logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआरियों से 17,060 रुपए नगद, 7 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और स्विफ्ट कार समेत करीब 6 लाख 97 हजार का मशरूका जप्त, सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना सक्ती पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 8 जुआरियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार रात्रे, अशोक सिदार, विजय राठौर, भूपेन्द्र साहू, हरिचरण राठौर, उमाशंकर सोनवानी, माधव जायसवाल और महेन्द्र बंजारे शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों एवं जुआ फड़ से 17,060 रुपए नगद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, 52 पत्ती ताश और 1 चटाई जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 97 हजार है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम द्वारा की गई।

7 hrs ago
user_Lala upadhyay
Lala upadhyay
Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
7 hrs ago

पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआरियों से 17,060 रुपए नगद, 7 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और स्विफ्ट कार समेत करीब 6 लाख 97 हजार का मशरूका जप्त, सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना सक्ती पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 8 जुआरियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार रात्रे, अशोक सिदार, विजय राठौर, भूपेन्द्र साहू, हरिचरण राठौर, उमाशंकर सोनवानी, माधव जायसवाल और महेन्द्र बंजारे शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों एवं जुआ फड़ से 17,060 रुपए नगद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, 52 पत्ती ताश और 1 चटाई जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 97 हजार है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम द्वारा की गई।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भक्तों की महा सैलाब उमड़ी झमाझम बारिश के साथ शिवमय हुआ शहर पंडित युवराज पांडेय जी के श्रीमुखारबिद कथा श्रवण नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत विधायक ब्यास कश्यप, विधायक कविता पाण लहरें महंत रामसुंदर सुंदर दास जी महाराज कथा श्रवण करते नजर आये
    1
    शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भक्तों की महा सैलाब उमड़ी झमाझम बारिश के साथ शिवमय हुआ शहर पंडित युवराज पांडेय जी के श्रीमुखारबिद कथा श्रवण नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत विधायक ब्यास कश्यप, विधायक कविता पाण लहरें महंत रामसुंदर सुंदर दास जी महाराज कथा श्रवण करते नजर आये
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • ऑपरेशन आघात” में कार्रवाई के साथ गांव-गांव जागरूकता, नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने महिला शक्ति को बनाया पुलिस का मजबूत हथियार,कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे थाना प्रभारी भूपदेवपुर — चौपाल में महिलाओं से सहज संवाद रायगढ़ । नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उसे जनभागीदारी का अभियान बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह की रणनीति अब गांवों में असर दिखाने लगी है। “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के साथ एसएसपी श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों, विशेषकर महिला समूहों को नशे के खिलाफ अभियान से जोड़ने पर जोर दिया है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने स्वयं गांवों में पहुंचकर महिलाओं के बीच चौपाल लगाई और नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन खड़ा करने की दिशा में पहल की। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने ग्राम बिलासपुर में महिला समूहों के साथ बैठक की। ग्राम बिलासपुर में आयोजित चौपाल में थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारी की औपचारिक दूरी के बजाय महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सीधे और सहज संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से गांव की स्थिति, नशे से जुड़ी समस्याओं और अवैध शराब के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें समझाया कि नशे की समस्या केवल शराब पीने वाले व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर परिवार, बच्चों, महिलाओं और पूरे समाज पर पड़ता है। थाना प्रभारी ने महिलाओं को बताया कि नशे के कारण परिवारों में विवाद और घरेलू हिंसा बढ़ती है, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तथा कई बार नशे की लत व्यक्ति को चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों की ओर धकेल देती है। नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यदि गांव को नशे से बचाना है तो महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे परिवार और समाज की स्थिति को सबसे करीब से