logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्यायालय के आदेश एसटे हटाने को दरकिनार करके पुनः दिया एसटे न्यायालय के ऊपर हो गए है एसडीएम का आदेश ❗️

1 hr ago
user_जितेंद्र राय
जितेंद्र राय
रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

न्यायालय के आदेश एसटे हटाने को दरकिनार करके पुनः दिया एसटे न्यायालय के ऊपर हो गए है एसडीएम का आदेश ❗️

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *बच्चो से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक दर्जन बच्चे‌‌ व खलासी घायल* *डीएम एसपी घटनास्थल व चिकित्सालय पहुंचे,जाना‌ घायलों का हालचाल* चित्रकूट। जनपद चित्रकूट मुख्यालय के एक सड़क हादसे में अशोक पब्लिक स्कूल की बच्चो से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,बस मे सवार एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, एक बच्चे कि हालात नाजुक,स्कूल से प्रयागराज रोड कालूपुर कि तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस, शराब के नशे मे बस चलाने का ड्राइवर पर लगा आरोप,आस पास के लोगो ने आनन फानन मे नजदीकी श्री जी प्राइवेट हॉस्पिटल मे कराया भर्ती, जहाँ डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर, सभी घायल छात्रों का जिला अस्पताल मे चल रहा है इलाज,जिला अस्पताल के डाक्टरो ने एक घायल छात्र को इलाज के लिए बाहर भेजा।‌ मामला प्रयागराज रोड के कालूपुर प्राथमिक विद्यालय के पास का है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हालचाल लेने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक घटना स्थल व जिला अस्पताल पहुंचे। और बच्चों का हालचाल जाना । सेठ मूलचंद विद्या मंदिर कर्वी के छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    3
    *बच्चो से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक दर्जन बच्चे‌‌ व खलासी घायल*
*डीएम एसपी घटनास्थल व चिकित्सालय पहुंचे,जाना‌ घायलों का हालचाल*
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट मुख्यालय के एक सड़क हादसे में अशोक पब्लिक स्कूल की बच्चो से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,बस मे सवार एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, एक बच्चे कि हालात नाजुक,स्कूल से प्रयागराज रोड कालूपुर कि तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस, शराब के नशे मे बस चलाने का ड्राइवर पर लगा आरोप,आस पास के लोगो ने आनन फानन मे नजदीकी श्री जी प्राइवेट हॉस्पिटल मे कराया भर्ती, जहाँ डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर, सभी घायल छात्रों का जिला अस्पताल मे चल रहा है इलाज,जिला अस्पताल के डाक्टरो ने एक घायल छात्र को इलाज के लिए बाहर भेजा।‌ मामला प्रयागराज रोड के कालूपुर प्राथमिक विद्यालय के पास का है। 
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हालचाल लेने जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक घटना स्थल व जिला अस्पताल पहुंचे। और बच्चों का हालचाल जाना । 
सेठ मूलचंद विद्या मंदिर कर्वी के छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व  पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि निर्माण कार्य को 9 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मीटिंग हॉल विकासखंड स्तर पर होने वाली सरकारी बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
    3
    जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 
जनपद बांदा के विकासखंड महुआ परिसर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मीटिंग हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि निर्माण कार्य को 9 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मीटिंग हॉल विकासखंड स्तर पर होने वाली सरकारी बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की पर्ची बनाए जाने की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय में समुचित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर टोकन प्रणाली लागू की जाए, जिससे "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर मरीजों का व्यवस्थित पंजीकरण हो सके तथा अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की ऑनलाइन फीडिंग उसी दिन अनिवार्य रूप से कराई जाए। इसके लिए संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को एएनसी कक्ष के निकट बैठाने तथा शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं की एएनसी फीडिंग शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सैम/मैम (SAM/MAM) श्रेणी के बच्चों हेतु मेडिकल किट का भी वितरण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी जेई (साडा) को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जर्जर भवनों का तत्काल सर्वेक्षण एवं सत्यापन कराते हुए नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। *जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 अगस्त को एमसीएच विंग, खोह में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं बधिर बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण किया जाएगा तथा पात्र एवं चिन्हित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे बच्चों को निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।* निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करने के साथ-साथ उनकी नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, जिससे वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।
