झांसी मंडल में रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025 का भव्य आयोजन* उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को “रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों एवं विभागों को सम्मानित किया गया। इस सुअवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह समारोह केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उन समर्पित रेलकर्मियों के अथक परिश्रम, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता का सम्मान है, जिन्होंने झांसी मंडल को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान मंडल ने संरक्षा, संचालन, राजस्व, कार्मिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अवसंरचना विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि झांसी मंडल को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” में 8 रनिंग शील्ड प्राप्त हुईं, साथ ही महाराजा छत्रसाल सिंह छतरपुर स्टेशन को सर्वोत्तम स्टेशन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, मंडल के 20 कर्मचारियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” प्रदान किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तदुपरांत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा द्वारा स्वागत अभिभाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, पुरस्कार विजेताओं एवं रेलकर्मियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए झांसी मंडल की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराते हुए कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025” हेतु अनुशंसित 10 कर्मचारियों तथा “रेल सेवा पुरस्कार–2025” के अंतर्गत 53 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट स्टेशन एवं डिपो को 14 शील्ड प्रदान की गईं, जिसमें खजुराहो स्टेशन को खजुराहो रेलवे स्टेशन को उत्कृष्ट रख रखाव शील्ड, डबरा रेलवे स्टेशन को उत्कृष्ट स्टेशन शील्ड, रेल सुरक्षा बल ग्वालियर पोस्ट को उत्तम रेल सुरक्षा शील्ड, वरिष्ठ खंड इंजीनियर सिग्नल मैंन लाइन झांसी को सिग्नल दक्षता शील्ड, वरिष्ठ खंड इंजीनियर दूरसंचार ग्वालियर को दूरसंचार दक्षता शील्ड, स्वास्थ्य केंद्र उरई को चिकित्सा दक्षता शील्ड, वरिष्ठ खंड अभियंता घाटमपुर को उत्कृष्ट दक्षता शील्ड, ओरछा रेलवे स्टेशन को साफ सफाई शील्ड, वरिष्ठ खंड अभियंता मऊरानीपुर को उत्कृष्ट दक्षता शील्ड, कल्याण अनुभाग एवं कल्याण निरीक्षक को उत्तम कार्मिक शील्ड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लॉबी को उत्तम लॉबी शील्ड, वरिष्ठ खंड अभियंता उरई को उत्तम डिपो शील्ड, अंतिम निपटान अनुभाग झांसी को उत्तम लेखा शील्ड, कार्मिक विभाग को राजभाषा दक्षता शील्ड प्रदान की तथा विद्युत (सामान्य) विभाग को मंडल की “उत्कृष्ट रख-रखाव शील्ड” से भी सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं टीम भावना ही मंडल की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कर्मचारी भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नन्दीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरुप मिश्र सहित सभी विभागों के शाखाधिकारी, उ.म.रे. महिला समाज सेवा समिति की पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, यूनियन प्रतिनिधि, प्रेस एवं प्रिंट मीडिया के सदस्य तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा आयोजन में शामिल सभी विभागों को सामूहिक रूप से 50000 रुपए की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा सभी विभागों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए तथा उनके उत्कृष्ट सहयोग, समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान की भूरि-भूरि सराहना करते हुए किया गया।

- जालौन-कोंच रोड पर उदोतपुरा के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन जालौन निवासी सुलेमान का है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।।1
- Post by Abhishek Jain2
- 02 चोरी की मोटर साइकिल बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार1
- दतिया में एक मां की आंखों में बेबसी और दिल में उम्मीद लिए की गई गुहार ने प्रशासन को झकझोर दिया। “मेरा बेटा मुझे वापस दिला दीजिए…”—इस एक विनती पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर तत्काल ओडिशा शासन और वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए गए। नतीजा—महज दो दिनों के भीतर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित छुड़ाकर दतिया वापस लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा ओडिशा में बंधक बनाकर श्रम में लगाया गया था। प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया। यह घटना सिर्फ एक बच्चे की घर वापसी नहीं, बल्कि एक मां के विश्वास की जीत और प्रशासन की संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है—जहां हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- निवाड़ी जिले के ज्योरा मोरा गांव के पास प्रसूता महिला को ले जा रहे जननी वहान चालक के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट,,, वाहन चालक ने बीच रोड पर लगे जननी वाहन लगा जाम मौके पर पहुंची पुलिस,,,1
- भांडेर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 1 अप्रैल 2026 को फरियादी सुनील भारती निवासी मिश्रान मोहल्ला भांडेर ने मुबीन मंसूरी, जाहिद मंसूरी और परवेज मंसूरी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इलाज के दौरान 3 अप्रैल को ग्वालियर में सुनील की मौत हो गई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ी गई। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि जाहिद (30) और परवेज (20) फरार थे। दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 22 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दतिया रोड स्थित हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बुधवार शाम 05 बजे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।1
- झाँसी बिजली को लेकर कांग्रेस पार्टी का 7 दिवसीय धरना ख़त्म होने के बाद पुलिस से हुई नोक झोंक1
- आज दिनांक 22.04.2026 को कस्बा जालौन का एक विडियो संज्ञान में आया है, जिसमें दो पक्षों द्वारा मारपीट की जा रही है । वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर कोतवाली जालौन में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1
- दतिया जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बुधवार को मां शांति वेयर हाउस स्थित परासरी खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को तुरंत हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को असुविधा न हो। कलेक्टर ने गेहूं की खरीदी प्रक्रिया का भी बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने स्वयं गेहूं के नमूनों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदी सुनिश्चित की जाए। निम्न गुणवत्ता वाले अनाज को सख्ती से अस्वीकार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिदिन बुक हो रहे स्लॉट, तुलाई की प्रगति और खरीदी लक्ष्य की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया को और तेज, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे। केंद्र पर कार्य सुचारू रूप से चलते पाए जाने के बावजूद कलेक्टर ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1