@नवादा #सरकारी आवासीय विद्यालयों में इंटर में नामांकन को छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर #कई सुविधाओं का मिलेगा लाभ नवादा लाइव नेटवर्क। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए जिले में संचालित आवासीय विद्यालयों में इण्टरमिडिएट कक्षाओं में नामांकन का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। इन विद्यालयों में नामांकन प्राप्त कर छात्र-छात्राएँ सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न निःशुल्क सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की छात्राएँ अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, तेयार, अकबरपुर, नवादा की कक्षा 11वीं में नामांकन हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ओएफएसएस पोर्टल पर विद्यालय कोड 23245 के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इसी प्रकार जिले में संचालित तीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में नामांकन हेतु 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएँ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के पोर्टल पर जाकर 27 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन सभी आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासन, भोजन, पोशाक, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही, छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे तेल, साबुन, बेडशीट, जूता आदि की खरीद हेतु डीबीटी के माध्यम से लगभग ₹8,000 प्रतिवर्ष की राशि भेजी जाती है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रति सप्ताह चिकित्सीय जाँच की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास हेतु खेल-कूद, योग कक्षाएँ एवं मोटिवेशनल सत्र भी समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।

- 10 रुपये की. झालमुरी खाते दिखे प्रधानमंत्री, वीडियो वायरल संजय वर्मा " सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री एक साधारण भेलपुरी की दुकान पर पहुंचकर मात्र 10 रुपये की झालमुरी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बेहद सादगी के साथ आम लोगों के बीच खड़े होकर झालमुरी खाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री की सादगी और आम जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की राजनीति के संदर्भ में इस वीडियो को जोड़ते हुए चर्चा हो रही है कि इस तरह की छवि का आगामी समय में असर पड़ सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पुराने, संपादित या भ्रामक भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के दृश्य आम जनता के बीच नेताओं की छवि को प्रभावित करते हैं। सादगी और आम लोगों के बीच उपस्थिति लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इसका वास्तविक राजनीतिक प्रभाव कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- @नवादा #जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने त्रिवेणी सिंह, महिलाध्यक्ष बनीं सुलेखा #मिथिलेश सिंह #सरस्वती देवी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी नए अध्यक्ष ने कहा : जिले में जन सुराज को पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे नवादा लाइव नेटवर्क। जिले के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल सभागार में रविवार को जन सुराज पार्टी के जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान मनोज भारती ने नवादा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह, सरस्वती देवी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया गया। जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे। वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नालंदा क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर नवादा जिला की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमिटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, डॉ मधुकर कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला सलाहकार समिति पर एक नजर.... कमल किशोर बिंदु, अशोक कुमार सिंह, राधा देवी, पृथ्वीराज बसंत, मो. हैदर साकिब को जिला सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। जिला पदाधिकारियों की सूची पर एक नजर... जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, किसान अध्यक्ष मुकेश कुमार बब्लू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर रविन्द्र प्रसाद सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल कुमार,ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, अंबेडकर मंच अध्यक्ष देवराज पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाजी ज़ुबैर आलम, मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह और सरस्वती देवी।4
- भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी जी के अगुवाई में आज 19 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135वां जयंती के सिलसिले और मौका पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें चाहने वालों का उमड़ा जनसैलाब।1
- स्कूल के लड़की के साथ जबरदस्ती किया जा रहा है1
- रब ने बना दी जोड़ी। जुबेद और खदीजा दोनों करते से मोहब्बत। दोनों ने रस्मो रिवाज के साथ कर ली शादी। बैंड बाजा के साथ गई बारात, दूल्हा ने दुल्हन को ले आए अपने साथ।1
- बिहार शरीफ : बिहार के लड़के ने राहुल गांधी को धो डाला! 😱 सुनिए क्या कहा... "क्या आपको लगता है कि राजनीति में सम्मान कम होता जा रहा है?1
- जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने दिनेश कुमार, महिलाध्यक्ष बनीं शोभा देवी, शशिकांत मिश्रा, डॉ° अंजना कुमारी को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी1
- बच्चा पैदा करने का मशीन1