवाहाटी में असम पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के Leader आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है। आज रविवार को पार्टी का पहला क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीट-अप होने वाला था। पुलिस ने चौधरी टीला के पास सड़कें बैरिकेड कर दीं और रांका समेत कई स्वयंसेवकों को बस में बैठाकर ले गई। CJP का आरोप है कि हिमंता बिस्वा शर्मा की सरकार स्कूल ठीक करो अभियान और सरकारी स्कूलों की असल तस्वीर दिखाने से घबरा गई है। रांका ने हिरासत से पहले कहा - “हिमंता डर गए हैं कि अगर स्कूलों की हकीकत देश देख लेगा तो मुश्किल हो जाएगी।”1
- सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मधुबन एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग में पंजीकृत नुक्कड़ नाटक टीमों द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र मधुबन एवं घोसी के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के साढ़े 9 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई तथा पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संवाद, गीत एवं अभिनय के जरिए सरकार की उपलब्धियों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हुए जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।1
- इस वीडियो में इलेक्शन कमेशन को लेकर बड़ा बयान दिए गये है लोकतंत्र का हत्या करने का प्रयाश किया जा रहा है1
- गांव-गांव पहुंचा ‘बहू-बेटी अभियान’, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चौपाल लगाकर परित्यक्ता, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को किया जागरूक देवरिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत देवरिया पुलिस की ओर से रविवार को जिलेभर में विशेष ‘बहू-बेटी अभियान’ चलाया गया। अभियान का उद्देश्य परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों व कस्बों में चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों से बचाव के उपाय बताए गए। कोतवाली पुलिस की टीम ने अमर ज्योति चौराहा व सब्जी मंडी, रुद्रपुर में कस्बा क्षेत्र, रामपुर कारखाना में मठिया खुर्द, लार में धारी वार्ड, एकौना में नगवाखास, खामपार में सिरसिया मिश्र, बरहज में नौका टोला कपरवार, भलुअनी में गडेर और मदनपुर में इस्लामाबाद गांव में अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। महिलाओं को विधिक सहायता, फैमिली काउंसलिंग और निःशुल्क विधिक परामर्श की सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए)-2023 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए पीड़ित केंद्रित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी समझाया। इस दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। महिला सुरक्षा के लिए 112, 181, 1090, 102, 1076, 1098, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उपलब्ध संसाधनों से जोड़ना है।1
- देवरिया पुलिस ने चोरी के समान के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी एवं साथियों को किया गिरफ्तार देवरिया पुलिस ने चोरी के सामान के साथ मुठभेड़ में 1 अपराधी एवं साथियों को किया गिरफ्तार अपराधियों के पास अवैध तमंचा कारतूस चोरी की बाइक भी पुलिस ने किया बरामद1
- इस वीडियो में पंचायती चुनाव को लेकर बात चित किया गया है जनता का प्यार, हमेशा मेरे साथ है1
- मुठभेड़ के बाद ज्वेलरी दुकानों में चोरी का खुलासा, एक आरोपी समेत चार बाल अपचारी गिरफ्तार सृष्टि आभूषण केंद्र समेत दो दुकानों में चोरी का मामला; तमंचा-कारतूस, बाइक और बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद देवरिया। गौरीबाजार और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को सिरसिया पुलिया के पास पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी और चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर ज्वेलरी दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, फायरशुदा खोखा कारतूस, चोरी के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 23/24 सितंबर की रात गौरीबाजार क्षेत्र के बखरा चौराहे स्थित सृष्टि आभूषण केंद्र में चोरी हुई थी। दुकान से चांदी की बिछिया, पायल, नकदी और आर्टिफिशियल आभूषण चोरी किए गए थे। मामले में 24 सितंबर को गौरीबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान 27 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीबाजार और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरसिया पुलिया के पास कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक इस दौरान मुठभेड़ के बाद संदीप कुशवाहा निवासी कोटवा बसावन टोला, थाना महुआडीह को चार बाल