    1
    *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की पर्ची बनाए जाने की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय में समुचित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर टोकन प्रणाली लागू की जाए, जिससे "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर मरीजों का व्यवस्थित पंजीकरण हो सके तथा अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था से बचा जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की ऑनलाइन फीडिंग उसी दिन अनिवार्य रूप से कराई जाए। इसके लिए संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को एएनसी कक्ष के निकट बैठाने तथा शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं की एएनसी फीडिंग शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की तथा उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सैम/मैम (SAM/MAM) श्रेणी के बच्चों हेतु मेडिकल किट का भी वितरण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी जेई (साडा) को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जर्जर भवनों का तत्काल सर्वेक्षण एवं सत्यापन कराते हुए नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
*जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 अगस्त को एमसीएच विंग, खोह में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के मूक एवं बधिर बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण किया जाएगा तथा पात्र एवं चिन्हित बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे बच्चों को निर्धारित तिथि पर शिविर स्थल पर अवश्य लेकर आएं, ताकि उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।*
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधों का रोपण करने के साथ-साथ उनकी नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं समुचित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए, जिससे वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिमरिया तहसील के कोनी ग्राम में शिक्षक राम दरश पटेल का हुआ सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन भारी संख्या में लोग बधाई देने के लिए हुए शामिल गीत बंधन अभिनंदन ढोल नगाड़े के साथ रथ में बैठाकर दी भावभीनी विदाई बधाई द
    1
    सिमरिया तहसील के कोनी ग्राम में शिक्षक राम दरश पटेल का हुआ सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन  भारी संख्या में लोग बधाई देने के लिए हुए शामिल गीत बंधन अभिनंदन ढोल नगाड़े के साथ रथ में बैठाकर दी भावभीनी विदाई बधाई द
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • satna काम के बहाने ले गए...... किए 15 दिन तक क्या हुआ ?
    1
    satna 
काम के बहाने ले गए......
किए 15 दिन तक क्या हुआ ?
    user_Beerendar Aadiwashi
    Beerendar Aadiwashi
    Aboriginal art gallery कोटर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्रेम नगर प्रेम विहार कॉलोनी के छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए रास्ता का उपयोग करते हैं उसे रास्ते में पानी भरा रहता है और छोटे बच्चे नाली की से चलने पर मजबूर है ।यह है हमारा सतना का स्मार्ट सिटी प्रेम नगर के पार्षद को बार-बार कहने के बाद कुछ सुनने को तैयार नही है। सतना स्मार्ट सिटी में इस तरह है की रोडो के लिए क्या कर सकते हैं ।आज जिस तरह प्रेम विहार में बच्चे नाली की मेड पर चलने का मजबूर है यदि वह गिर जाए क्योंकि टांग टूट जाए या कुछ भी हो जाए इसकी जवाबदेह कौन होगा प्रेम विहार के पार्षद क्या कर रही है बार-बार कहने के बाद भी यदि उसमें किसी तरह से व्यवस्था नहीं बना सकते तो सतना की स्मार्ट सिटी की जय हो। ऐसे पार्षदों को चुनने वाले प्रेम विहार की जनता के लिए आप क्या कह सकते हैं। भ्रष्टाचार का हालात है वह बहुत ही चिंतनीय है चारों तरफ स्मार्ट सिटी का पैसा डूब गया और स्मार्ट सिटी के नाम पर इस तरह की व्यवस्थाएं अपने आप में स्मार्ट सिटी की पोल खोल रही है।
    1
    प्रेम नगर प्रेम विहार कॉलोनी के छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए रास्ता का उपयोग करते हैं उसे रास्ते में पानी भरा रहता है और छोटे बच्चे नाली की से चलने पर मजबूर है ।यह है हमारा सतना का स्मार्ट सिटी प्रेम नगर के पार्षद को बार-बार कहने के बाद कुछ सुनने को तैयार नही है। सतना स्मार्ट सिटी में इस तरह है की रोडो के लिए क्या कर सकते हैं ।आज जिस तरह प्रेम विहार में बच्चे नाली की मेड पर चलने का मजबूर है यदि वह गिर जाए क्योंकि टांग टूट जाए या कुछ भी हो जाए इसकी जवाबदेह कौन होगा प्रेम विहार के पार्षद  क्या कर रही है बार-बार कहने के बाद भी यदि उसमें किसी तरह से व्यवस्था नहीं बना सकते तो सतना की स्मार्ट सिटी की जय हो। ऐसे पार्षदों को चुनने वाले प्रेम विहार की जनता के लिए आप क्या कह सकते हैं।
 भ्रष्टाचार का  हालात है वह बहुत ही चिंतनीय है चारों तरफ स्मार्ट सिटी का पैसा डूब गया और स्मार्ट सिटी के नाम पर इस तरह की व्यवस्थाएं अपने आप में स्मार्ट सिटी की पोल खोल रही है।
