logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झुनियापारा स्थित एक बैंक के पास तेज और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर कार में टक्कर मारने का मामला सामने आया है। प्रार्थी संजय कुमार मंडावी, जो झुनियापारा के निवासी हैं, 21 जुलाई को शासकीय कार्य से कोण्डागांव गए थे। शाम लगभग 6:30 बजे जब वे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से वापस कांकेर लौट रहे थे, तब झुनियापारा में बैंक के पास पीछे से आ रही एवेंजर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GP 9457) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का दाहिना हिस्सा, पीछे के दरवाजे से लेकर सामने के साइड मिरर तक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को 22 जुलाई की दोपहर मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

1 hr ago
user_Ashish parihar Parihar
Ashish parihar Parihar
पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झुनियापारा स्थित एक बैंक के पास तेज और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर कार में टक्कर मारने का मामला सामने आया है। प्रार्थी संजय कुमार मंडावी, जो झुनियापारा के निवासी हैं, 21 जुलाई को शासकीय कार्य से कोण्डागांव गए थे। शाम लगभग 6:30 बजे जब वे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से वापस कांकेर लौट रहे थे, तब झुनियापारा में बैंक के पास पीछे से आ रही एवेंजर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GP 9457) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का दाहिना हिस्सा, पीछे के दरवाजे से लेकर सामने के साइड मिरर तक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को 22 जुलाई की दोपहर मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • दिल्ली में छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन पर हुए दमन और शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व की गिरफ्तारी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन से गांधी मैदान तक उग्र प्रदर्शन करते हुए विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र संगठनों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान भारी आक्रोश के बीच पुलिस बल के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने 'मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी', 'छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो' और 'राहुल गांधी आगे बढ़ो' के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस आक्रोश मार्च और प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, संगठन महामंत्री अरविन्द दोषी, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, जिला नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, संतोषी निषाद, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, जानसिंग यादव, जिला महामंत्री योगेश लाल, विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, कामराय साहू, शैलेन्द्र दीवान, उदित नारायण साहू, अविनाश मारोठे, आशुतोष खरे, जैनुद्दीन रिजवी, पार्षद सूरज गहरवार, अनिल कुर्रे, तेजराम सिन्हा, संजू साहू, प्रवीण साहू, वतांजली गोस्वामी, सूरज पासवान, प्रणय बच्चन, श्रीकांत तिवारी, लुकेश्वरी साहू, मानिक साहू, योगेश्वर साहू, टिकेंद्र देवांगन, रियाज अहमद, धर्मेंद्र पटेल, अमित बाघमरिया, बंटी साहू, इद्रेश साहू, अजय सिन्हा, दिलीप बजाज, अभिषेक ठाकुर, अशोक कुर्रे, श्रवण साहू, समीना अंजुम, हितेश्वरी सिन्हा और रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    दिल्ली में छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन पर हुए दमन और शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व की गिरफ्तारी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन से गांधी मैदान तक उग्र प्रदर्शन करते हुए विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र संगठनों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान भारी आक्रोश के बीच पुलिस बल के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई।

यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने 'मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी', 'छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो' और 'राहुल गांधी आगे बढ़ो' के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।

