पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, गजरथ में सजे हाथियों से भव्य रथ की नगर परिक्रमा टीकमगढ़ 20 अप्रैल टीकमगढ़ नगर में आयोजित भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आस्था के वातावरण में मनाया गया। पूरे परिसर में धर्ममय वातावरण छाया रहा, श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि गजरथ महोत्सव आज सुबह 8 बजे आरंभ हुआ। सुसज्जित हाथियों से भगवान के रथ की दिव्य नगर परिक्रमा मानस मंच राजेंद्र पार्क से प्रारंभ होकर ताल दरवाजा, कटरा बाजार, सिंधी धर्मशाला मार्ग से होती हुई महावीर जिनालय पहुंची। जगह-जगह रंगोलिया बनाई गई, आरती उतारी गई। अनेक धर्म प्रेमी बंधुओ ने एवं राजनेताओं ने जुलूस का अनेक जगहों पर भव्य स्वागत किया। रथयात्रा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में माताएँ, बहनें और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे। “जय जिनेंद्र” के उद्घोष से वातावरण बार-बार गुंजायमान होता रहा और पूरे आयोजन में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोक्ष कल्याणक की पावन क्रिया अत्यंत भाव-विभोर वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस गजरथ यात्रा में सबसे आगे दयोदय म्यूजिकल ग्रुप, वर्धमान ग्रुप, आदिनाथ ग्रुप, अहिंसा ग्रुप एवं प्रमुख पात्र बग्घी पर सवार थे। महाराष्ट्र का नादली बैंड, उदयपुर राजस्थान बैंड ,एवं अनेक महिला रेजीमेंट अपनी अपनी विशेष वेशभूषा और विशेष परिधान में भगवान के मंगल गीत गा रही थीं। अनेक मंदिर कमेंटियों के पदाधिकारी, वीर व्यायाम शाला, मुनि सेवा संघ, पारस नाथ, भक्ति समिति, अतिशय क्षेत्र पपौरा जी कमेटी, सिद्ध क्षेत्र आहार जी कमेटी, बंधा जी कमेटी, अनेक पंडित और विद्वान एवं महावीर बाल संस्कार, धर्म प्रभावना समिति ममौछु मंडल, नंदीश्वर कॉलोनी, जैन अगम पाठशालाओं के बच्चे, जैन मिलन की पदाधिकारी, ऋषभ कला मंडल, सूर्यसागर विद्यालय, तरुण क्रांति मंच, नवयुवक सेवा मंडल, साधु सेवा समिति, जैन महिला परिषद, सोशल ग्रुप, विमर्श जागृति मंच, महावीर मैत्री ग्रुप, अनेकांत महिला मंडल, वीर बहु मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल, रॉयल ग्रुप, सुधा सागर समिति एवं स्थानीय अतिथि सम्मिलित रहे। धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य महाराज श्री ने कहा कि जगत में प्रत्येक वस्तु में शांति है। शांति उसी को मिलेगी जिसके अंदर शांति होती है। हमारा चातुर्मास कहां होगा, यह हमें भी खुद पता नहीं। कर्म सिद्धांत कहते हैं कि जो होना है, वही होता है। उन्होंने कहा की आत्मा कभी नहीं बदलती है, आत्मा तो आत्मा रहती है, हमें समय नहीं स्वयं को बदलना है। मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसलिए इसे व्यर्थ न गंवाते हुए सभी जीवों के प्रति मैत्री, करुणा और सद्भाव का भाव रखना चाहिए। उन्होंने राग-द्वेष का त्याग कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा बुंदेलखंड की पावन भूमि को पुण्यभूमि बताते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और वत्सलता बढ़ाने का संदेश दिया। महाराज जी ने कहा कि हमारी अगवानी का जैन समाज सहित सभी समाज का विशेष योगदान है। अंत में महावीर जिनालय कमेटी द्वारा सभी सहयोगियों को माला और मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी टीकमगढ़ वासियो का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक जागृति का अनुपम संचार किया।
पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, गजरथ में सजे हाथियों से भव्य रथ की नगर परिक्रमा टीकमगढ़ 20 अप्रैल टीकमगढ़ नगर में आयोजित भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आस्था के वातावरण में मनाया गया। पूरे परिसर में धर्ममय वातावरण छाया रहा, श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि गजरथ महोत्सव आज सुबह 8 बजे आरंभ हुआ। सुसज्जित हाथियों से भगवान के रथ की दिव्य नगर परिक्रमा मानस मंच राजेंद्र पार्क से प्रारंभ होकर ताल दरवाजा, कटरा बाजार, सिंधी धर्मशाला मार्ग से होती हुई महावीर जिनालय पहुंची। जगह-जगह रंगोलिया बनाई गई, आरती उतारी गई। अनेक धर्म प्रेमी बंधुओ ने एवं राजनेताओं ने जुलूस का अनेक जगहों पर भव्य स्वागत
किया। रथयात्रा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में माताएँ, बहनें और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे। “जय जिनेंद्र” के उद्घोष से वातावरण बार-बार गुंजायमान होता रहा और पूरे आयोजन में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोक्ष कल्याणक की पावन क्रिया अत्यंत भाव-विभोर वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसने श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस गजरथ यात्रा में सबसे आगे दयोदय म्यूजिकल ग्रुप, वर्धमान ग्रुप, आदिनाथ ग्रुप, अहिंसा ग्रुप एवं प्रमुख पात्र बग्घी पर सवार थे। महाराष्ट्र का नादली बैंड, उदयपुर राजस्थान बैंड ,एवं अनेक महिला रेजीमेंट अपनी अपनी विशेष वेशभूषा और विशेष परिधान में भगवान के मंगल गीत गा रही थीं। अनेक मंदिर कमेंटियों के पदाधिकारी, वीर व्यायाम शाला, मुनि सेवा संघ, पारस नाथ, भक्ति समिति, अतिशय क्षेत्र पपौरा जी कमेटी, सिद्ध क्षेत्र आहार
जी कमेटी, बंधा जी कमेटी, अनेक पंडित और विद्वान एवं महावीर बाल संस्कार, धर्म प्रभावना समिति ममौछु मंडल, नंदीश्वर कॉलोनी, जैन अगम पाठशालाओं के बच्चे, जैन मिलन की पदाधिकारी, ऋषभ कला मंडल, सूर्यसागर विद्यालय, तरुण क्रांति मंच, नवयुवक सेवा मंडल, साधु सेवा समिति, जैन महिला परिषद, सोशल ग्रुप, विमर्श जागृति मंच, महावीर मैत्री ग्रुप, अनेकांत महिला मंडल, वीर बहु मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल, रॉयल ग्रुप, सुधा सागर समिति एवं स्थानीय अतिथि सम्मिलित रहे। धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य महाराज श्री ने कहा कि जगत में प्रत्येक वस्तु में शांति है। शांति उसी को मिलेगी जिसके अंदर शांति होती है। हमारा चातुर्मास कहां होगा, यह हमें भी खुद पता नहीं। कर्म सिद्धांत कहते हैं कि जो होना है, वही होता है। उन्होंने कहा की आत्मा कभी नहीं
बदलती है, आत्मा तो आत्मा रहती है, हमें समय नहीं स्वयं को बदलना है। मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसलिए इसे व्यर्थ न गंवाते हुए सभी जीवों के प्रति मैत्री, करुणा और सद्भाव का भाव रखना चाहिए। उन्होंने राग-द्वेष का त्याग कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा बुंदेलखंड की पावन भूमि को पुण्यभूमि बताते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और वत्सलता बढ़ाने का संदेश दिया। महाराज जी ने कहा कि हमारी अगवानी का जैन समाज सहित सभी समाज का विशेष योगदान है। अंत में महावीर जिनालय कमेटी द्वारा सभी सहयोगियों को माला और मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी टीकमगढ़ वासियो का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन ने श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक जागृति का अनुपम संचार किया।
- Post by Jamil khan1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- अप्रैल 2026 राशन कार्ड धारकों को खुशखबरी बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है अप्रैल मई जून का राशन एक साथ टिकना दिया जा रहा है यह सुविधा पात्र हितग्राहियों को मिलेगी जिसमें उन्हें 3 महीने का गेहूं चावल और खाद्यान्न एक साथ प्राप्त होगा जिसके तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना पीएम किसान के अंतर्गत जरूर लाभ उठाएं1
