logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक मथुरा समाचार। आगामी गंगा दशहरा पर्व एवं ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम, पंचायत विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं यातायात विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने, त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने तथा पूर्व में आई समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नगर निगम एवं पंचायत विभाग को मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई, नालों की सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने, खुले एवं लटके तारों को दुरुस्त करने तथा पोलों की रैपिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य टीमें, एंबुलेंस और मोटरसाइकिल एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नगर निगम को सभी स्ट्रीट लाइट चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं सिविल डिफेंस वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एसपी यातायात को रूट डायवर्जन की जानकारी व्यापक स्तर पर प्रचारित करने तथा पूरे रूट का निरीक्षण कर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Dalvir Singh Vidrohi
Dalvir Singh Vidrohi
मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
b0c598e5-9a5f-49cb-9b9a-8192d68fc105

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोवर्धन में पहुंचे एमएस बिट्टा, बोले— “बंगाल में लोकतंत्र खतरे में” मथुरा। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा सोमवार को गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने देश की सुरक्षा, शहीदों के सम्मान और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। एमएस बिट्टा ने सीमा पर तैनात जवानों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि देश आज जिन परिस्थितियों में सुरक्षित खड़ा है, उसमें सैनिकों का सर्वोच्च योगदान है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। सहायता राशि और अन्य सरकारी सुविधाएं बिना किसी देरी के सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचनी चाहिए। बिट्टा ने युवाओं से सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए बिट्टा ने कहा कि वहां जिस तरह का माहौल बना हुआ है, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता करने वाली शक्तियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभाएं केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होतीं, बल्कि यह देश की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्प को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में ‘जय हिंद’ के नारों के बीच उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, समर्थकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
    1
    गोवर्धन में पहुंचे एमएस बिट्टा, बोले— “बंगाल में लोकतंत्र खतरे में”
मथुरा। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा सोमवार को गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने देश की सुरक्षा, शहीदों के सम्मान और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
एमएस बिट्टा ने सीमा पर तैनात जवानों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि देश आज जिन परिस्थितियों में सुरक्षित खड़ा है, उसमें सैनिकों का सर्वोच्च योगदान है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। सहायता राशि और अन्य सरकारी सुविधाएं बिना किसी देरी के सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचनी चाहिए। बिट्टा ने युवाओं से सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया।
पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए बिट्टा ने कहा कि वहां जिस तरह का माहौल बना हुआ है, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता करने वाली शक्तियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभाएं केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होतीं, बल्कि यह देश की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्प को मजबूत करने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में ‘जय हिंद’ के नारों के बीच उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, समर्थकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
    user_Dalvir Singh Vidrohi
    Dalvir Singh Vidrohi
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना में जुड़ने के लिए सम्पर्क करें। 9027053484 राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना में जुड़ने के लिए सम्पर्क करें। 9027053484
    1
    राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना में जुड़ने के लिए सम्पर्क करें। 9027053484
राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना में जुड़ने के लिए सम्पर्क करें। 9027053484
    user_राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना
    राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना
    गौ माता ही एक सेवा मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मामा ने ही किया 10 साल के भांजे का अपहरण, मांगे 10 लख रुपए मामा ने ही किया 10 साल के भांजे का अपहरण, मांगे 10 लख रुपए
    1
    मामा ने ही किया 10 साल के भांजे का अपहरण, मांगे 10 लख रुपए
मामा ने ही किया 10 साल के भांजे का अपहरण, मांगे 10 लख रुपए
    user_National Sach
    National Sach
    Local News Reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पुलिया नंबर 130 यमुना एक्सप्रेसवे कोई देखने वाला नहीं है जब से यमुना एक्सप्रेस में चालू हुआ है जब से कोई इस पुलिया को देखेंगे यह वाला नहीं है बहुत परेशानी होती है इसलिए सोशल मीडिया पर डालना पड़ रहा है
    1
    पुलिया नंबर 130 यमुना एक्सप्रेसवे कोई देखने वाला नहीं है
जब से यमुना एक्सप्रेस में चालू हुआ है जब से कोई इस पुलिया को देखेंगे यह वाला नहीं है बहुत परेशानी होती है इसलिए सोशल मीडिया पर डालना पड़ रहा है
    user_Vp singh
    Vp singh
    महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚔 हाईवे थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का LIVE VIDEO वायरल आनंदवन फेस-1 मार्केट में युवकों के बीच जमकर मारपीट 👊🔥 @Mathurapulice #rprnewstv #vairalvideo #Mathuranews #uppulice
    1
    🚔 हाईवे थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी का LIVE VIDEO वायरल
आनंदवन फेस-1 मार्केट में युवकों के बीच जमकर मारपीट 👊🔥
@Mathurapulice #rprnewstv #vairalvideo #Mathuranews #uppulice
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • मथुरा के गोवर्धन बस स्टैंड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    मथुरा के गोवर्धन बस स्टैंड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Ramkishor Gola brajwasi
    Ramkishor Gola brajwasi
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अलीगढ़ में चोरों ने एक घर में घुसकर पहले सारा कीमती सामान चुराया। जाते-जाते उन्होंने पूरे घर को आग के हवाले कर दिया, जिससे परिवार का लाखों का नुकसान हुआ।
    1
    अलीगढ़ में चोरों ने एक घर में घुसकर पहले सारा कीमती सामान चुराया। जाते-जाते उन्होंने पूरे घर को आग के हवाले कर दिया, जिससे परिवार का लाखों का नुकसान हुआ।
    user_Jitendra Yadav
    Jitendra Yadav
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोवर्धन में बोले एमएस बिट्टा: ‘बंगाल में लोकतंत्र का अपमान, शहीदों के सम्मान से मजबूत होगा देश’ मथुरा समाचार। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा सोमवार को गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने देश की सुरक्षा, शहीदों के सम्मान और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। एमएस बिट्टा ने सीमा पर तैनात जवानों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि देश आज जिन परिस्थितियों में सुरक्षित खड़ा है, उसमें सैनिकों का सर्वोच्च योगदान है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। सहायता राशि और अन्य सरकारी सुविधाएं बिना किसी देरी के सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचनी चाहिए। बिट्टा ने युवाओं से सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए बिट्टा ने कहा कि वहां जिस तरह का माहौल बना हुआ है, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता करने वाली शक्तियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभाएं केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होतीं, बल्कि यह देश की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्प को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में ‘जय हिंद’ के नारों के बीच उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, समर्थकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
    2
    गोवर्धन में बोले एमएस बिट्टा: ‘बंगाल में लोकतंत्र का अपमान, शहीदों के सम्मान से मजबूत होगा देश’
मथुरा समाचार। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा सोमवार को गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने देश की सुरक्षा, शहीदों के सम्मान और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
एमएस बिट्टा ने सीमा पर तैनात जवानों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि देश आज जिन परिस्थितियों में सुरक्षित खड़ा है, उसमें सैनिकों का सर्वोच्च योगदान है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। सहायता राशि और अन्य सरकारी सुविधाएं बिना किसी देरी के सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचनी चाहिए। बिट्टा ने युवाओं से सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया।
पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए बिट्टा ने कहा कि वहां जिस तरह का माहौल बना हुआ है, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता करने वाली शक्तियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभाएं केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होतीं, बल्कि यह देश की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्प को मजबूत करने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में ‘जय हिंद’ के नारों के बीच उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, समर्थकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
    user_Dalvir Singh Vidrohi
    Dalvir Singh Vidrohi
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.