देखती हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशों का हवाला देते हुए थाना प्रभारी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि भूपदेवपुर पुलिस अवैध शराब के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतेगी। अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की संवेदनशीलता बताते हुए “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 94792-70533 की जानकारी भी दी गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को गांव में आने वाले संदिग्ध अथवा बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया। थाना प्रभारी की बातचीत का असर बैठक में साफ दिखाई दिया। महिला समूह की सदस्यों ने एकजुट होकर गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने भरोसा दिलाया कि वे अपने गांव को नशे से बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी और अवैध शराब से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस तक पहुंचाएंगी। दरअसल, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की इस पहल का उद्देश्य “ऑपरेशन आघात” को केवल रेड, गिरफ्तारी और जब्ती तक सीमित रखना नहीं, बल्कि समाज को साथ लेकर नशे के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार करना है। इसी रणनीति के तहत थाना प्रभारी रोशन कुमार कौशिक स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पुलिस और जनता के बीच भरोसे की कड़ी मजबूत कर रहे हैं। एसएसपी की रणनीतिक सोच और थाना प्रभारी की जमीनी सक्रियता का यह तालमेल नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को सामाजिक आंदोलन में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश “नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की लड़ाई नहीं है, यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी, लेकिन स्थायी बदलाव के लिए हमें गांव और परिवारों को भी इस अभियान से जोड़ना होगा। विशेषकर महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता नशे के खिलाफ हमारी सबसे बड़ी ताकत है। रायगढ़ पुलिस कार्रवाई के साथ जागरूकता और जनभागीदारी को भी प्राथमिकता देते हुए नशामुक्त समाज की दिशा में लगातार काम करेगी।”
    2
    ऑपरेशन आघात” में कार्रवाई के साथ गांव-गांव जागरूकता, नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने महिला शक्ति को बनाया पुलिस का मजबूत हथियार,कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे थाना प्रभारी भूपदेवपुर — चौपाल में महिलाओं से सहज संवाद
रायगढ़ । नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल पुलिस की कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए उसे जनभागीदारी का अभियान बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह की रणनीति अब गांवों में असर दिखाने लगी है। “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई के साथ एसएसपी श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों, विशेषकर महिला समूहों को नशे के खिलाफ अभियान से जोड़ने पर जोर दिया है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने स्वयं गांवों में पहुंचकर महिलाओं के बीच चौपाल लगाई और नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन खड़ा करने की दिशा में पहल की।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने ग्राम बिलासपुर में महिला समूहों के साथ बैठक की। ग्राम बिलासपुर में आयोजित चौपाल में थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारी की औपचारिक दूरी के बजाय महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर उनसे सीधे और सहज संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से गांव की स्थिति, नशे से जुड़ी समस्याओं और अवैध शराब के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें समझाया कि नशे की समस्या केवल शराब पीने वाले व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर परिवार, बच्चों, महिलाओं और पूरे समाज पर पड़ता है।
थाना प्रभारी ने महिलाओं को बताया कि नशे के कारण परिवारों में विवाद और घरेलू हिंसा बढ़ती है, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तथा कई बार नशे की लत व्यक्ति को चोरी, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों की ओर धकेल देती है। नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि यदि गांव को नशे से बचाना है तो महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे परिवार और समाज की स्थिति को सबसे करीब से देखती हैं।
एसएसपी  शशि मोहन सिंह के निर्देशों का हवाला देते हुए थाना प्रभारी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि भूपदेवपुर पुलिस अवैध शराब के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतेगी। अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की संवेदनशीलता बताते हुए “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन नंबर 94792-70533 की जानकारी भी दी गई। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को गांव में आने वाले संदिग्ध अथवा बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया।