- टीकमगढ़ बल्देवगढ़ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक बल्देवगढ़ में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई1
- Post by बुंदेली संवाद न्यूज1
- *★ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर।* *★पत्रकार चंद्रकांत भोले लोधी .✍🏻* *★मो.7566246632..* *★ठेकेदार की काले कलर की बुलोरो कार से गांव गांव भेजी जा रही अबैध शराब।* *★धड़ल्ले से गांव गांव बेची जा रही ठेकेदार की अबैध शराब।* *★नई शराब नीति में सरकार भले तमाम बदलाव की सोच बना कर छोटे छोटे ग्रुपों में शराब दुकान आवंटित की है लेकिन सरकार की इस शराब नीति का असर गांव के बच्चों सहित महिलाओं पर असर देखा जा रहा है।* *★👉🏻आपको बता दे ग्रुप में घुवारा बमनोरा रामटोरिया भगवां दुकान है जो करीब 27 करोड़ में शासन ने ठेकेदारों को दी है चूंकि दुकान इस बार 7 करोड़ महंगी है इस मंहगाई को लेकर ठेकेदार की मनमर्जी पर उतारू हो गए है ठेकेदार अपनी 15लाख रुपया दिन की विक्री को लेकर गुणा भाग लगा रहे है जिससे अब शासकीय दुकानों के अलावा गांव गांव में बेचने का फैसला ले लिया है।* *★बात अगर घुवारा की कहे तो नगर घुवारा में 15 वार्ड है लेकिन यहां करीब 15 जगहों पर अबैध रूप से शराब बेची जा रही है।* *★ऐसे ही समूचे क्षेत्र के ग्रामों में अब एक जगह बल्कि कई जगहों पर शराब की कमिशनदारों के द्वारा ठेकेदार शराब का विक्रय कर रहे है।* *★हाल ही में एक शासकीय दुकान शराब के अबैध परिवहन की तैयारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में स्पस्ट दिखाई दे रहा है कि शराब दुकान भगवां रोड पर काले कलर की बगैर नंम्बर की बुलोरो कार से अबैध शराब उतारी जा रही है।* *★मजे की बात तो यह कि स्थानीय प्रशासन का ठेकेदार को निश्चित ही भरपूर सहयोग दिखाई दे रहा है।*1
- *★ब्रेकिंग न्यूज़ घुवारा छतरपुर।* *★पत्रकार संदीप सिंह घोष.✍🏻* *★मो.7489514951....* *★ठेकेदार की काले कलर की बुलोरो कार से गांव गांव भेजी जा रही अबैध शराब।* *★धड़ल्ले से गांव गांव बेची जा रही ठेकेदार की अबैध शराब।* *★नई शराब नीति में सरकार भले तमाम बदलाव की सोच बना कर छोटे छोटे ग्रुपों में शराब दुकान आवंटित की है लेकिन सरकार की इस शराब नीति का असर गांव के बच्चों सहित महिलाओं पर असर देखा जा रहा है।* *★👉🏻आपको बता दे ग्रुप में घुवारा बमनोरा रामटोरिया भगवां दुकान है जो करीब 27 करोड़ में शासन ने ठेकेदारों को दी है चूंकि दुकान इस बार 7 करोड़ महंगी है इस मंहगाई को लेकर ठेकेदार की मनमर्जी पर उतारू हो गए है ठेकेदार अपनी 15लाख रुपया दिन की विक्री को लेकर गुणा भाग लगा रहे है जिससे अब शासकीय दुकानों के अलावा गांव गांव में बेचने का फैसला ले लिया है।* *★बात अगर घुवारा की कहे तो नगर घुवारा में 15 वार्ड है लेकिन यहां करीब 15 जगहों पर अबैध रूप से शराब बेची जा रही है।* *★ऐसे ही समूचे क्षेत्र के ग्रामों में अब एक जगह बल्कि कई जगहों पर शराब की कमिशनदारों के द्वारा ठेकेदार शराब का विक्रय कर रहे है।* *★हाल ही में एक शासकीय दुकान शराब के अबैध परिवहन की तैयारी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में स्पस्ट दिखाई दे रहा है कि शराब दुकान भगवां रोड पर काले कलर की बगैर नंम्बर की बुलोरो कार से अबैध शराब उतारी जा रही है।* *★मजे की बात तो यह कि स्थानीय प्रशासन का ठेकेदार को निश्चित ही भरपूर सहयोग दिखाई दे रहा है।*1
- Tikamgarh ओबीसी महासभा ओबीसी नीलेश दादा बल्देवगढ़ ओबीसी महासभा जिला प्रभारी टीकमगढ़ ने लार गांव के वायरल वीडियो मामले की निष्पक्षता से जांच कर तुरंत कार्यवाही करने की पुलिस प्रशासन की मांग1