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *सूख रही धान की फसल को लेकर सदर विधायक ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन* *लो वोल्टेज विद्युत कटौती से परेशान किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में सदर विधायक ने किया प्रदर्शन, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग* चित्रकूट । समाजवादी पार्टी के सदर विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही विद्युत लो वोल्टेज समस्या व कटौती के कारण सूख रही धान की फसल, बदतर स्वास्थ्य व्यवस्था व अन्य समस्याओं को लेकर सैकड़ों महिलाओं, किसानों व युवाओं के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर विद्युत आपूर्ति तुरंत सुचारू रूप से चालू करने की मांग की।‌ जिले में बारिश न होने से फैसले सुख रहे हैं इसलिए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सुधार ना हुआ तो आगे विधानसभा में मामले को लेकर मुद्दा उठाएंगे और जिले में वृहद आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को सदर विधायक अनिल प्रधान सैकड़ो युवाओं, महिलाओं व किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने बंद पड़े पंप कैनालों को तुरंत चालू करने, विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने, शिवरामपुर कौहारी मार्ग, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जिला चिकित्सालय में रिफर‌, मरीजो से दुर्व्यवहार न करने की शिकायत मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल को भी सुचारू रूप से चालू करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि चित्रकूट में लो वोल्टेज विद्युत कटौती के कारण किसान की फसले सूख रही हैं। धान की रोपाई का सीजन है ऐसे में पंप कैनाल बंद होने से खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा, बिजली विभाग के अधिकारियों से परेशान हैं। शहर‌‌ से लेकर गांव की जनता विद्युत कटौती का दंश झेल रही है। हम लोग अधिकारियों से शिकायत करते-करते परेशान हो गए हैं लेकिन कोई भी विभाग का अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। ‌ इसीलिए आज जिलाधिकारी कार्यालय में ग्रामीणों की बिजली की समस्या व अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया है और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता करें और शीघ्र समाधान कर निस्तारण करने को कहा गया। और इस मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात की है। ‌जिलाधिकारी ने हमें आश्वासन दिया है कि उनकी इन गंभीर मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द ही प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की जाएगी जिसमें समाधान का हल निकाला जाएगा।‌
    3
    *सूख रही धान की फसल को लेकर सदर विधायक ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन*
*लो वोल्टेज विद्युत कटौती से परेशान किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में सदर विधायक ने किया प्रदर्शन, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग*
चित्रकूट ।  समाजवादी पार्टी के सदर विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही विद्युत लो वोल्टेज समस्या व कटौती के कारण सूख रही धान की फसल, बदतर स्वास्थ्य व्यवस्था व अन्य समस्याओं को लेकर सैकड़ों महिलाओं, किसानों व युवाओं के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर विद्युत आपूर्ति तुरंत सुचारू रूप से चालू करने की मांग की।‌ जिले में बारिश न होने से फैसले सुख रहे हैं इसलिए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सुधार ना हुआ तो आगे विधानसभा में मामले को लेकर मुद्दा उठाएंगे और जिले में वृहद आंदोलन किया जाएगा। 
शुक्रवार को सदर विधायक अनिल प्रधान सैकड़ो युवाओं, महिलाओं व किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने बंद पड़े पंप कैनालों को तुरंत चालू करने, विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने, शिवरामपुर कौहारी मार्ग, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जिला चिकित्सालय में रिफर‌, मरीजो से दुर्व्यवहार न करने की शिकायत मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल को भी सुचारू रूप से चालू करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। 
समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि चित्रकूट में लो वोल्टेज विद्युत कटौती के कारण किसान की फसले सूख रही हैं। धान की रोपाई का सीजन है ऐसे में पंप कैनाल बंद होने से खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा, बिजली विभाग के अधिकारियों से परेशान हैं। शहर‌‌ से लेकर गांव की जनता विद्युत कटौती का दंश झेल रही है। हम लोग अधिकारियों से शिकायत करते-करते परेशान हो गए हैं लेकिन कोई भी विभाग का अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। ‌ इसीलिए आज जिलाधिकारी कार्यालय में ग्रामीणों की बिजली की समस्या व अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया है और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता करें और शीघ्र समाधान कर निस्तारण करने को कहा गया। और इस मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात की है।  ‌जिलाधिकारी ने हमें आश्वासन दिया है कि उनकी इन गंभीर मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द ही प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की जाएगी जिसमें समाधान का हल निकाला जाएगा।‌
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सतना। कंपनी बाग पानी के टंकी से लोगों के घरों में सप्लाई हो रहे हैं कीड़े युक्त पानी
    1
    सतना। कंपनी बाग पानी के टंकी से लोगों के घरों में सप्लाई हो रहे हैं कीड़े युक्त पानी
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.