भीषण गर्मी में राहत: सासाराम नगर निगम ने शुरू की शुद्ध पेयजल व्यवस्था मंगलवार को रोहतास जिले में बढ़ती गर्मी और लगातार चढ़ते तापमान को देखते हुए सासाराम नगर निगम ने आम लोगों और यात्रियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम द्वारा शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे चिलचिलाती धूप में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना का उद्घाटन मेयर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि यह पहल शहर के व्यस्त इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। सासाराम एक ऐतिहासिक शहर होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिन्हें अब पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम ने भविष्य में और केंद्र बढ़ाने की योजना भी बनाई है।
भीषण गर्मी में राहत: सासाराम नगर निगम ने शुरू की शुद्ध पेयजल व्यवस्था मंगलवार को रोहतास जिले में बढ़ती गर्मी और लगातार चढ़ते तापमान को देखते हुए सासाराम नगर निगम ने आम लोगों और यात्रियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम द्वारा शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे चिलचिलाती धूप में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना का उद्घाटन मेयर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि यह पहल शहर के व्यस्त इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। सासाराम एक ऐतिहासिक शहर होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिन्हें अब पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम ने भविष्य में और केंद्र बढ़ाने की योजना भी बनाई है।
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- माफीवीर और गोडसे को पूजने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के विषय में, स्वतंत्रता संग्राम के विषय में क्या ही जानेंगे!1
- हसपुरा पुलिस ने पथरौल हाई स्कूल के नजदीक सड़क किनारे से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है1
- मध्य प्रदेश में Ken-Betwa Project को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना के खिलाफ आदिवासी समुदाय सड़कों पर उतर आया है और जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट से उनके जल, जंगल और जमीन पर खतरा है, साथ ही हजारों लोगों का विस्थापन भी हो सकता है। सरकार इस परियोजना को विकास के लिए जरूरी बता रही है, लेकिन आदिवासी इसे अपनी पहचान और अस्तित्व पर हमला मान रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या यह सच में विकास है या फिर पर्यावरण और आदिवासी अधिकारों की अनदेखी? इस वीडियो में जानिए: Ken-Betwa Project क्या है? आदिवासी विरोध क्यों कर रहे हैं? इस विवाद के पीछे की पूरी सच्चाई 👉 पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें और अपनी राय जरूर दें। #KenBetwaProject #AdivasiAndolan #MPNews #JalJungleZameen #BreakingNews #IndiaNews #AwazEBharat1
- भोजपुर जिला के बिहिया महथीन माई में मंदिपरिसर में सामूहिक विवाह किया गया जहां दर्जनों जोड़ों की शादी पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई, बिहिया महथीन माई मंदिर परिसर में दूर दराज के गांव से आए बर बधु ने एक दूसरे को वरमाला पहन कर सात फेर लिए, और जीवन भर साथ निभाने की संकल्प लिया,पूरा दिन मंदिर परिसर आकर्षक का केंद्र बना रहा, स्थानीय लोगों परिवार परिजन गार्जियन और सामाजिक संगठनों की ओर से बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया, विवाह के बाद सभी नव विवाहित जोड़ों को आवश्यक घरेलू सामान और उपहार भी प्रदान किए गए ताकि वह अपने नए जीवन की शुरुआत सुचारू रूप से कर सके, इस मौके पर उपस्थित गण मान्य अतिथि गार्जियन के लोगों ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में एकता और सादगी का संदेश देता है और आर्थिक रूप से कम कमजोर परिवार के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होता है, पूरा मंदिर परिसर उत्साह और खुशी से भरा रहा, भारी भीड़ ने इस शादी के बर वधु को ऐतिहासिक साक्षी भी बने, धर्मेंद्र कुमार की एक खास रिपोर्ट1
- आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधान लिपिक की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। बगैर किसी पूर्व सूचना के बैठक से अंचल कार्यालय बक्सर एवं राजपुर से प्रधान लिपिक के द्वारा अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी लंबित मामलों को जुलाई तक निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भुगतान से संबंधित लंबित संचिका को अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। नीलाम शाखा के कार्यालय प्रधान लिपिक को कैंप मोड में कार्य योजना बनाते हुए बड़े बकायदारों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उतरदायित्व सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सी0डब्लू0जे0सी0 एवं एम0जे0सी0 की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी संबंधित लिपिकों को सी0डब्लू0जे0सी0 एवं एम0जे0सी0 से संबंधित प्रतिवेदन को प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को ससमय लंबित आवेदनों को कार्य योजना बनाते हुए नियमानुसार निष्पादन करते हुए शून्य करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को सख्त निदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में सेवांत लाभ का मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्यालय प्रधान इसमें विशेष अभिरूचि लेते हुए सेवांत लाभ का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को रोकड़ पंजी नियमानुसार संधारित करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जन शिकायत के मामलों को यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।10
- hamare mohammedganj mein bheemraj per aise ghatna Hui Jo Aaj Tak karm ko bahut kharab Laga pul ka halat pahle Se Hi kharab tha aur Aaj ek overloaded truck pul ke upar paar hone kagar per a gaye the vahan per homeguard upsthit the to bhi vah ek Shabd nahin bole aur kya pata yahan per bahut sare accident bhi ho gaye hain per yahan per Koi kaarvayi ka koi sudhar nahin kiya ja raha hai1
- Post by Md anear1
- बक्सर :- राजपुर प्रखंड के कनेहरी उच्च विद्यालय में सोमवार को स्कूल अवधि के दौरान गर्मी के कारण एक-एक कर लगभग 10 बच्चे बेहोश हो गए.इस घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण गर्मी और लू ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह चेतना सत्र समाप्त होने के बाद जैसे ही पहली घंटी की पढ़ाई शुरू हुई, तभी अचानक बच्चे गश खाकर गिरने लगे. देखते ही देखते करीब 10 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए.घटना के तुरंत बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभावित बच्चों को पंखे के नीचे लिटाया और प्राथमिक उपचार शुरू किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दी गई.बच्चों के बेहोश होने की खबर मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुँच गए.सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने सभी गंभीर छात्राओं को एम्बुलेंस से तत्काल सीएचसी लाया गया.जहां उपचार के बाद सभी को दोपहर बाद अस्पताल से छुट्टी दें दी गयी.अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ है.3