इस आक्रोश मार्च और प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, संगठन महामंत्री अरविन्द दोषी, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, खिलेन्द्र ध्रुव, जिला नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, संतोषी निषाद, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, जानसिंग यादव, जिला महामंत्री योगेश लाल, विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, कामराय साहू, शैलेन्द्र दीवान, उदित नारायण साहू, अविनाश मारोठे, आशुतोष खरे, जैनुद्दीन रिजवी, पार्षद सूरज गहरवार, अनिल कुर्रे, तेजराम सिन्हा, संजू साहू, प्रवीण साहू, वतांजली गोस्वामी, सूरज पासवान, प्रणय बच्चन, श्रीकांत तिवारी, लुकेश्वरी साहू, मानिक साहू, योगेश्वर साहू, टिकेंद्र देवांगन, रियाज अहमद, धर्मेंद्र पटेल, अमित बाघमरिया, बंटी साहू, इद्रेश साहू, अजय सिन्हा, दिलीप बजाज, अभिषेक ठाकुर, अशोक कुर्रे, श्रवण साहू, समीना अंजुम, हितेश्वरी सिन्हा और रुद्रा साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Pawan Sahu
    Pawan Sahu
    धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कोंडागांव की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त की तैयारियों, रोड सेफ्टी टास्क फोर्स के गठन, डायरिया रोकथाम, श्रम पंजीयन, पौधरोपण अभियान और ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे समय-सीमा के भीतर अपने समस्त कार्यों को पूरा करें, ताकि शासन की योजनाओं का पूरा लाभ आम जनता तक समय पर पहुंच सके।
    1
    कोंडागांव की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान आगामी 15 अगस्त की तैयारियों, रोड सेफ्टी टास्क फोर्स के गठन, डायरिया रोकथाम, श्रम पंजीयन, पौधरोपण अभियान और ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रशासन की ओर से सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे समय-सीमा के भीतर अपने समस्त कार्यों को पूरा करें, ताकि शासन की योजनाओं का पूरा लाभ आम जनता तक समय पर पहुंच सके।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर में अपनी 'सम्पूर्ण भारत साइकिल यात्रा' के दौरान बिहार के खगड़िया जिले के 24 वर्षीय युवा कृष्ण यादव पहुंचे। पिछले लगभग 18 महीनों से लगातार साइकिल के माध्यम से देशभर का भ्रमण कर रहे कृष्ण यादव अब तक 20 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं। उन्होंने 20 जनवरी 2025 को बिहार से अपनी इस यात्रा की शुरुआत की थी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना सहित कई राज्यों का भ्रमण करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। कृष्ण यादव के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन को करीब से जानना तथा राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाना है। मंगलवार शाम फरसगांव पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और रेस्ट हाउस में उनके रात्रि विश्राम का प्रबंध किया। बुधवार को रवाना होने से पहले 'उम्मीद सामाजिक संस्था' के सदस्यों ने रेस्ट हाउस पहुंचकर उनसे मुलाकात की और बारिश में पानी से होने वाली समस्या को देखते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप एक रेनकोट भेंट किया। संस्था के सदस्यों ने उनकी इस साहसिक एवं प्रेरणादायक यात्रा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बुधवार दोपहर कृष्ण यादव रायपुर के लिए रवाना हो गए। यात्रा के दौरान कृष्ण यादव ने युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूर रहने की आवश्यकता पर बल दिया और युवाओं को नियमित योग, व्यायाम व साइकिलिंग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने की आदत न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है।
    4
    कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर में अपनी 'सम्पूर्ण भारत साइकिल यात्रा' के दौरान बिहार के खगड़िया जिले के 24 वर्षीय युवा कृष्ण यादव पहुंचे। पिछले लगभग 18 महीनों से लगातार साइकिल के माध्यम से देशभर का भ्रमण कर रहे कृष्ण यादव अब तक 20 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं। उन्होंने 20 जनवरी 2025 को बिहार से अपनी इस यात्रा की शुरुआत की थी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना सहित कई राज्यों का भ्रमण करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। कृष्ण यादव के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन को करीब से जानना तथा राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाना है।

मंगलवार शाम फरसगांव पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और रेस्ट हाउस में उनके रात्रि विश्राम का प्रबंध किया। बुधवार को रवाना होने से पहले 'उम्मीद सामाजिक संस्था' के सदस्यों ने रेस्ट हाउस पहुंचकर उनसे मुलाकात की और बारिश में पानी से होने वाली समस्या को देखते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप एक रेनकोट भेंट किया। संस्था के सदस्यों ने उनकी इस साहसिक एवं प्रेरणादायक यात्रा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बुधवार दोपहर कृष्ण यादव रायपुर के लिए रवाना हो गए।

यात्रा के दौरान कृष्ण यादव ने युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूर रहने की आवश्यकता पर बल दिया और युवाओं को नियमित योग, व्यायाम व साइकिलिंग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने की आदत न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    42 min ago
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अंतर्गत पखांजूर क्षेत्र में सुरजो घर के पास आमदनी क्षेत्र से भारी वाहन और ट्रक गुजर रहे हैं। इस इलाके के मार्ग से भारी ट्रकों की आवाजाही हो रही है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला अंतर्गत पखांजूर क्षेत्र में सुरजो घर के पास आमदनी क्षेत्र से भारी वाहन और ट्रक गुजर रहे हैं। इस इलाके के मार्ग से भारी ट्रकों की आवाजाही हो रही है।
    user_Mangal Tarafdar
    Mangal Tarafdar
    Photographer पाखनजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बारिश के मौसम में बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाकघर में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। इसके जरिए बारिश के दौरान भी राखियां पूरी तरह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।
    1
    बारिश के मौसम में बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाकघर में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। इसके जरिए बारिश के दौरान भी राखियां पूरी तरह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बारदेवरी के रहने वाले 39 वर्षीय दीपक कुमार समरथ की छत से गिरकर घायल होने के बाद रायपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक कुमार समरथ (पिता केश्वर राम समरथ) छत से गिरकर घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में अस्पताल के वार्ड बॉय ने पुलिस को अस्पताल का मेमो पेश कर घटना की जानकारी दी। मेमो के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक कुमार समरथ की मौत 22 मई को हुई थी। इस सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बारदेवरी के रहने वाले 39 वर्षीय दीपक कुमार समरथ की छत से गिरकर घायल होने के बाद रायपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक कुमार समरथ (पिता केश्वर राम समरथ) छत से गिरकर घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में अस्पताल के वार्ड बॉय ने पुलिस को अस्पताल का मेमो पेश कर घटना की जानकारी दी। मेमो के अनुसार, अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक कुमार समरथ की मौत 22 मई को हुई थी। इस सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • नई दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना हुई है। यह लाठीचार्ज पेपर लीक, बेरोजगारी और घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर 'संसद चलो' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों के कारण हुआ।
    2
    नई दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना हुई है। यह लाठीचार्ज पेपर लीक, बेरोजगारी और घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर 'संसद चलो' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों के कारण हुआ।
    user_Mr.Prem, "PRESS"
    Mr.Prem, "PRESS"
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.