उकवा को लांजी से जोड़ने वाली बिठली–डाबरी चौरिया सड़क बनेगी विकास की राह सड़के के 20 किमी में बीटी रिनिवल का कार्य पूर्ण क्षतिग्रस्त 5 किमी के मजबूतीकरण का प्रस्ताव 2027-28 में पूर्ण निर्माण की संभावना बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र से उकवा को सीधे जोड़ने वाली बिठली–डाबरी चौरिया सड़क के सुधार को लेकर विभाग द्वारा चरणबद्ध कार्य किया जा रहा है। लगभग 60.60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में से किलोमीटर 1 से 25 तक 25 किलोमीटर डामरीकृत है, जबकि शेष 35.60 किलोमीटर अभी कच्चा मार्ग है। लोक निर्माण विभाग द्वारा किलोमीटर 1 से 25 तक बीटी रिनिवल (डामरीकरण नवीनीकरण) का कार्य स्वीकृत किया गया था। इसमें से 20 किलोमीटर में बीटी रिनिवल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी एस अड़में ने बताया कि इस सड़क का करीब 5 किलोमीटर का हिस्सा अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां बीटी रिनिवल नहीं कराया जा सका। इस हिस्से के मजबूतीकरण का प्रस्ताव वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल किया गया है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद यहां सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। यह मार्ग पहले मुख्य जिला मार्ग घोषित था, लेकिन पूरी लंबाई में डामरीकरण नहीं होने के कारण शासन द्वारा 35.60 किलोमीटर कच्चे हिस्से को डि-नोटिफाई कर ग्रामीण मार्ग घोषित कर दिया गया है। यह सड़क उकवा को सीधे लांजी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सड़क के बेहतर और सुदृढ़ होने से कभी नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधा का विस्तार होगा और विकास को गति मिलेगी। बेहतर सड़क होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के मैदानी अमले को ग्रामीणों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसके साथ ही सड़क के मजबूत होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कार्यपालन यंत्री श्री अड़में ने बताया कि विभाग ने इस मार्ग के पूर्ण निर्माण के लिए इसे वर्ष 2027-28 में लोक निर्माण विभाग के रोड नेटवर्क प्लान में शामिल किया है। आगामी बजट में शामिल होने के बाद मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।

- Gulabrao Satputeबालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश😤19 hrs ago
- 10 मार्च सोमवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक यशोदा निलांबर वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर कल 11 मार्च को होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केसीजी जिले के साहित्यकारों के साथ नव नियुक्त जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगल भवन छुईखदान में दोपहर साढ़े 12 बजे से आयोजित होगा। आयोजन में कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा क्षेत्र के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होकर होली मिलन और सम्मान समारोह में सहभागिता करने की अपील की है।1
- 💞tu nikala chhupa rustam 💞 tu nikala chhupa rustam ♥️ good afternoon AAP sabhi ko1
- प्रेमानंद जी महाराज जी #premanand #treanding #vakti #bichar #parbachan1
- वारासिवनी। वारासिवनी कटंगी मार्ग पर स्थित टोड्या नाले के पास से ग्राम खंडवा की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित पारवे आरा मिल के समीप एक किसान द्वारा पराली जलाने से मिल में रखी हुई लकड़ियों में आग लग गई। आग की बढ़ती हुई लपटो ने जब आरा मिल के अंदर रखी लकड़ियों को जलाना प्रारंभ किया, तो मिल में कार्यरत कर्मचारियों ने आग की लपटों को देख लिया और तत्काल बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की सूचना नगरपालिका वारासिवनी के दमकल विभाग को देने पर दमकल की टीम फायरब्रिगेड के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि मिल में कार्यरत कर्मचारियों एवं दमकल कर्मचारियों की सतर्कता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।1
- एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, पांच लोगों पर गाली-गलौज व धमकी का लगाया आरोप; सरपंच प्रतिनिधि बोले- आरोप निराधार1
- Post by दधिवल मानव1
- कहीं ऐसा ना हो मेरे पास खुदकुशी करने के अलावा और कोई विकल्प ना बचें। वर्ष 2007 बारहवीं कक्षा के अध्ययन के दौरान वर्षभर प्रतिदिन मुझे वें बातें कहीं गई जिसने मेरे जीवन में बहुत प्रभाव किया मैं जीवित हूं तो इसलिए लगता ताकि किसी और निर्दोषों को ऐसा प्रताड़ित ना किया जाएं। वर्ष 2021 में बनाया वीडियो । वर्तमान समय में दुर्गवासियों को मेरे समाजसेवी कार्यों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता हैं। 😔.1
- 9 मार्च सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना छुईखदान क्षेत्र के खैरागढ़ मेन रोड स्थित शाखा तिराहा के पास 8 मार्च रविवार शाम एक तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से कार सवार दंपति घायल हो गए। पुलिस ने मामले में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अतरिया रोड निवासी मोहन पुडेटी 8 मार्च को शाम करीब 7 बजे अपनी नीले रंग की ग्रीन विटारा कार (सीजी 08 बीजी 4092) से पत्नी कल्पना पुडेटी के साथ राजनांदगांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाखा तिराहा के पास गंडई की ओर से आ रही हाईवा (सीजी 08 एसी 8811) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहन पुडेटी को सिर, पीठ, गर्दन, कमर और दोनों हाथों में चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी कल्पना पुडेटी के दाहिने हाथ की कोहनी, हाथ, पीठ, कमर और सीने में चोट लगी। टक्कर से कार के आगे पीछे और ऊपर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद दोनों घायलों ने छुईखदान के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1