logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्य स्तरीय खिलाड़ी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास एथलीट से दुष्कर्म कर कराया गर्भपात, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा कन्नौज, संवाददाता। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई एथलीट को जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट हरेंद्र नाथ ने शुक्रवार को अभियुक्त जेपी उर्फ रजित कुमार प्रजापति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, उस पर 12,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। बताया जा रहा है कि एथलीट राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी थी। शासकीय अधिवक्ता संत कुमार दुबे ने बताया कि एक गांव निवासी जेपी उर्फ रजित ने करीब दो साल पहले एक किसान की 15 वर्षीय बेटी के साथ जब वह खेत की ओर गई थी तब उसके साथ दुष्कर्म किया था। यही नहीं आरोपी ने सिर पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद एथलीट गर्भवती हो गई। दो नवंबर 2022 को जब तिर्वा कस्बा से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी, तब अन्नपूर्णा मंदिर के पास आरोपी ने उसे रोक लिया और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इससे छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। आठ नवंबर को गर्भपात होने के बाद परिजनों को हकीकत पता चली, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता संतकुमार दुबे ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता की मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों ने आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।

2 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

राज्य स्तरीय खिलाड़ी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास एथलीट से दुष्कर्म कर कराया गर्भपात, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा कन्नौज, संवाददाता। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई एथलीट को जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट हरेंद्र नाथ ने शुक्रवार को अभियुक्त जेपी उर्फ रजित कुमार प्रजापति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, उस पर 12,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। बताया जा रहा है कि एथलीट राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी थी। शासकीय अधिवक्ता संत कुमार दुबे ने बताया कि एक गांव निवासी जेपी उर्फ रजित ने करीब दो साल पहले एक किसान की 15 वर्षीय बेटी के साथ जब वह खेत की ओर गई थी तब उसके साथ दुष्कर्म किया था।

bfa9dc01-5b47-4f92-bc94-a3fa88d16723

यही नहीं आरोपी ने सिर पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद एथलीट गर्भवती हो गई। दो नवंबर 2022 को जब तिर्वा कस्बा से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी, तब अन्नपूर्णा मंदिर के पास आरोपी ने उसे रोक लिया और जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इससे छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। आठ नवंबर को गर्भपात होने के बाद परिजनों को हकीकत पता चली, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता संतकुमार दुबे ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता की मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयानों ने आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Aman Jatav Mistri
    1
    Post by Aman Jatav Mistri
    user_Aman Jatav Mistri
    Aman Jatav Mistri
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नगर पालिका में 3महीने से ज्यादा समय हो गया है और कई बार शिकायत पत्र दिये हुऐ हैं अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है न कोई सड़क बनी और न कोई साफ-सफाई हुई है ना ही कोई नाला बना अधिकारी शिकायत को अनदेखा कर देते है कुछ दिनो के बाद बरसात का पानी मोहल्ले के घरों में भर जायेगा और कई हफ्तों तक भरा रहता है लेकिन नगर पालिका के अधिकारीयों को शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते
    3
    नगर पालिका में 3महीने से ज्यादा समय हो गया है और कई बार शिकायत पत्र दिये हुऐ हैं अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है न कोई सड़क बनी और न कोई साफ-सफाई हुई है ना ही कोई नाला बना अधिकारी शिकायत को अनदेखा कर देते है कुछ दिनो के बाद बरसात का पानी मोहल्ले के घरों में भर जायेगा और कई हफ्तों तक भरा रहता है लेकिन नगर पालिका के अधिकारीयों को शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते
    user_Sonia Singh
    Sonia Singh
    Teacher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • Post by पत्रकार विकास दीक्षित
    1
    Post by पत्रकार विकास दीक्षित
    user_पत्रकार विकास दीक्षित
    पत्रकार विकास दीक्षित
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • #​हरदोई। जनपद के अरवल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अज्ञात कारणों से खलिहान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
    1
    #​हरदोई। जनपद के अरवल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अज्ञात कारणों से खलिहान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ankit singh Kanpur jila dabali gaon
    3
    ankit singh Kanpur jila dabali gaon
    user_Ankit Singh
    Ankit Singh
    Security Guard हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घर में घुसकर दबंगों का हमला, युवक व पत्नी से मारपीट — मुकदमा दर्ज राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र के जोतपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र करन सिंह ने थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार शाम करीब 9 बजे गांव के ही रविंद्र पुत्र बृजेश कुमार और हरेंद्र उर्फ रवि पुत्र बृजेश कुमार जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, जब उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    घर में घुसकर दबंगों का हमला, युवक व पत्नी से मारपीट — मुकदमा दर्ज
राजेंद्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र के जोतपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र करन सिंह ने थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार शाम करीब 9 बजे गांव के ही रविंद्र पुत्र बृजेश कुमार और हरेंद्र उर्फ रवि पुत्र बृजेश कुमार जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार, जब उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत तहसील तिलहर कापसहेड़ा मेला बैसाखी पूर्णिमा को भारी मेला लगता है आपको बताते चलें श्री जानकी महाराज की प्रतिमा भक्त लोग प्रसाद चढ़ते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं दूर-दूर से भक्त लोग और होली की चौपाइयां भी आती हैं और होली भी गई जाती हैं श्री जानकी जी महाराज के मंदिर पर चौपाई होली भी गई जाती हैं भक्त लोगों की लंबी-लंबी कतार लगती है वहां पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है लगभग 100 वर्ष पुराना श्री जानकी महाराज जी का मेला ग्राम कपसेड़ा में लगता चल रहा है
    1
    जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत तहसील तिलहर कापसहेड़ा मेला बैसाखी पूर्णिमा को भारी मेला लगता है आपको बताते चलें श्री जानकी महाराज की प्रतिमा भक्त लोग प्रसाद चढ़ते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं दूर-दूर से भक्त लोग और होली की चौपाइयां भी आती हैं और होली भी गई जाती हैं श्री जानकी जी महाराज के मंदिर पर चौपाई होली भी गई जाती हैं भक्त लोगों की लंबी-लंबी कतार लगती है वहां पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है लगभग 100 वर्ष पुराना श्री जानकी महाराज जी का मेला ग्राम कपसेड़ा में लगता चल रहा है
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई: बीच सड़क 'सुल्तान' बने दो युवक, पुलिस लाइन के सामने जमकर चले लात-घूंसे!वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...... #ViralVideo #RoadFight #DesiDangal #StreetFight #ViralNews #Kalesh #SocialMediaViral #TrendingNow #बीच_सड़क_दंगल #दे_दना_दन #सुल्तान_ऑफ_हरदोई #बिना_बात_का_बवाल #SavageHardoi #CityKotwali #PoliceLineHardoi #UPPolice #LawAndOrder
    1
    हरदोई: बीच सड़क 'सुल्तान' बने दो युवक, पुलिस लाइन के सामने जमकर चले लात-घूंसे!वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल......
#ViralVideo #RoadFight #DesiDangal #StreetFight #ViralNews #Kalesh #SocialMediaViral #TrendingNow
#बीच_सड़क_दंगल #दे_दना_दन #सुल्तान_ऑफ_हरदोई #बिना_बात_का_बवाल #SavageHardoi
#CityKotwali #PoliceLineHardoi #UPPolice #LawAndOrder
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.