*किशोरी का अपहरण कर मारपीट, हालत गंभीर* सुल्तानपुर। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई और गलत हरकतें करने के बाद उसे घर के पास फेंक दिया गया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और उसे बेरहमी से पीटा। इसके साथ ही उसके साथ अभद्रता की गई। बाद में आरोपी उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी किशोरी का अपहरण हुआ था, जिसमें मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि उसी मामले के आरोपियों के परिजनों पर इस घटना को अंजाम देने का शक है। इस संबंध में शिवगढ़ थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

- लखनऊ के बहुचर्चित 2004 कैंट फायरिंग मामले में आखिरकार 22 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में बृजेश सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में मुख्तार अंसारी और कृष्णानंद राय के काफिले आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद सदर रेलवे क्रॉसिंग पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। घटना को लेकर हत्या के प्रयास और बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुनील राय, आनंद राय और अजय सिंह उर्फ गुड्डू को बड़ी राहत मिली है।1
- दरोगा साहब की गुंडई समझिये खुली गालियां बक रहे हैं... अब इसने कोई न्याय की उम्मीद क्या ही करेगा ये यूपी के बदायूं के थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर हैं वर्दी के नशे में चूर दरोगा जी ने फरियादी को धक्के मार बाहर निकाल दिया पीड़ित का भतीजा एक हादसे में घायल हुआ था, इसी सिलसिले में पीड़ित थाने आया था1
- भगवान इस बच्चे की आत्मा को शांति दे और जिसने ये किया है उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जय श्री राम1
- गाँधी सेतु पुल पर एक स्कूटी चालक के द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। जिसके विरूध्द तत्काल संज्ञान लेते हुए MV Act में निहित प्रावधानों के तहत सीजर की कार्यवाही की गयी। आप सभी से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें।1
- सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- लोकेशन लक्सर हरिद्वार उत्तराखंड स्लग… राज्य मंत्री ने प्रेस वार्ता कर क्षेत्रवासियों को विशाल भंडारे के लिए किया आमंत्रित एंकर… लक्सर में आज उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने प्रेस वार्ता आयोजित कर क्षेत्रवासियों को 29 मार्च को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि जमदग्नि स्कूल के प्रांगण में मां भगवती की कृपा से इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। राज्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विद्यालय परिसर में विधि-विधान के साथ हवन और पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जबकि कल सुबह 11 बजे से शाम तक भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का प्रसाद ग्रहण करें और इस पुण्य आयोजन का हिस्सा बनें। बाइट… ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार1
- लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज इलाके में एक गरीब परिवार दबंगई का शिकार हो रहा है। जल निगम रोड पर ठेला लगाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले युवक को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि राहुल गुप्ता नाम का आरोपी उन्हें वहां ठेला लगाने से रोकता है और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकियां देता है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आरोपी ने घर पहुंचकर भी विवाद किया और परिवार को डराने की कोशिश की। सबसे दुखद बात यह है कि पीड़ित की मां के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे परिवार मानसिक रूप से परेशान है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। अब सवाल उठता है कि क्या गरीब की मेहनत की कमाई भी दबंगों की मर्जी पर निर्भर करेगी या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा।1
- लखनऊ... यातायात पुलिस का सराहनीय कार्य, वृद्ध महिला की मदद कर जीता दिल लखनऊ। राजधानी में यातायात पुलिस का एक मानवीय और सराहनीय चेहरा सामने आया है। DCP ट्रैफिक के निर्देशन में टीआई चौक ने डालीगंज चौराहे पर एक वृद्ध महिला की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की। बताया जा रहा है कि एक वृद्ध महिला घर जाने के लिए किराये के पैसे न होने के कारण डालीगंज चौराहे के पास सड़क किनारे इधर-उधर भटक रही थी। महिला काफी परेशान और असहाय नजर आ रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद टीआई चौक की नजर महिला पर पड़ी। स्थिति को समझते हुए उन्होंने बिना देर किए महिला की मदद की और उसे ऑटो में बैठाकर सुरक्षित उसके घर रवाना कराया। पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता से वृद्ध महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई। महिला ने भावुक होकर पुलिसकर्मियों को ढेरों दुआएं दीं। यातायात पुलिस के इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। सिर्फ यातायात व्यवस्था ही नहीं, जरूरतमंदों की मदद के लिए भी लखनऊ ट्रैफिक पुलिस हमेशा तत्पर नजर आ रही है।1