logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीरजापुर के लालगंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगहरा कलां निवासी घनश्याम मौर्य के घर के पास 6 फीट लंबे दो सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर के पास सांपों को देखकर परिजनों में दहशत फैल गई। गृह स्वामी की सूचना पर पतुलकी निवासी सर्प मित्र सूरज कुमार बिंद मौके पर पहुंचे और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। सांपों को सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिए जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र सूरज कुमार बिंद ने लोगों को सलाह दी कि वीडियो या फोटो देखकर कभी भी सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें और तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं, क्योंकि समय पर इलाज ही जीवन बचा सकता है। इस दौरान लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि ऐसे सर्प मित्रों को मानदेय पर रखा जाना चाहिए। लोगों का कहना था कि अपनी जान संकट में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाने वाले सर्प मित्रों के प्रति सरकार को सहानभूतिपूर्वक निर्णय लेना चाहिए।

7 hrs ago
user_Santosh dev giri
Santosh dev giri
Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

मीरजापुर के लालगंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगहरा कलां निवासी घनश्याम मौर्य के घर के पास 6 फीट लंबे दो सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर के पास सांपों को देखकर परिजनों में दहशत फैल गई। गृह स्वामी की सूचना पर पतुलकी निवासी सर्प मित्र सूरज कुमार बिंद मौके पर पहुंचे और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। सांपों को सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिए जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र सूरज कुमार बिंद ने लोगों को सलाह दी कि वीडियो या फोटो देखकर कभी भी सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें और तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं, क्योंकि समय पर इलाज ही जीवन बचा सकता है। इस दौरान लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि ऐसे सर्प मित्रों को मानदेय पर रखा जाना चाहिए। लोगों का कहना था कि अपनी जान संकट में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाने वाले सर्प मित्रों के प्रति सरकार को सहानभूतिपूर्वक निर्णय लेना चाहिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन l   #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    1
    #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन l

  #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मीरजापुर में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन और ₹310 नकद बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मां विंध्यवासिनी धाम, विभिन्न घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं व यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चोरी के मोबाइल बेचने के मकसद से एक जगह एकत्र हुआ था, तभी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में समीर सरोज, पंकज कुमार, रोशन सरोज, मोहित सरोज, विकास विश्वकर्मा और दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    मीरजापुर में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन और ₹310 नकद बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मां विंध्यवासिनी धाम, विभिन्न घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं व यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चोरी के मोबाइल बेचने के मकसद से एक जगह एकत्र हुआ था, तभी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में समीर सरोज, पंकज कुमार, रोशन सरोज, मोहित सरोज, विकास विश्वकर्मा और दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधीपुर गांव में पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित रामजीत बिंद का आरोप है कि उनके सगे भाई रामधनी बिंद ने पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे में अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार बराबर हिस्सेदारी की मांग की, लेकिन हर बार विवाद ही उत्पन्न हुआ। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि अपने हिस्से की जमीन मांगने पर उनके साथ मारपीट का प्रयास किया जाता है और धमकियां दी जाती हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित बंटवारा सुनिश्चित कराने और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल इस मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधीपुर गांव में पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित रामजीत बिंद का आरोप है कि उनके सगे भाई रामधनी बिंद ने पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे में अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार बराबर हिस्सेदारी की मांग की, लेकिन हर बार विवाद ही उत्पन्न हुआ।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि अपने हिस्से की जमीन मांगने पर उनके साथ मारपीट का प्रयास किया जाता है और धमकियां दी जाती हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित बंटवारा सुनिश्चित कराने और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल इस मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_अमरनाथ गौतम पत्रकार
    अमरनाथ गौतम पत्रकार
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र स्थित बरकछा हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद भी मौके पर कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
    1
    मिर्ज़ापुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र स्थित बरकछा हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद भी मौके पर कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.