Shuru
Apke Nagar Ki App…
धर्मापुर स्कूल में रक्षा टीम का जागरूकता अभियान, बच्चों को गुड टच–बेड टच व डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
प्रकाश जोशी
धर्मापुर स्कूल में रक्षा टीम का जागरूकता अभियान, बच्चों को गुड टच–बेड टच व डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Book Your Tickets Now1
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोशल मीडिया पर हिंदू और भगवाधारियों को गाली देने वाली मुस्लिम महिला समरीन को पुलिस ने अरेस्ट किया है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोशल मीडिया पर हिंदू और भगवाधारियों को गाली देने और अपशब्द कहने वाली मुस्लिम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला की पहचान समरीन निशा के रूप में हुई है, जो देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गाँव की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर वह खुद को 'भाभीजान' कहती है। समरीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने हिंदू समाज और हिंदू युवतियों के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। वायरल वीडियो में वह कह रही है, "झठमुल्लों हमको वो कह रहे हैं कठमुल्ले तुम सुधर जाओ और मैं कह दूँ झठमुल्लों तुम सुधर जाओ, तुम्हें बीच रोड पर काटेंगे और कठमुल्ले तो मर्द हैं, तुम्हारी बहन की गा** को रगड़-रगड़ के पेलेंगे, तो फिर कैसा लगेगा? मुझे तो हिंदू भाई भी सपोर्ट कर रहे हैं। मैं किसी हिंदू भाई के बहन के लिए नहीं बोल रही हूँ, उन भगवाधारी की बहनों के लिए बोल रही हूँ, जो भज-भज के इस गाने को ट्रेंड बना रहे हैं।" वह आगे कहती है, "कठमुल्लों तुम सुधर जाओ तुम्हें बीच रोड पे काटेंगे तो हम कहना चाहते हैं झठमुल्लों तुम सुधर जाओ, तुम्हें बीच रोड पे काटेंगे और कठमुल्ले तो मर्द हैं, तुम्हारी बहन की गाँ** दबा-दबा के मारेंगे। तो भाभीजान की बात से सहमत हो भर-भर के कमेंट करना। ऐसा नहीं है कि हर कोई तुम्हारी सुनता रहेगा। गाने ऐसे बना देते हैं पता नहीं माँ के लो***अबे कलेश कर रहे हो खुद तो गानों में भी लेकर आ रहे हो।" वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया और हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की माँग की। मामले को लेकर अमरोहा निवासी प्रतीक शर्मा ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।1
- बिलासपुर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने हाईटेक कदम उठाते हुए ड्रोन आधारित विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। एसएसपी बिलासपुर के निर्देश पर जिलेभर में ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने नशाखोरी, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ड्रोन से मिली सूचनाओं पर त्वरित दबिश देते हुए 15 संदिग्धों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। व्यापार मेले के दौरान ड्रोन निगरानी से यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, हर थाना क्षेत्र में ड्रोन निगरानी जारी रहेगी और अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।1
- छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के विकासखंड खड़गवां से 3 किलोमीटर दूरी पर छापर घाटी एक बार फिर हादसों की गवाह बनी है। चिरमिरी से रायपुर जा रहा एक कोयला लदा ट्रक यहाँ के खतरनाक मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की जान तो बच गई, लेकिन इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों इस घाटी में हर महीने गाड़ियां पलट रही हैं? वीओ-: आपसे। बता दें कि: छापर घाटी का यह वही मोड़ है जिसे अब लोग 'खूनी मोड़' कहने लगे हैं। आज सुबह चिरमिरी से रायपुर की ओर जा रहा कोयले से लदा यह ट्रक अनियंत्रित होकर यहाँ पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर कोयले का ढेर लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को केबिन से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत अब स्थिर है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल उस व्यवस्था पर है जो इन हादसों को देख कर भी अनजान बनी हुई है। हकीकत तो यह है कि इस घाटी और यहाँ के खतरनाक टर्निंग ( मोड़ ) पर हर महीने एक-दो गाड़ियां जरूर पलटती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ न तो सही संकेत बोर्ड हैं और न ही सड़कों की बनावट में सुधार किया जा रहा है। कहीं न कहीं प्रशासन की बड़ी लापरवाही मासूम जानों पर भारी पड़ रही है।"1
- लोककला महोत्सव घोटवानी का हुआ समापन धमधा क्षेत्र के प्रसिद्ध ग्राम घोटवानी में दो दिवसीय लोक कला महोत्सव समारोह कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नामचीन कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी थी गई इस इस कार्यक्रम में पटपर की झांकी विशेष सराहनीय रही । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा व तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहु सहित स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की ।1
- वॉट्सऐप पर गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, युवती ने बॉयफ्रेंड को चाकू घोंपकर मार डाला बिलासपुर में एक प्रेमिका ने शादी विवाद के बाद वॉट्सएप पर ब्लॉक करने से नाराज होकर अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक कामता प्रसाद सूर्यवंशी को रोशनी सूर्यवंशी ने कमरे पर पहुंचकर सीने में चाकू घोंप दिया। दोनों का छह महीने से प्रेम संबंध था, जो इंस्टाग्राम से शुरू हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Book Your Tickets Now1
- ▪️ मोहन नगर ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कूदे युवक को डायल-112 टीम ने सुरक्षित बचाया ▪️ त्वरित रेस्क्यू कर युवक को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ▪️ समय पर सहायता से युवक की जान सुरक्षित ▪️ सराहनीय कार्य हेतु दोनों आरक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ▪️ आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की अपील मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज क्षेत्र में एक युवक द्वारा मानसिक तनाव एवं नशे की स्थिति में ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक की ओर कूदने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल-112 मोहन नगर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित एवं संवेदनशील रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात युवक को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी। घटनास्थल : मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक क्षेत्र, दुर्ग व्यक्ति का विवरण : भानुप्रताप देशमुख, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, जेवर सिरसा, दुर्ग (नगर निगम भिलाई में सफाई कर्मचारी) सराहनीय भूमिका : उक्त रेस्क्यू कार्यवाही में डायल-112 मोहन नगर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1077 हिमांशु जंघेल एवं चालक क्रमांक 273 धर्मेंद्र देशमुख की त्वरित, सतर्क एवं मानवीय भूमिका सराहनीय रही। उनके इस उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मानसिक तनाव या आपात स्थिति में कोई भी गलत कदम न उठाएं तथा तत्काल सहायता हेतु 112 पर संपर्क करें। समय पर सूचना एवं सहयोग से अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। —0000—1
- रायपुर, छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक कवासी लखमा कहते हैं, "इतने दिनों बाद बस्तर के एक गरीब आदिवासी की आवाज़ सुनी गई है, उस व्यक्ति की जिसने बस्तर के जंगलों और ज़मीन के लिए आवाज़ उठाई। मैं एक साल जेल में रहा। मैं एक बार फिर इस देश की न्यायपालिका को बधाई देता हूँ... मैं सभी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और बस्तर के लोगों को बधाई देता हूँ... मुझे नई न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है1