अपचारियों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक फायरशुदा खोखा बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गौरीबाजार की सृष्टि आभूषण केंद्र में चोरी के अलावा तरकुलवा क्षेत्र में 25/26 सितंबर की रात ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की। तरकुलवा थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित चोरी का सामान भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक संदीप कुशवाहा की निशानदेही पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक अन्य बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद चोरी की घटनाओं से संबंधित अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में आर्टिफिशियल कान के झाल की 24 जोड़ी, नथलरी नौ, नथ पांच, कान के टप्स 14 जोड़ी, अंगूठियां 18, चैन चार, लॉकेट 19, मोती माला छह, ब्रासलेट पांच, पायल पांच जोड़ी, बिछिया 27, पैजनिया दो जोड़ी, बच्चों के कड़े आठ जोड़ी, पुरानी पायल चार जोड़ी समेत बड़ी मात्रा में अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा एक छोटी अलमारी और एक बहीखाता भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और विधि-विरुद्ध बालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार और तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। टीम में गौरीबाजार थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, तरकुलवा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सहित दोनों थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- थाना गौरी बाजार व तरकुलवा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त वह चार बाल अपचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना गौरीबाजार व तरकुलवा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद 01 अभियुक्त व 04 बाल अपचारी गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस एवं चोरी का सामान बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार एवं थाना तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त एवं 04 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस एवं 01 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस तथा चोरी का सामान बरामद किया गया। *घटना का विवरण* दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में थाना गौरीबाजार क्षेत्रान्तर्गत वादी श्री सतीश वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा निवासी बखरा, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया की सृष्टि आभूषण केन्द्र नामक दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा चांदी की बिछिया, पायल, नकदी एवं आर्टिफिशियल आभूषण चोरी कर लिए गए थे। घटना के संबंध में दिनांक 24.09.2026 को थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0-394/2026 धारा 305 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गौरीबाजार एवं थाना तरकुलवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सिरसिया पुलिया के पास पुलिस कार्रवाई के दौरान 01 अभियुक्त संदीप कुशवाहा एवं 04 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस एवं फायरशुदा खोखा कारतूस तथा चोरी का सामान बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त थाना तरकुलवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-271/2026 धारा 317(2), 305(1), 331(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के सामान की भी बरामदगी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त एवं विधि-विरुद्ध बालकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त 1. संदीप कुशवाहा पुत्र भरत कुशवाहा निवासी कोटवा बसावन टोला, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया। 2. 04 बाल अपचारी 1. 01 अदद नाजायज तमंचा 2. 01 अदद जिन्दा कारतूस 3. 01 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस *चोरी का सामान:* 1. आर्टिफिशियल कान के झाल — 24 जोड़ी 2. नथलरी — 09 पीस 3. नथ — 05 पीस 4. कान के टप्स — 14 जोड़ी 5. अंगूठी — 13 पीस 6. कान का सहारा — 03 पीस 7. चैन — 03 पीस 8. लॉकेट — 19 पीस 9. मोती माला — 06 पीस 10. सफेद ब्रासलेट — 04 पीस 11. पीला ब्रासलेट — 01 पीस 12. पायल — 01 जोड़ी 13. पंचरत्न — 01 डिब्बा 14. छोटे बच्चों की सफेद धातु की मुंदरी — 05 पीस 15. ब्रेसलेट — 05 पीस 16. पैजनिया — 02 जोड़ी 17. छोटे बच्चों के कड़े — 08 जोड़ी 18. पुरानी पायल — 04 जोड़ी 19. बिछिया — 27 पीस 20. अंगूठी — 05 पीस 21. कान का टप — 01 जोड़ी 22. चैन — 01 पीस 23. बिस्कुट — 01 पीस 24. पंचरत्न — 80 पीस (सभी सफेद धातु) 25. 01 अदद छोटी अलमारी 26. 01 अदद बहीखाता किताब1