Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को तार बाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को तार बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी के कब्जे से 42 नग देशी मदिरा शराब किया गया जप्त...
Vandana News
अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को तार बाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को तार बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी के कब्जे से 42 नग देशी मदिरा शराब किया गया जप्त...
More news from Mungeli and nearby areas
- मुंगेली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसा है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 169 पाव देशी शराब और 4 वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.63 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- तिल्दा-नेवरा (रायपुर): अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मोटरसाइकिल (CG 04 DR 5280) में सवार दो व्यक्ति सूटकेस और बैग में गांजा लेकर खरोरा से तिल्दा होते हुए सांकरा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जोता रेलवे फाटक के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति कूदकर फरार हो गया, जबकि चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर सूटकेस और बैग से 8.5 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹4,25,000) बरामद किया गया। साथ ही मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹50,000) भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। आरोपी: गुमान माण्डले (22 वर्ष), निवासी ग्राम सांकरा, थाना तिल्दा-नेवरा जप्त सामग्री: 8 किलो 500 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹4,25,000) मोटरसाइकिल डिस्कवर (CG 04 DR 5280) पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर रेंज में चल रहे ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। निष्कर्ष: तिल्दा पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।2
- तिल्दा नेवरा में ग्राम पंचायत अल्दा के ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। 6 तारीख से धरने पर बैठे ग्रामीण 7 तारीख को भी दोपहर 3 बजे तक अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। पहले तहसील कार्यालय के सामने चक्का जाम किया गया, इसके बाद SDM कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों को बाहर निकलने से रोक दिया गया। मौके पर पहले से पुलिस बल तैनात था, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी की स्थिति बनी। गुस्साए ग्रामीणों ने तिल्दा नेवरा थाना का भी घेराव कर दिया और देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 🔥 Call to Action 👉 ऐसी ही खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 जय जोहार CG न्यूज़1
- बलौदाबाजार-भाठापारा, 07 अप्रैल 2026। ग्राम पंचायत मल्लिन एवं आश्रित ग्राम मोहतरा में अधूरी पड़ी नलजल योजना का मुद्दा अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम सरपंच रामकली मिर्झा द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि नलजल योजना के तहत ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, इसके बावजूद योजना का हैंडओवर कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय से पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है। मोहतरा गांव में पानी टंकी निर्माण स्थल पर समतलीकरण और फ्लोरिंग का कार्य अधूरा है। 30 से 40 परिवारों को अब तक नल कनेक्शन नहीं मिला है और उनके यहां चेम्बर भी नहीं बनाए गए हैं। बोर स्थल पर पम्प रूम का निर्माण नहीं हुआ है, वहीं पानी टंकी में लीकेज होने से पानी लगातार टपक रहा है। इसके अलावा क्लोरीनेटर रूम में मशीन स्थापित नहीं की गई है और गेट का छज्जा भी क्षतिग्रस्त है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पूर्व सरपंच और सचिव द्वारा कथित रूप से अनियमित तरीके से योजना को समय से पहले ही ठेकेदार को हैंडओवर कर दिया गया, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत को समय पर नहीं दी गई। मल्लिन गांव में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां लंबे समय से पानी सप्लाई बंद है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई गलियों का लगभग 75 प्रतिशत कार्य अधूरा है, जिससे जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और आवागमन में परेशानी हो रही है। कई घर आज भी नल कनेक्शन से वंचित हैं। जनदर्शन में की गई इस शिकायत के माध्यम से कलेक्टर से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नलजल योजना के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा मिल सके।2
- Post by Rameshwar sahu1
- ग्राम चकरभाठा बस्ती नाना ससुर के घर से पचपेड़ी जाने निकला 30 वर्षीय युवक हुआ लापता थाना चकरभाठा में गुम इंसान दर्ज मंगलवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाम प्रार्थी मालती केवट पति पीताम्बर केवट उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम गोपालपुर चाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ.ग.ने मंगलवार की साम 17/14 बजे थाना उपस्थित आ कर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुम इंसान नाम पीताम्बर केवट पिता मन्ना केवट उम्र 30 साल साकिन ग्राम गोपालपुर थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर का निवासी है मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक मालती केवट पति पीताम्बर केवट उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम गोपालपुर थाना पचपेडी जिला बिलासपुर की हमगह अपने नाना भरत केवट के साथ थाना उपस्थित आकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने पति पीताम्बर केंवट उम्र 30 साल ग्राम गोपालपुर थाना पंचपेडी के साथ अपने नाना भरत केंवट के घर घूमने दिनांक 05-04-2026 को रात्रि 09:00 बजे चकरभाठा बस्ती घूमने आये थे जो इनका पति पीताम्बर केवट उम्र 30 साल रात भर रूककर दिनांक 06/04/2026 को प्रातः 10:00 बजे अपने घर ग्राम गोपालपुर जा रहा हूं कहकर निकला है जो अभी तक गोपालपुर नहीं गया है ना ही वापस नाना के घर चकरभाठा बस्ती आया है जिसकी बहुत पता तलाश किए उसका मोबाईल नंबर रखा है जो बंद बता रहा है कोई पता नहीं चल रहा है बिना बताये कहीं चला गया है जिसका आसपास रिस्तेदारों में पता तलाश किए कोई पता नहीं चला जिसका हुलिया कद 5 फिट, रंग सांवला, चेहरा गोल. बाल काला छोटा, नीला शर्ट, पेन्ट पहना है। छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है सूचक की सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 30/2026 कायम कर पतासाजी में लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जॉरये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी जाती है।1
- सप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान का निर्देश1
- जय गौ माता जय गोपाल आमंत्रण-गौ भोज कार्यक्रम गोविंद पथ गौ सेवा संस्थान गौ माता के शरीर पर 33 कोटी देवी देवता विराजमान होते हैं इनको भोग प्रसाद अर्पण करने से सभी देवी देवता तृप्त होते हैं, लिए आईए हम सब मिलकर एक प्रयास करें। गौ भोज कार्यक्रम के लिए। राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे दिनांक 12/4/2026 दिन रविवार को रायपुर के विभिन्न स्थानों पर गौ माता को भोज कराया जाएगा जिस कार्यक्रम को हम प्रतिदिन करने जा रहे हैं आप समस्त गौ भक्तों से निवेदन है कि आप इस कार्यक्रम में आकर के अपना सहयोग प्रदान करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपार सहयोग प्रदान करें। इस भरी गर्मी में गौ माता के लिए हरा चारा पानी की व्यवस्था करने का एक प्रयास किया जा रहा है जो आप सभी के सहयोग से पूर्ण होगा। जय गौ माता जय गोपाल भक्त वत्सल प्रभु जी ने दयाल कार्यक्रम स्थल- S.R मोटर्स राम दरबार के पास कोटा रायपुर1