थाना प्रभारी की बातचीत का असर बैठक में साफ दिखाई दिया। महिला समूह की सदस्यों ने एकजुट होकर गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने में पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने भरोसा दिलाया कि वे अपने गांव को नशे से बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी और अवैध शराब से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस तक पहुंचाएंगी।
दरअसल, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह की इस पहल का उद्देश्य “ऑपरेशन आघात” को केवल रेड, गिरफ्तारी और जब्ती तक सीमित रखना नहीं, बल्कि समाज को साथ लेकर नशे के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार करना है। इसी रणनीति के तहत थाना प्रभारी रोशन कुमार कौशिक स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर पुलिस और जनता के बीच भरोसे की कड़ी मजबूत कर रहे हैं। एसएसपी की रणनीतिक सोच और थाना प्रभारी की जमीनी सक्रियता का यह तालमेल नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को सामाजिक आंदोलन में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश
“नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की लड़ाई नहीं है, यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी, लेकिन स्थायी बदलाव के लिए हमें गांव और परिवारों को भी इस अभियान से जोड़ना होगा। विशेषकर महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता नशे के खिलाफ हमारी सबसे बड़ी ताकत है। रायगढ़ पुलिस कार्रवाई के साथ जागरूकता और जनभागीदारी को भी प्राथमिकता देते हुए नशामुक्त समाज की दिशा में लगातार काम करेगी।”
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    58 min ago
  • “सारंगढ़ आज आदिवासी रंग में रंगा… नजारा देख आप भी रह जाएंगे दंग!” #groundreport || sarangarh news सारंगढ़ मे आज 9 अगस्त को बड़े ही धूम धाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है उसकी आज एक झलकियां बतायेगे जहाँ सैंकड़ो की संख्या मे आदिवासी समुदाय के लोग रैली लेकर निकलें है आपको सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की तस्वीर बता रहे है जहाँ गावं गावं से सैंकड़ो की संख्या मे आदिवासी समुदाय के लोग अपनी अपनी प्रमुख दिवस मानाने सारंगढ़ मे इकट्ठा हुए है जहाँ बच्चों से लेकर जवान बुजुर्ग तक शामिल है और बहुत ही धूम धाम के साथ अपनी विशेष संस्कृति वाली रीती रीवास के साथ गीत गाते हुए नगर भ्रमण किया वेश भूषा और पारम्परिक वाद्य यँत्र के साथ हाथो मे तीर कमान भाला तलवार जैसे अपनी धरोहर को लेकर नाचते गाते जा रहे है नगर भ्रमण के बाद सभी मंडी परिसर मे इकट्ठा होकर अपने समाज और समुदाय को कैसे एकजुट रहना है और आदिवासी संस्कृति को कैसे जीवित रखना है समाज मे क्या बदलाव लाने की जरुरत है तमाम चीजों को लेकर चर्चा भी होंगी और उसके बाद यह दिवस धूम धाम से मानते हुए शाम तक ख़त्म किया जायेगा
    1
    “सारंगढ़ आज आदिवासी रंग में रंगा… नजारा देख आप भी रह जाएंगे दंग!” #groundreport || sarangarh news
सारंगढ़ मे आज 9 अगस्त को बड़े ही धूम धाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है उसकी आज एक झलकियां बतायेगे जहाँ सैंकड़ो की संख्या मे आदिवासी समुदाय के लोग रैली लेकर निकलें है आपको सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की तस्वीर बता रहे है जहाँ गावं गावं से सैंकड़ो की संख्या मे आदिवासी समुदाय के लोग अपनी अपनी प्रमुख दिवस मानाने सारंगढ़ मे इकट्ठा हुए है जहाँ बच्चों से लेकर जवान बुजुर्ग तक शामिल है और बहुत ही धूम धाम के साथ अपनी विशेष संस्कृति वाली रीती रीवास के साथ गीत गाते हुए नगर भ्रमण किया वेश भूषा और पारम्परिक वाद्य यँत्र के साथ हाथो मे तीर कमान भाला तलवार जैसे अपनी धरोहर को लेकर नाचते गाते जा रहे है नगर भ्रमण के बाद सभी मंडी परिसर मे इकट्ठा होकर अपने समाज और समुदाय को कैसे एकजुट रहना है और आदिवासी संस्कृति को कैसे जीवित रखना है समाज मे क्या बदलाव लाने की जरुरत है तमाम चीजों को लेकर चर्चा भी होंगी और उसके बाद यह दिवस धूम धाम से मानते हुए शाम तक ख़त्म किया जायेगा
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • रायगढ़ के खिलाड़ियों ने थाईलैंड में रचा नया इतिहास,5 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत।
    1
    रायगढ़ के खिलाड़ियों ने थाईलैंड में रचा नया इतिहास,5 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 08 जुआरी गिरफ्तार। पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 08 जुआरी गिरफ्तार।
    1
    पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 08 जुआरी गिरफ्तार।

पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 08 जुआरी गिरफ्तार।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.